h n

कितना समावेशी है भारतीय सिनेमा?

महान संगीतकार इलियाराज और गीतकार शैलेन्द्र जैसे दलित शख्सियतों का फिल्मी दुनिया को योगदान किसी से कम नहीं लेकिन अफसोसजनक बात यह है कि भारतीय सिनेमा में दलितबहुजनों की भागीदारी के बारे में कोई गंभीर अध्ययन नहीं हुआ है और इस कारण इस संबंध में ठोस लेखा-जोखा नहीं हैं

आज भारतीय सिनेमा ने टेक्नोलॉजी, भौगोलिक सीमाओं और दृश्यों एवं कथानकों संबंधी अनेक वर्जनाओं को तोड़ दिया है, लेकिन वह चतुर्वर्ण व्यवस्था को नहीं तोड़ पाया है। यही कारण है कि हमेशा से ही सवर्ण कलाकारों, फिल्मकारों, निर्देशकों, लेखकों, तकनीशियनों, वितरकों आदि का यहाँ बोलवाला रहा है। भारतीय सिनेमा में सवर्णों के वर्चस्व के कारण फिल्मों के जरिए सवर्ण मुद्दों एवं मानसिकता को बढ़ावा मिला और आबादी के 75 प्रतिशत हिस्से के मुद्दों और समस्याओं को दरकिनार किया जाता रहा। हालांकि भारतीय सिनेमा के विकास के विभिन्न दौर में अनेक दलित-ओबीसी कलाकारों एवं फिल्मकारों ने योगदान दिया, लेकिन उनके जीवन एवं कृतित्व के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं हुई। यही कारण है कि भारतीय सिनेमा के अच्छे से अच्छे जानकार भी दो-चार दलित कलाकारों एवं फिल्मकारों का नाम भी नहीं बता पाते।

 

सवाल यह है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान दलित समाज के आर्थिक विकास के बावजूद रूपहले पर्दों पर या उसके पीछे उनकी मौजूदगी नगण्य क्यों बनी हुयी है। सिनेमा को बहुत ही उदार और धर्म, जाति के भेद से उपर माना जाता है। भारत में दिलीप कुमार, शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे कई सुपरस्टार हुये लेकिन आज तक बॉलीवुड में एक भी दलित सुपरस्टार नहीं हुआ। क्या दलितों में प्रतिभा की कमी है या फिर बॉलीवुड दलित प्रतिभाओं को नजऱंदाज़ करता है।

अजय देवगन

महान संगीतकार इलैयाराजा और गीतकार शैलेन्द्र जैसी दलित शख्सियतों का योगदान किसी से कम नहीं है। लेकिन अफसोसजनक बात यह है कि भारतीय सिनेमा में दलित-बहुजन कलाकारों, फिल्मकारों आदि की भागीदारी के बारे में कोई गंभीर अध्ययन नहीं हुआ है और इस कारण इस संबंध में ठोस लेखा-जोखा नहीं हैं। हममें से ज्यादातर को पता ही नही हैं कि भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कौन-कौन से दलित-बहुजन फिल्मकार एवं कलाकार हुए। मिसाल के तौर पर महान गीतकार शैलेन्द्र के अनेक गीत भारतीय जनमानस में गहराई से पैठे हुए हैं लेकिन काफी लंबे समय तक हममें से ज्यादातर लोगों को उनके दलित होने तथा उनके संघर्षों के बारे में पता नहीं था।

sg
सोनू निगम
Divya-Bharti-2
दिव्या भारती

भारतीय सिनेमा में जब तक भारत के दलित-बहुजन समुदाय का उचित प्रतिनिधित्व एवं यथार्थपूर्ण फिल्मांकन नहीं होगा, तब तक भारतीय सिनेमा सच्चे अर्थों में भारतीय नहीं बन सकेगा। कई लोग यह तर्क देते हैं कि साहित्य, कला, सिनेमा को जातिवाद, क्षेत्रवाद और भौगोलिकता के बंदिशों में नहीं बांधा जा सकता। सिनेमा बनाना एवं सिनेमा के लिये विषय एवं कलाकारों का चुनना निर्माता व निर्देशक की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है और उसमें किसी तरह की दखल नहीं होनी चाहिये। निर्माता व निर्देशक अपनी मर्जी से और पूरी स्वतंत्रता के साथ विषय और कलाकारों का चुनाव कर सकते हैं, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि फिल्में दर्शकों की जिंदगी का हिस्सा हो जाती हैं, उनसे समाज का बड़ा तबका प्रभावित होता है और उनका अनुसरण करता है। ऐसे में निर्माताओं व निर्देशकों का यह सामाजिक दायित्व बनता है कि फिल्मों में समाज के विभिन्न वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व प्रदान करें।

हम यहाँ दलित-बहुजन कलाकारों एवं फिल्मकारों की सूची दे रहे हैं जो कि हालांकि लंबी नहीं है लेकिन इस विषय में अगर और शोध/अध्ययन किये जायें तो यह सूची और लंबी हो सकती है।

भारतीय सिनेमा में दलितों की उपस्थिति : सूची

हिन्दी सिनेमा

नाम फिल्मों में भूमिका जाति/ जाति समूह
शैलेंद्र (वास्तविक नाम: शंकरदास केसरीलाल) गीतकार तथा निर्माता-निर्देशक दलित
कांजीभाई राठौड़ भारतीय सिनेमा के पहले सफल निर्देशक, ‘शकुंतला’’ (1920) में अभिनय रविदास (दलित)
दिव्या भारती अभिनेत्री रविदास (दलित)
अजय देवगन अभिनेता लोहार (ओबीसी)*
जॉनी लीवर (वास्तविक नाम: जनुमाला जान प्रकाश) हास्य कलाकार  रविदास (दलित)
सोनू निगम गायक रविदास (दलित)
सुखविन्दर सिंह उर्फ सुक्खी हिन्दी और पंजाबी गायक  सिक्ख[i]
कैलाश खेर गायक रविदास (दलित)
सीमा विश्वास अभिनेत्री रविदास (दलित)
राखी सावंत (वास्तविक नाम: नीरू भीडा) अभिनेत्री  ओबीसी
श्रद्धा आर्य हिन्दी, तमिल, तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्री अद्विज**
सुदाम वाघमारे निर्देशक  अद्विज**
मुन्नी लाल अभिनेता (फिल्म शहीद, 1933)  अद्विज**
चिराग पासवान  अभिनेता  दुसाध(दलित)
गौरी शिंदे विज्ञापन एवं फीचर फिल्म निर्देशक रविदास (दलित)
अभिजीत सावंत पार्श्व गायक व टीवी कलाकार  रविदास (दलित)
गोपाल पासवान चरित्र अभिनेता एवं निर्देशक दुसाध(दलित)
रूपेश कुमार वृतचित्र निर्माता अद्विज**
तृशा कर्मकार टेलीविजन अभिनेत्री  ओबीसी
विरेन्द्र पासवान हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों के संवाद लेखक अद्विज
मधुरोज मधु टेलीविजन अभिनेत्री दुसाध (दलित)
 मोहन राठौर  गायक, भोजपुरी ओबीसी
अशोक लोखंडे  अभिनेता, फिल्म: ब्रदर, टीवी सीरियल: दीया और बाती  महार (दलित)
अनिल बिस्बास संगीतकार दलित
टुनटुन अभिनेत्री दलित
ओंकारदास मानिकपुरी अभिनेता  ओबीसी

 

 पंजाबी सिनेमा

दलेर मेंहदी गायक मिरासी (दलित)
हंस राज हंस गायक मिरासी (दलित)
जस्सी गिल गायक मजहबी सिख (दलित)
देव दीवाना निर्देशक एवं अभिनेता रविदास (दलित)
अमर आर्शी गायक रविदास (दलित)
अमृता विर्क गायक रविदास (दलित)
भुला राम चान गीतकार  रविदास (दलित)
चमकीला गायक रविदास (दलित)
गुरमीत कौर बाबा गायक रविदास (दलित)
कलेर कंठ गायक रविदास (दलित)
कुलदीप रसीला गायक रविदास (दलित)
लाल चंद यमला जाट गायक रविदास (दलित)
लखविन्द्र लकी गायक रविदास (दलित)
मंजीत रूपवाला गायक रविदास (दलित)
मनमोहन वारिस गायक रविदास (दलित)
मास्टर सलीम गायक रविदास (दलित)
मिका सिंह गायक रविदास (दलित)
मिस पूजा (वास्तविक नाम : गुरिन्दर कौर कैंठ) गायिका मिरासी (दलित)
सुदेश कुमारी गायिका मिरासी (दलित)
सुरिन्दर हीरा गायक रविदास (दलित)
युवराज हंस गायक और अभिनेता रविदास (दलित)
रंजीत मणि गायक रविदास (दलित)

 

बांग्ला सिनेमा

छवि बिस्वास अभिनेत्री रविदास (दलित)
षताब्दी राय अभिनेत्री, संसद सदस्य रविदास (दलित)
गौतम हलदर निर्देशक अद्विज


मराठी सिनेमा

आनंद षिंदे – मिलिंद षिंदे संगीत निर्देषका जोड़ी अद्विज**
उशा जाघव अभिनेत्री अद्विज**

 

 दक्षिण भारतीय सिनेमा

इलैयाराजा ( वास्तविक नाम: इसाइ गनाई इलैयाराजा) तमिल संगीतकार दलित
एम के त्यागराज भागवधर दक्षिण प्रथम सुपर स्टारलोहार (ओबीसी) लोहार (ओबीसी)*
अर्चना तेलुगू, तमिल एवं मलयालयम अभिनेत्री दलित
जल्दी राजा राव तेलगू सिनेमा के लेखक अद्विज**
माधवी तेलुगू, तमिल, मलयालयम, कन्नड़, उड़िया, बंगाली और हिन्दी अभिनेत्री दलित
एम. एन. राजम तमिल अभिनेता लोहार (ओबीसी)*
वेंकटेश प्रभू कस्तूरी राजा ( उपनाम धनुश) तमिल अभिनेता और गायक, निर्मार्ता एवं गीतकार दलित
देवा तमिल संगीत निर्देषक दलित
जय तमिल अभिनेता दलित
बाबू मोहन ( वास्तविक नाम: कस्तूरी बाबू मोहन राव) तेलुगू फिल्मों के कामेडियन, तेलुगू देशम् सरकार में समाज कल्याण मंत्री भी रहे अद्विज**
आर्य तमिल अभिनेता, निर्माता धोबी (दलित)
भवतरिणी तमिल पाष्र्वगायक अद्विज**
बोयी भीमन्ना तेलुगू फिल्म लेखक अद्विज**
ब्रह्मानंद तेलुगू एवं तमिल अभिनेता, कामेडियन लोहार (ओबीसी)**
चेरन तमिल निर्देशक एवं अभिनेता अद्विज**
कस्तूरी राजा तमिल फिल्म अभिनेता पेरियार (ओबीसी)
गंगाई अमरान तमिल निर्देषक अद्विज
कादल भारत तमिल अभिनेता लोहार
कलाभवन मणि मलयालम, तमिल एवं तेलुगू अभिनेता, गायक अद्विज**
कार्तिक राजा तमिल संगीत निर्देषक अद्विज**
करूनास तमिल अभिनेता अद्विज**
लारेंस राघवेन्द तमिल अभिनेता, डांस कोरियोग्राफर, निर्देषक अधिद्वाविदर (दलित)
लीना मनिमकालाई तमिल निर्माता एवं अभिनेत्री अद्विज**
लिविंगस्टोन तमिल अभिनेता अद्विज**
एन. एस. कृश्णनन (वास्तविक नाम: कलैवानर नागरकोयिल सुदालैमुतृ कृश्णन) तमिल हास्य कलाकार, ड्रामा कलाकार, पाष्र्व गायक अद्विज**
नरमाली षिवप्रसाद तेलुगू अभिनेता और संसद सदस्य रविदास (दलित)
पी के रोजी (रोसम्मा) प्रथम मलयालम अभिनेत्री छलित (ईसाई)   संभवतः घास की कटाई करने वाल जाति
पी. एस. कीर्तन तमिल अभिनेत्री अद्विज
परतिबन (फिल्मी नाम – रा परतिपन) तमिल अभिनेता, निर्देषक, निर्माता एवं लेखक लोहार (ओबीसी)*
पिलेली सुनील तेलुगू निर्माता रविदास (दलित)
पूनम मेहमी मिस इंडिया यूके। ब्रिटेन में प्रसिद्ध माडल रविदास (दलित)
प्रेमजी अमरन

तमिल अभिनेता, सहायक कलाकार अधिद्वाविदर (दलित)
रीमा कलिंगल मलयालय अभिनेत्री दलित
साबेश-मुराली तमिल फिल्मों की संगीतकार जोडी अद्विज
सांतानम तमिल अभिनेता लोहार (ओबीसी)*
सेल्वाराघवन तमिल निर्देशक अद्विज**
शंकर मलयालमय अभिनेता धोबी (दलित)
श्रीकांत देवा तमिल संगीत निर्देषक अद्विज**
स्टालिन के वृत्तचित्र निर्माता अद्विज
सुधाकर बेथा ( वास्तकिव नाम: पिच्छा कोतुडु सुधाकर) हिन्दी, तेलुगू एवं तमिल प्रसिद्ध कामेडियन दलित
सुकन्या तमिल अभिनेत्री लोहार (ओबीसी)
उदय बाबू टालीवुड का प्रथम दलित हीरो दलित
एस. वी. सुबैया तमिल अभिनेता लोहार
तोल तिरूमावलवन तमिल अभिनेता अद्विज
वेंकट प्रभु तमिल निर्देषक अद्विज
विजय निर्मला तेलुगू अभिनेत्री धोबी (दलित)
युवान षंकर राजा तमिल एवं हिन्दी संगीत निर्देषक अद्विज
वीएसआर स्वामी तेलुगू के प्रसिद्ध कैमरामैन अद्विज

 

अन्य

भंजंगी ग्रुप एंड अनाडी संगीत प्रथम ब्रिटिष भांगड़ा बैंड (70 दषक) रविदास (दलित)
शहतास समूह मुखतार सहोता और उनके भाइयों की ओर से संचालित ब्रिटिश संगीत समूह रविदास (दलित)
उशा रजाक नेपाली फिल्म अभिनेत्री धोबी (दलित)

 

*हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे कुछ राज्यों में लोहार एससी हैं
** ‘अद्विज’ उन कलाकारों के लिए प्रयुक्त है, जिनकी निश्चित जाति का
पता नहीं, लेकिन वे द्विज जाति से भी नहीं है

[i] प्रसिद्ध पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ। सुखविंदर सिंह ने फिल्मी कलाकारों की सामाजिक पृष्ठभूमि की उपोक्त सूची में अपने नाम के उल्लेख के संदर्भ में प्रतिक्रिया देते हुए फारवर्ड प्रेस को बताया कि वे जाति व्यवस्था नहीं मानने वाले सिक्ख परिवार में पैदा हुए हैं तथा मानवता के गायक हैं।

फारवर्ड प्रेस के अक्टूबर, 2015 अंक में प्रकाशित

आलेख परिवर्द्धित : 19 मार्च 2019, 5:53 PM

लेखक के बारे में

विनोद विप्लव

चर्चित पत्रकार और कहानीकार विनोद विप्लव की कई पुस्तकें प्रकाशित हैं। वे मुहम्मद रफ़ी की पहली जीवनी ' मेरी आवाज सुनो’, तथा डेढ़ सौ फिल्मी हस्तियों पर एक किताब ' सिनेमा के सौ सितारे' के लेखक हैं। उनकी कहानियों का संग्रह’ विभव दा का अंगूठा’ भी प्रकाशित है

संबंधित आलेख

‘निर्मल पाठक की घर वापसी’ : एक घिसी-पिटी गांधी की ‘हरिजनवादी’ कहानी
फिल्मों व धारावाहिकाें में दलितों में हमेशा चेतना सवर्ण समुदाय से आने वाले पात्रों के दखल के बाद ही क्यों आती है? जिस गांव...
सामाजिक यथार्थ से जुदा हैं बॉलीवुड फिल्में
दक्षिण भारतीय फिल्में मनोरंजन करती हैं। साथ ही, वे स्थानीय और सामाजिक मुद्दों को भी उठाती हैं। लेकिन बॉलीवुड फिल्में एक निश्चित फार्मूले पर...
‘निर्मल पाठक की घर वापसी’ : एक घिसी-पिटी गांधी की ‘हरिजनवादी’ कहानी
फिल्मों व धारावाहिकाें में दलितों में हमेशा चेतना सवर्ण समुदाय से आने वाले पात्रों के दखल के बाद ही क्यों आती है? जिस गांव...
सामाजिक यथार्थ से जुदा हैं बॉलीवुड फिल्में
दक्षिण भारतीय फिल्में मनोरंजन करती हैं। साथ ही, वे स्थानीय और सामाजिक मुद्दों को भी उठाती हैं। लेकिन बॉलीवुड फिल्में एक निश्चित फार्मूले पर...
आंखन-देखी : मूल सवालों से टकराता नजर आया पहला झारखंड विज्ञान फिल्म महोत्सव
इस फिल्म फेस्टिवल में तीन दर्जन से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। अहम फिल्मों में पानी के लिए काम करने वाले पद्मश्री सिमोन...