h n

भारत में बहुजनों की देशज समाजवादी परंपरा

कंवल भारती की अंग्रेजी की पहली किताब की भूमिका। यह किताब शीघ्र फारवर्ड से प्रकाशित होगी। इस किताब में कंवल भारती ने ब्राह्मणवादी वर्ण-जाति व्यवस्था के खिलाफ उत्तर भारत में बहुजनों द्वारा चलाए गए लंबे संघर्ष की की एक झलक प्रस्तुत की है। संघर्ष की इस विरासत के अग्रणी लोगों में बुद्ध, कबीर, रैदास, फुले, गुरु घासीदास, बोधानंद, स्वामी अछूतानंद, पेरियार और आंबेडकर और अन्य बहुजन नायक शामिल हैं

भारत में मौलिक समाजवादी चिन्तन का सूत्रपात भारत के आदिम जनजातियों के द्वारा हुआ,  और उसका विकास बहुजन समाज ने किया। बहुजन समाज का अर्थ है, ब्राह्मणी व्यवस्था में शूद्र-अतिशूद्र बनाई गईं जातियां। आदिम समाज मातृ सतात्मक समाज था, जिसमें पुरुष और स्त्री के बीच समानता थी। न केवल वैदिक साहित्य और मनुस्मृति में, बल्कि उसके पूर्ववर्ती और परवर्ती साहित्य में भी उसके असंख्य साक्ष्य देखे जा सकते हैं। ऋग्वेद (7-6-3) में भारत के आदिम समाजवादी चिन्तकों को यज्ञहीन, पूजाहीन और अश्रद्ध कहा गया है। शंकर ने ‘ब्रह्मसूत्र’ (1-1-1) में उन्हें प्राकृत जनाः (असभ्य लोग) लिखा है। महाभारत के शान्ति पर्व में  चार्वाक नामक एक समाजवादी चिन्तक को दानव बताकर जिन्दा जलाकर मारने का उल्लेख है। गीता (15-7, 8) में उन्हें असुर कहा गया है, जो यह मानते थे कि जगत आश्रय-रहित और बिना ईश्वर के स्त्री-पुरुष के संयोग से उत्पन्न हुआ है। अर्थात, जगत की उत्पत्ति का उनका सिद्धान्त वैज्ञानिक था। लगभग सभी उपनिषदों और पुराणों में समतावादी-भौतिकवादी विचार को असुरों का मत बताया गया है। यह भारत का आजीवक (श्रमिक) और लोकायत (लोकमत) दर्शन था, जो बुद्ध से होता हुआ, मध्यकालीन श्रमिक वर्गीय कवियों तक आया था। बौद्ध दर्शन ने प्रतीत्य समुत्पाद (कारण-कार्य सिद्धान्त) से आत्मवाद को महाविद्या कहा और असमानता पर आधारित वर्णव्यवस्था का खण्डन किया। कबीर ने कहा कि जिन लोगों के दिलों में प्रेम ही नहीं है, उनका जीवन संसार में किसी काम का नहीं है[1], और रैदास ने ‘बेगमपुर’ की समाजवादी परिकल्पना प्रस्तुत की।[2]

पूरा आर्टिकल यहां पढें : भारत में बहुजनों की देशज समाजवादी परंपरा

 

 

 

लेखक के बारे में

कंवल भारती

कंवल भारती (जन्म: फरवरी, 1953) प्रगतिशील आंबेडकरवादी चिंतक आज के सर्वाधिक चर्चित व सक्रिय लेखकों में से एक हैं। ‘दलित साहित्य की अवधारणा’, ‘स्वामी अछूतानंद हरिहर संचयिता’ आदि उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। उन्हें 1996 में डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार तथा 2001 में भीमरत्न पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

संबंधित आलेख

पढ़ें, शहादत के पहले जगदेव प्रसाद ने अपने पत्रों में जो लिखा
जगदेव प्रसाद की नजर में दलित पैंथर की वैचारिक समझ में आंबेडकर और मार्क्स दोनों थे। यह भी नया प्रयोग था। दलित पैंथर ने...
राष्ट्रीय स्तर पर शोषितों का संघ ऐसे बनाना चाहते थे जगदेव प्रसाद
‘ऊंची जाति के साम्राज्यवादियों से मुक्ति दिलाने के लिए मद्रास में डीएमके, बिहार में शोषित दल और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय शोषित संघ बना...
व्याख्यान  : समतावाद है दलित साहित्य का सामाजिक-सांस्कृतिक आधार 
जो भी दलित साहित्य का विद्यार्थी या अध्येता है, वह इस निष्कर्ष पर पहुंचे बगैर नहीं रहेगा कि ये तीनों चीजें श्रम, स्वप्न और...
‘चपिया’ : मगही में स्त्री-विमर्श का बहुजन आख्यान (पहला भाग)
कवि गोपाल प्रसाद मतिया के हवाले से कहते हैं कि इंद्र और तमाम हिंदू देवी-देवता सामंतों के तलवार हैं, जिनसे ऊंची जातियों के लोग...
‘बाबा साहब की किताबों पर प्रतिबंध के खिलाफ लड़ने और जीतनेवाले महान योद्धा थे ललई सिंह यादव’
बाबा साहब की किताब ‘सम्मान के लिए धर्म परिवर्तन करें’ और ‘जाति का विनाश’ को जब तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जब्त कर लिया तब...