नई दिल्ली : रामलीला मैदान में 8 दिसंबर को भाजपा सांसद उदित राज द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति रैली का आयोजन किया गया। रैली को केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नीतिन गडकरी अपना दल की अनुप्रिया पटेल सहित भाजपा के कई प्रमुख लोगों ने संबोधित किया। इस रैली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी आमंत्रित थे, लेकिन वे नहीं आ सके। नितिन गडकरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, ”विपक्षी पार्टियों ने दलितों का अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया है। हम लोग उनकी प्रगति और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।”सांसद उदित राज ने दलित-आदिवासी समुदाय के लिए 10 सूत्री मांगपत्र रखा, जिसमें पदोन्नति में आरक्षण, अनु.जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 को मजबूत बनाने सहित कई मांगे शामिल हैं। उदित राज ने कहा कि, ”हमारी मांगे माने जाने का यह सही वक्त है, जिसमें पहले से ही काफी देर हो चुकी है।” रैली में लगभग 5000 लोग उपस्थित थे, जिसे दलितों को भाजपा के जोडऩे के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है।
(फारवर्ड प्रेस के जनवरी, 2015 अंक में प्रकाशित)
फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्त बहुजन मुद्दों की पुस्तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्य, सस्कृति व सामाजिक-राजनीति की व्यापक समस्याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +919968527911, ईमेल : info@forwardmagazine.in