h n

तुम्हारे जाति, धर्म, संस्कृति और ईश्वर की क्षय

राहुल सांकृत्यायन ब्राह्मण परिवार में जन्मे उन चंद बुद्धिजीवियों में शामिल थे, जिन्होंने ब्राह्मणवाद के समूल नाश का आह्वान किया। उन्होंने सभी धार्मिक ग्रंथों, ऋषियों और भगवानों को चुनौती दी जो वर्ण व्यवस्था का समर्थन करते हैं

राहुल सांकृत्यायन (9 अप्रैल 1893 – 14 अप्रैल 1963) पर विशेष                                

मनुवादी भारतीय सामाजिक व्यवस्था के जातिवादी किले को ध्वस्त करने की मुहिम आधुनिक भारत में जोती राव फुले ने शुरू की। उन्होंने ब्राह्मणवाद को  खुली चुनौती दी और उसके बरक्स बहुजनों की श्रमण परंपरा को स्थापित किया। आंबेडकर और पेरियार ने इसे और व्यापक बनाया। इस शुरूआत का व्यापक असर भारतीय समाज पर पड़ा, लेकिन सवर्ण हिंदू समाज का बड़ा हि्स्सा इसे अप्रभावित रहा और अपनी उच्च जातीय श्रेष्ठता के दंभ से चिपका रहा। लेकिन सवर्ण समुदाय से भी कुछ ऐसे व्यक्तित्व हुए जिन्होंने ब्राह्मणवाद और जाति व्यवस्था को खुली चुनौती दी और इसके विनाश को नए समाज की रचना के लिए अनिवार्य बताया। ऐसे व्यक्तित्वों में से एक राहुल सांकृत्यायन हैं।

वे एक ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने हिंदू धर्म, ईश्वर और मिथकों पर टिकी हिंदू संस्कृति के विध्वंस का आह्वान किया। उनका मानना था कि ऐसा किए बिना नए समाज की रचना नहीं की जा सकती है। उन्होंने अपनी किताब ‘तुम्हारी क्षय’ में लिखा कि, ‘जिन ऋषियों को स्वर्ग, वेदान्त और ब्रह्म पर बड़ेबड़े व्याख्यान और सत्संग करने की फुर्सत थी, जो दान और यज्ञ पर बड़ेबड़े पोथे लिख सकते थे, क्योंकि इससे उनको और उनकी संतानों को फायदा था, परंतु मनुष्यों के ऊपर पशुओं की तरह होते अत्याचारों को आमूल नष्ट करने के लिए उन्होंने कोई प्रयत्न करने की आवश्यकता नहीं समझी। उन ऋषियों से आज के जमाने के साधारण आदमी में भी मानवता के गुण अधिक  हैं।वे अपनी किताब ‘तुम्हारी क्षय’ में  उन सभी चीजों के विनाश की कामना करते हैं, जिन पर ब्राह्मणवादी गर्व करते हैं। वे साफ शब्दों में घोषणा करते हैं ,जातपांत की क्षय करने से हमारे देश का भविष्य उज्जवल हो सकता है।’

1950 में ली गयी राहुल सांक‍ृत्यायन की एक तस्वीर

राहुल सांकृत्यायन (9 अप्रैल 1893 – 14 अप्रैल 1963) का जन्म गाय पट्टी (काउ बेल्ट) में एक ब्राहमण परिवार में हुआ था। वह वेदान्ती, आर्य समाजी, बौद्ध मतावलंबी से होते हुए मार्क्सवादी बने। विद्रोही चेतना, न्यायबोध और जिज्ञासा वृति ने पूरी तरह से ब्राहमणवादी जातिवादी हिंदूसंस्कृति के खिलाफ खड़ा कर दिया। फुले और आंबेडकर की तरह उन्हें जातिवादी अपमान का व्यक्तिगत तौर पर तो सामना तो नहीं करना पड़ा, लेकिन सनातनी हिंदुओं की लाठियां जरूर खानी पड़ी। राहुल सांकृत्यायन अपने अपार शास्त्र ज्ञान और जीवन अनुभवों के चलते हिंदुओं को सीधे ललकारते थे, उनकी पतनशीलता और गलाजत को उजागर करते थे। वे अपनी किताबों में विशेषकरतुम्हारी क्षयमें हिंदुओं के समाज, संस्कृति, धर्म, भगवान, सदाचार, जातपांत के अमानवीय चेहरे को बेनकाब करते हैं। वे स्वतंत्रता, समता और भाईचारे पर आधारित एक उन्नत समाज का सपना देखते हैं। उन्हें इस बात का गहराई से एहसास है कि मध्यकालीन बर्बर मूल्यों पर आधारित समाज और उसकी व्यवस्था का विध्वंस किए बिना नए समाज की रचना नहीं की जा सकती है। वे साफ शब्दों में हिंदू समाज व्यवस्था, धर्म, जाति और उसके भगवानों के नाश का आह्वान करते हैं। वे हिंदू समाज व्यवस्था के सर्वनाश का आह्वान करते हुए सवाल पूछते हैं किहर पीढ़ी के करोड़ो व्यक्तियों के जीवन को कलुषित, पीड़ित और कंटकाकीर्ण बनाकर क्या यह समाज अपनी नरपिशाचा का परिचय नहीं देता है? ऐसे समाज के लिए हमारे दिल में क्या इज्जत हो सकती है, क्या सहानुभूति हो सकती है और भीतर से  जघन्य, कुत्सित कर्म! धिक्कार है ऐसे समाज को!!  सर्वनाश हो ऐसे समाज का!!!’   

राहुल सांकृत्यायन अपने अनुभव और अध्ययन से इस निष्कर्ष पर पुहंच चुके थे कि धर्म के आधार पर बंधुत्व आधारित मानवीय समाज की रचना नहीं की जा सकती है। चाहे वह कोई भी धर्म हो। वेतुम्हारे धर्म की क्षय’ में लिखते हैं किपिछले दो हजार वर्षों का इतिहास बतला रहा है किमजहबों ने एकदूसरे के ऊपर जुल्म के कितने पहाड़ ढाये।… अपनेअपने खुदा और भगवान के नाम पर, अपनीअपनी किताबों और पाखंडों के नाम पर मनुष्य के खून को उन्होंने (धर्मों ने)  पानी से भी सस्ता कर दिखलाया।… हिंदुस्तान की भूमि भी ऐसी धार्मिक मतान्धता का शिकार रही है। इस्लाम के आने से पहले भी क्या मजहब ने वेदमंत्र के बोलने और सुनने वालों के मुंह और कानों में पिघले शीशे और लाह नहीं भरा?  इस्लाम के आने के बाद तो हिंदूधर्म और इस्लाम के खूँरेज झगड़े  आज तक चल रहे हैं।इसी के चलते राहुल साफ घोषणा करते हैं कि हिंदुस्तानियों की एकता मजहबों के मेल पर नहीं होगी, बल्कि मजहबों की चिता पर होगी। वे लिखते हैं, ‘मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना’इस सफेद झूठ का क्या ठिकाना। अगर मजहब बैर नहीं सिखलाता तो चोटीदाढ़ी की लड़ाई में  हजार बरस से आज तक हमारा मुल्क पामाल क्यों हैं? पुराने इतिहास को छोड़ दीजिए, आज भी हिंदुस्तान के शहरों और गांवों में एक मजहब वालों को दूसरे मजहब वालों के खून का प्यासा कौन बना रहा हैं? और कौन गाय खाने वालों को गोबर खाने वालों से लड़ा रहा है। असल बात यह है किमजहब तो है सिखाता आपस में बैर रखना। भाई को सिखाता है भाई का खून पीना।कौए को धोकर हंस नहीं बनाया जा सकता। कमली धोकर रंग नहीं चढ़ाया जा सकता। मजहबों की बीमारी स्वाभाविक है। उसका, मौत को छोड़कर इलाज नहीं हैं।

बौद्ध धर्म की दीक्षा लेते राहुल सांकृत्यायन (साभार – जया सांकृत्यायन)

धर्म ईश्वर के नाम पर टिका है, जिसे वह सृष्टिकर्ता और विश्व का संचालक मानता है। राहुल सांकृत्यायन ईश्वर के अस्तित्व से ही इंकार करते हैं। वे स्पष्ट तौर पर कहते हैं कि ईश्वर अंधकार की उपज है। वे लिखते हैंजिस समस्या, जिस प्रश्न, जिस प्राकृतिक रहस्य को जानने में आदमी असमर्थ समझता था, उसी के लिए ईश्वर का ख्याल कर लेता था। दरअसल ईश्वर का ख्याल है भी तो अंधकार की ऊपज।अज्ञान का दूसरा नाम ही ईश्वर है।वे इस बात को बारबार रेखांकित करते हैं कि अन्याय और अत्याचार को बनाये रखने का  शोषकोंउत्पीडितों का एक उपकरण हैं। वे लिखते हैं, ‘अज्ञान और असमर्थता के अतिरिक्त यदि कोई और भी आधार ईश्वरविश्वास के लिए है, तो वह धनिकों और धूर्तों की अपनी स्वार्थरक्षा का प्रयास है। समाज में होते अत्याचारों और अन्यायों को वैध साबित करने के लिए उन्होंने ईश्वर का बहाना ढूंढ लिया है। धर्म की धोखाधड़ी को चलाने और उसे न्यायपूर्ण साबित करने के लिए ईश्वर का ख्याल बहुत सहायक है।

राहुल सांकृत्यायन हिंदू धर्म, ईश्वर और मिथकों पर टिकी हिंदू संस्कृति के विध्वंस का भी आह्वान करते हैं। वेतुम्हारे इतिहासाभिमान और संस्कृति के क्षय’ में लिखते हैं कि आजकल की तरह उस समय भीइतिहास– ‘इतिहास’संस्कृति-‘संस्कृति’ बहुत चिल्लाया जाता है। रामराज्य की दुहाई दी जाती है। हिंदुओं की संस्कृति और रामराज्य की हकीकत की पोल खोलते हुए वे लिखते हैं, हिंदुओं के इतिहास में राम का स्थान बहुत ऊँचा है। आजकल के हमारे बड़े नेता गांधी जी मौकेमौके रामराज्य की दुहाई दिया करते हैं। वह रामराज्य कैसा होगा, जिसमें कि बेचारे शूद्र शम्बुक का सिर्फ यही अपराध था कि वह धर्म कमाने के लिए तपस्या कर रहा था और इसके लिए राम जैसेअवतार’ औरधर्मात्मा राजा’ ने उनकी गर्दन काट ली? वह राजराज्य कैसा रहा होगा जिसमें किसी आदमी के कह देने मात्र से राम ने गर्भिणी सीता को जंगल में छोड़ दिया?

1958 में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से साहित्य अकादमी पुरस्कार ग्रहण करते राहुल सांकृत्यायन

हिंदू धर्म और ईश्वर से अपनी मुक्ति की प्रक्रिया का वर्णन करते हुए, उन्होंने अपनी आत्मकथा मेरी जीवन यात्रा’ में लिखा, आर्य समाज का प्रभाव रहने से सिद्धान्त में मैं द्वैतवादी हो रामानुज का समर्थक रहा। इसी दार्शनिक ऊहापोह में बौद्ध दर्शन के लिये अधिक जिज्ञासा उत्पन्न हो गयी, रामानुज और शंकर की ओर से, अन्ततः वर्णाश्रम धर्म का श्राद्ध कर दिया। ’’ लेकिन  राहुल कहां रूकने वाले थे। अपनी आगे की जीवनयात्रा के बारे में उन्होंने लिखा,  ‘अब मेरे आर्य सामाजिक और जन्मजात विचार छूट रहे थे। अन्त में, इस सृष्टि का कर्ता भी है, सिर्फ इस पर मेरा विश्वास रह गया था। किन्तु अब तक मुझे यह नहीं मालूम था कि मुझे बुद्ध और ईश्वर में से एक को चुनने की चुनौती दी जायेगी। मैंने पहले कोशिश की, ईश्वर और बुद्ध दोनों को एक साथ लेकर चलने की, किन्तु उस पर पगपग पर आपत्तियां पड़ने लगीं। दोतीन महीने के भीतर ही मुझे यह प्रयत्न बेकार मालूम होने लगा। ईश्वर और बुद्ध साथ नहीं रह सकते, यह साफ हो गया और यह भी स्पष्ट मालूम होने लगा कि ईश्वर सिर्फ काल्पनिक चीज है, बुद्ध यथार्थ वक्ता हैं। तब, कई हफ्तों तक हृदय में एक दूसरी बेचैनी पैदा हुईमालूम होता था, चिरकाल से चला आता एक भारी अवलम्ब लुप्त हो रहा है। किन्तु मैंने हमेशा बुद्ध को अपना पथप्रदर्शक बनाया था, और कुछ ही समय बाद उन काल्पनिक भ्रान्तियों और भीत्तियों का ख्याल आने से अपने भोलेपन पर हँसी आने लगी। अब मुझे डार्विन के विकासवाद की सच्चाई मालूम होने लगी, अब मार्क्सवाद की सच्चाई हृदय और मस्तिष्क में पेबस्त जान पड़ने लगी।’’ अन्ततोगत्वा राहुल सांकृत्यायन ने एक धर्म के रूप में बौद्ध धर्म से भी नाता तोड़ लिया। वे बुद्ध को एक महान इंसान और महान विचारक तो मानते रहे, लेकिन धर्म के रूप में बुद्ध धर्म से भी किनारा कर लिया और पूरी तरह से वैज्ञानिक भौतिकवाद को अपना लिया।  जीवन यात्रा’ में उन्होंने  लिखा है– ‘कोई समय था कि जब मैं धर्मप्रचारक बनने का तीव्र अनुरागी था, लेकिन अब अवस्था बिल्कुल बदल गयी थी। बौद्ध धर्म के साथ भी मेरा कच्चे धागे का ही सम्बन्ध था। हाँ बुद्ध के प्रति मेरी श्रद्धा कभी कम नहीं हुई। मैं उन्हें भारत का सबसे बड़ा विचारक मानता रहा हूँ और मैं समझता हूँ कि जिस वक्त दुनिया के धर्म का नामोनिशान रह जायेगा, उस वक्त भी लोग बड़े सम्मान के साथ बुद्ध का नाम लेंगे।’’ अकारण नहीं है कि वे धर्म और ईश्वर दोनों को गरीबों का सबसे बड़ा दुश्मन मानते थे और चाहते थे कि जितना जल्दी इनका क्षय होगा, मानवता उतनी ही जल्दी उन्नति के शिखरों को छूयेगी।

इस प्रकार हम देखते हैं कि राहुल सांकृत्यायन  हिंदू संस्कृति के मनुष्य विरोधी मूल्यों पर निर्णायक हमला तो करते ही हैं, वह यह भी मानते हैं कि मनुष्य को धर्म की कोई आवश्यकता नहीं हैं, इंसान वैज्ञानिक विचारों के आधार पर खूबसूरत समाज का निर्माण कर सकता है, एक बेहतर जिंदगी जी सकता हैं। सबसे बड़ी बात यह कि वह उत्पादनसंपत्ति संबंधों में क्रान्तिकारी परिवर्तन के हिमायती हैं, क्योंकि मार्क्स की इस बात से पूरी तरह सहमत हैं  कि भौतिक आधारों में क्रान्तिकारी परिवर्तन किए बिना राजनीतिक, सामाजिकसांस्कृतिक संबंधों में क्रान्तिकारी परिवर्तन लाया नहीं जा सकता है और जो परिवर्तन लाया जायेगा, उसे टिकाए रखना मुश्किल होगा। हां वे वामपंथियों में अकेले व्यक्ति थे, जो इस यांत्रिक और जड़सूत्रवादी सोच के विरोधी थे कि आधार में परिवर्तन से अपने आप जाति व्यवस्था टूट जायेगा। इसके साथ ही हिंदी क्षेत्र के वे एकमात्र वामपंथी थे, जो ब्राहमणवादी हिंदू धर्मसंस्कृति पर करारी चोट करते थे और भारत में सामंतवाद की विशिष्ट संरचना जाति को समझते थे और आधार और अधिरचना (जाति) दोनों के खिलाफ एक साथ निर्णायक संघर्ष के हिमायती थे। इस समझ को कायम करने में ब्राहमण विरोधी बौद्ध धर्म के उनके गहन अध्ययन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी तीन किताबेंबौद्ध दर्शन’,  ‘दर्शनदिग्दर्शनऔरवैज्ञानिक भौतिकवादइस दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं।  


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +919968527911, ईमेल : info@forwardmagazine.in

फारवर्ड प्रेस की किताबें किंडल पर प्रिंट की तुलना में सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। कृपया इन लिंकों पर देखें :

बहुजन साहित्य की प्रस्तावना 

महिषासुर एक जननायक’

महिषासुर : मिथक व परंपराए

दलित पैंथर्स : एन ऑथरेटिव हिस्ट्री : लेखक : जेवी पवार 

जाति के प्रश्न पर कबी

चिंतन के जन सरोकार

लेखक के बारे में

सिद्धार्थ

डॉ. सिद्धार्थ लेखक, पत्रकार और अनुवादक हैं। “सामाजिक क्रांति की योद्धा सावित्रीबाई फुले : जीवन के विविध आयाम” एवं “बहुजन नवजागरण और प्रतिरोध के विविध स्वर : बहुजन नायक और नायिकाएं” इनकी प्रकाशित पुस्तकें है। इन्होंने बद्रीनारायण की किताब “कांशीराम : लीडर ऑफ दलित्स” का हिंदी अनुवाद 'बहुजन नायक कांशीराम' नाम से किया है, जो राजकमल प्रकाशन द्वारा प्रकाशित है। साथ ही इन्होंने डॉ. आंबेडकर की किताब “जाति का विनाश” (अनुवादक : राजकिशोर) का एनोटेटेड संस्करण तैयार किया है, जो फारवर्ड प्रेस द्वारा प्रकाशित है।

संबंधित आलेख

व्यक्ति-स्वातंत्र्य के भारतीय संवाहक डॉ. आंबेडकर
ईश्वर के प्रति इतनी श्रद्धा उड़ेलने के बाद भी यहां परिवर्तन नहीं होता, बल्कि सनातनता पर ज्यादा बल देने की परंपरा पुष्ट होती जाती...
सरल शब्दों में समझें आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. आंबेडकर का योगदान
डॉ. आंबेडकर ने भारत का संविधान लिखकर देश के विकास, अखंडता और एकता को बनाए रखने में विशेष योगदान दिया और सभी नागरिकों को...
संविधान-निर्माण में डॉ. आंबेडकर की भूमिका
भारतीय संविधान के आलोचक, ख़ास तौर से आरएसएस के बुद्धिजीवी डॉ. आंबेडकर को संविधान का लेखक नहीं मानते। इसके दो कारण हो सकते हैं।...
पढ़ें, शहादत के पहले जगदेव प्रसाद ने अपने पत्रों में जो लिखा
जगदेव प्रसाद की नजर में दलित पैंथर की वैचारिक समझ में आंबेडकर और मार्क्स दोनों थे। यह भी नया प्रयोग था। दलित पैंथर ने...
राष्ट्रीय स्तर पर शोषितों का संघ ऐसे बनाना चाहते थे जगदेव प्रसाद
‘ऊंची जाति के साम्राज्यवादियों से मुक्ति दिलाने के लिए मद्रास में डीएमके, बिहार में शोषित दल और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय शोषित संघ बना...