h n

पति-पत्नी नहीं, बनें एक-दूसरे के साथी : पेरियार

पेरियार ई.वी.आर. ने वर्ष 1925 में आत्मसम्मान आंदोलन की शुरुआत की थी। इस क्रम में उन्होंने आत्माभिमान विवाह को बढ़ावा दिया। वे मानते थे कि 'पति' और 'पत्नी' जैसे शब्द अनुचित हैं। वे केवल एक दूसरे के साथी और सहयोगी हैं, गुलाम नहीं

विवाहित दम्पतियों को एक-दूसरे के साथ मैत्री भाव से व्यवहार करना चाहिए। किसी भी मामले में, पुरुष को अपने पति होने का घमंड नहीं होना चाहिए। पत्नी को भी इस सोच के साथ व्यवहार करना चाहिए कि वह अपने पति की दासी या रसोइया नहीं है। विवाहित दम्पति को बच्चे पैदा करने में जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए। विवाह के कम से कम तीन साल बाद बच्चे पैदा हों तो अच्छा रहेगा। विवाहितों को अपनी कमाई के अनुसार खर्च करना चाहिए। उन्हें उधार नहीं लेना चाहिए। भले ही आय कम हो, उन्हें किसी भी तरह थोड़ी सी बचत करनी चाहिए। इसी को मैं जीवन का अनुशासन कहूंगा।

विवाहित लोगों को एक दूसरे के प्रति सरोकार रखने वाला होना चाहिए। भले ही वे दूसरों के लिए ज़्यादा कुछ न कर पाएं, लेकिन उन्हें दूसरों का अहित करने से बचना चाहिए। कम बच्चे होने से ईमानदारी और आराम से जीवन व्यतीत किया जा सकता है। विवाहित लोगों को अपने जीवन को दुनिया की वर्तमान परिस्थितियों के अनुकूल ढालने के लिए हर तरह से प्रयास करना चाहिए। भविष्य में दुनिया कैसी होगी, इसे भूलकर उन्हें वही करना चाहिए जो वर्तमान दुनिया में जीने के लिए आवश्यक है। पतिऔर पत्नीजैसे शब्द अनुचित हैं। वे केवल एक दूसरे के साथी और सहयोगी हैं, गुलाम नहीं। दोनों का दर्ज़ा समान है।

वर्ष 2010 में तत्कालीन उप-मुख्यमंत्री एम. के. स्टलिन आत्माभिमान शादी समारोह में भाग लेते हुए (तस्वीर साभार : इंडियन एक्सप्रेस

जिस देश या समाज में प्रेम को स्वतंत्र रूप से फलने-फूलने का अवसर मिलता है, वही ज्ञान, स्नेह, संस्कृति और करुणा से समृद्ध होता है। जहां प्रेम बलपूर्वक किया जाता है, वहां केवल क्रूरता और दासता बढ़ती है। जीवन में एक-दूसरे की अपरिहार्यता को समझना एक उदात्त प्रेम की पहचान है।

नैतिक आचरण की सीख देने वाली कोई भी किताब या धर्मग्रंथ यह नहीं सिखाता कि एक बालवधू को वैवाहिक बंधनों में बंधकर तथा पारिवारिक जीवन में  उलझकर, पति के संरक्षण की बेड़ियों में कैद रहना चाहिए, जबकि अपनी उम्र के अनुसार वह इसके लिए तैयार नहीं है। नागरिकों और पुलिस,  दोनों को अवैध विवाह से सम्बन्धित लोगों के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार होना चाहिए।

पत्नी मनियाम्माई व अपने घर के बच्चों के साथ पेरियार

विवाह को केवल लैंगिक समानता तथा स्त्री-पुरुष के बीच समान व्यवहार के सिद्धांत पर अनुबंधित किया जाना चाहिए। अन्यथा, यही बेहतर होगा कि महिलाएं तथाकथित पवित्र वैवाहिक- जीवनसे बाहर, एकल जीवन जियें। स्त्री पुरुष की गुलाम बनकर क्यों रहे? विवाह पर किया जाने वाला खर्च लोगों की 10 या 15 दिनों की औसत आय से अधिक नहीं होना चाहिए। एक और बदलाव यह लाया जा सकता है कि विवाहोत्सव को कम दिनों में मनाया जाए।

मैं विवाहया शादीजैसे शब्दों से सहमत नहीं हूं। मैं इसे केवल जीवन में साहचर्य के लिए एक अनुबंध मानता हूं। इस तरह के अनुबंध में,  मात्र एक वचन, और यदि आवश्यकता हो तो अनुबंध के पंजीकरण के एक प्रमाण की ज़रूरत है। अन्य रस्मो-रिवाज़ों की कहां आवश्यकता है? इस लिहाज़ से मानसिक श्रम, समय, पैसे, उत्साह और ऊर्जा की बर्बादी क्यों?

पत्नी मनियाम्माई के साथ पेरियार

समाज में कुछ लोगों की स्वीकृति पाने और अपनी प्रशंसा सुनने हेतु लोग दो या तीन दिनों के लिए विवाह में अतार्किक ढंग से अत्यधिक खर्च कर देते हैं, जिसके कारण वर-वधू या उनके परिवार लम्बे समय तक कर्ज़ में डूबे रहते हैं। खर्चीले विवाहों के कारण कुछ परिवार कंगाल हो जाते हैं। यदि पुरुष और महिला रजिस्ट्रार कार्यालय में हस्ताक्षर करके यह घोषणा कर देते हैं कि वे एक दूसरे के जीवन-साथी बन गए हैं, तो यह पर्याप्त है। मात्र एक हस्ताक्षर के आधार पर किये गए ऐसे विवाह में अधिक गरिमा, लाभ और स्वतंत्रता होती है।

हमें विवाह के पारंपरिक रीति-रिवाज़ों का पालन करने की ज़रूरत नहीं है। समय और समाज के मिज़ाज़ तथा ज्ञान में हो रही वर्तमान वृद्धि के अनुसार ही रीति -रिवाज़ स्थापित किये जाने चाहिए। यदि हम सदा के लिए किसी विशेष काल के तौर-तरीकों का पालन करते रहें, तो स्पष्टतः हम ज्ञान के मामले में आगे नहीं बढ़े हैं ।

आत्माभिमान विवाह परंपरागत रूप से चलती आ रहीं प्रथाओं पर प्रश्न उठाने और उन्हें चुनौती देने के लिए शुरू किए गए हैं। विवाह से केवल वर-वधू का ही सरोकार नहीं होता। यह राष्ट्र की प्रगति के साथ जुड़ा होता है।

(यह लेख कलेक्टेड वर्क्स ऑफ पेरियार ई. वी. आर., संयोजन : डॉ. के. वीरामणि, प्रकाशक : दी पेरियार सेल्फ-रेसपेक्ट प्रोपगंडा इन्स्टीच्यूशन, पेरियार थाइडल, 50, ई. वी. के. संपथ सलाय, वेपरी, चेन्नई – 600007 के प्रथम संस्करण, 1981 में संकलित ‘’मैरिज’ का अनुवाद है)

(अंग्रेजी से अनुवाद : देविना, कॉपी संपादन : एफपी डेस्क)


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +917827427311, ईमेल : info@forwardmagazine.in

फारवर्ड प्रेस की किताबें किंडल पर प्रिंट की तुलना में सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। कृपया इन लिंकों पर देखें 

बहुजन साहित्य की प्रस्तावना 

दलित पैंथर्स : एन ऑथरेटिव हिस्ट्री : लेखक : जेवी पवार 

महिषासुर एक जननायक’

महिषासुर : मिथक व परंपराए

जाति के प्रश्न पर कबी

चिंतन के जन सरोकार

लेखक के बारे में

ई. वी. रामास्वामी पेरियार

संबंधित आलेख

सामाजिक आंदोलन में भाव, निभाव, एवं भावनाओं का संयोजन थे कांशीराम
जब तक आपको यह एहसास नहीं होगा कि आप संरचना में किस हाशिये से आते हैं, आप उस व्यवस्था के खिलाफ आवाज़ नहीं उठा...
दलित कविता में प्रतिक्रांति का स्वर
उत्तर भारत में दलित कविता के क्षेत्र में शून्यता की स्थिति तब भी नहीं थी, जब डॉ. आंबेडकर का आंदोलन चल रहा था। उस...
पुनर्पाठ : सिंधु घाटी बोल उठी
डॉ. सोहनपाल सुमनाक्षर का यह काव्य संकलन 1990 में प्रकाशित हुआ। इसकी विचारोत्तेजक भूमिका डॉ. धर्मवीर ने लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि...
कबीर पर एक महत्वपूर्ण पुस्तक 
कबीर पूर्वी उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर के जनजीवन में रच-बस गए हैं। अकसर सुबह-सुबह गांव कहीं दूर से आती हुई कबीरा की आवाज़...
महाराष्ट्र में आदिवासी महिलाओं ने कहा– रावण हमारे पुरखा, उनकी प्रतिमाएं जलाना बंद हो
उषाकिरण आत्राम के मुताबिक, रावण जो कि हमारे पुरखा हैं, उन्हें हिंसक बताया जाता है और एक तरह से हमारी संस्कृति को दूषित किया...