h n

भगाना के दलित-पिछड़ों ने कबूला इस्लाम

'हमने यह निर्णय इसलिए लिया कि हमारी कोई नहीं सुन रहा था। हम ऊंची जातियों के उत्पीडऩ के शिकार थे और न्याय की हमारी मांग को नजऱंदाज़ किया जा रहा था। इसलिए हम इस्लाम धर्म स्वीकार करने को विवश हुए हैं’

23 copyसामाजिक बहिष्कार ख़त्म कर भगाणा गाँव के दलितों के पुनर्वास की मांग कर रहे लगभग 100 दलित परिवारों के लोगों ने अपनी कोई सुनवाई न होने से निराश होकर अपना धर्म छोड़कर इस्लाम क़ुबूल कर लेने का दावा किया है। पिछले चार साल से हरियाणा के हिसार जिले के भगाणा गाँव के कई दलित और ओबीसी परिवारों के लोग, अपने उत्पीडऩ के खिलाफ नई दिल्ली के जंतर-मंतर और हिसार के मिनी सचिवालय में धरना पर बैठे हैं।

भगाना में 21 मई 2012 को दलितों का दबंगों से विवाद हुआ था। इसके बाद दबंगों ने उनका बहिष्कार कर दिया था। दबंगों ने गांव के खेल मैदान में दलित परिवारों के बच्चों को नहीं खेलने देने का फरमान भी सुना दिया और गांव के लाल डोरे के चौक व दलितों के घरों के आगे दीवार बना दी थी।

इस्लाम क़ुबूल करने के एक दिन पहले धरने पर बैठे लोगों का एक प्रतिनधिमंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर से मिला था। भगाना कांड संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजेंद्र बगोडिय़ा ने कहा कि ‘हमने यह निर्णय इसलिए लिया कि हमारी कोई नहीं सुन रहा था। हम ऊंची जातियों के उत्पीडऩ के शिकार थे और न्याय की हमारी मांग को नजऱंदाज़ किया जा रहा था। इसलिए हम इस्लाम धर्म स्वीकार करने को विवश हुए हैं’।

सतीश काजला (धर्मपरिवर्तन के बाद अब्दुल कलाम) ने बताया कि वे हरियाणा के गाँवों में दलितों को इस्लाम क़ुबूल करने के लिए समझाने की मुहीम छेड़ेंगे। इसी बीच, 9 अगस्त की देर रात दिल्ली पुलिस ने धरने पर बैठे नव-धर्मान्तरित दलितों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। अचानक हुए इस घटनाक्रम से जिले व गांव में हड़कंप मच गया। गांव व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

फारवर्ड प्रेस के सितंबर, 2015 अंक में प्रकाशित

लेखक के बारे में

एफपी डेस्‍क

संबंधित आलेख

उत्तर प्रदेश में लड़ रही हैं मायावती, लेकिन सवाल शेष
कई चुनावों के बाद लग रहा है कि मायावती गंभीरता से चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव विश्लेषक इसकी अलग-अलग वजह बता रहे हैं। पढ़ें,...
वोट देने के पहले देखें कांग्रेस और भाजपा के घोषणापत्रों में फर्क
भाजपा का घोषणापत्र कभी 2047 की तो कभी 2070 की स्थिति के बारे में उल्लेख करता है, लेकिन पिछले दस साल के कार्यों के...
शीर्ष नेतृत्व की उपेक्षा के बावजूद उत्तराखंड में कमजोर नहीं है कांग्रेस
इन चुनावों में उत्तराखंड के पास अवसर है सवाल पूछने का। सबसे बड़ा सवाल यही है कि विकास के नाम पर उत्तराखंड के विनाश...
‘आत्मपॅम्फ्लेट’ : दलित-बहुजन विमर्श की एक अलहदा फिल्म
मराठी फिल्म ‘आत्मपॅम्फलेट’ उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जो बच्चों के नजरिए से भारतीय समाज पर एक दिलचस्प टिप्पणी करती है। यह...
मोदी के दस साल के राज में ऐसे कमजोर किया गया संविधान
भाजपा ने इस बार 400 पार का नारा दिया है, जिसे संविधान बदलने के लिए ज़रूरी संख्या बल से जोड़कर देखा जा रहा है।...