h n

दिल्ली में 1993 के बाद आए ओबीसी को मिले आरक्षण, विभिन्न पार्टियों के समक्ष रखी गई चार मांगें

दिल्ली में ओबीसी वर्ग के वे लोग जो 1993 के बाद दूसरे प्रदेशों से आए हैं, उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलता है। फिर चाहे वे रिक्शा चलाते हों, दिहाड़ी मजदूर हों या फिर रेहड़ी लगाने वाले ही क्यों न हों। दिल्ली चुनाव के मद्देनजर यह सवाल संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा उठाया गया है

देश की राजधानी दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान होने हैं। इसके मद्देनजर दिल्ली में रहने वाले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से जुड़ी चार मांगों को विभिन्न राजनीतिक दलों के समक्ष रखा गया है। इस आशय की जानकारी संविधान बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अनिल जयहिंद ने दी। 

दरअसल,  दिल्ली में चुनाव लड़ रहीं पार्टियों के लिए सामाजिक न्याय कोई मुद्दा नहीं है। सभी पार्टियों के अपने एजेंडे हैं। मसलन सत्तासीन आम आदमी पाटी (आप) अपने पांच वर्षों के दौरान किए गए कार्यों के आधार पर वोट मांग रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रवाद को एजेंडे के जरिए चुनावी वैतरणी पार करना चाहती है। लंबे समय तक सत्तासीन रही कांग्रेस के पास भी दलित-बहुजनों से जुड़े मुद्दे नहीं हैं। ऐसे में संविधान बचाओ संघर्ष समिति द्वारा ओबीसी से जुड़े सवालों को विमर्श में लाने की कोशिश की गई है।

दूसरे प्रदेशों से 1993 के बाद आए ओबीसी के लोगों और उनके बच्चों को दिल्ली में नहीं मिलता आरक्षण का लाभ

संविधान बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अनिल जयहिंद के मुताबिक सभी राजनीतिक दलों को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया गया और उनसे अनुरोध किया गया कि इन मांगों को वे अपने-अपने घोषणा पत्र में शामिल करें। इन मांगों में सबसे प्रमुख है  ओबीसी वर्ग के लोगों के प्रमाण-पत्र का सरलीकरण। जयहिंद ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली में ओबीसी वर्ग के केवल उन्हीं लोगों को ओबीसी का प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है जो 1993 के पहले से रहते आए हैं। जबकि 1993 के बाद बड़ी संख्या में अलग-अलग प्रदेशों से ओबीसी वर्ग के लोग आए और अब वे यहां के स्थायी निवासी हैं। ऐसा केवल ओबीसी के साथ ही होता है। एससी, एसटी और आर्थिक रूप से गरीब सवर्णों के लिए यह नियम नहीं है। इस प्रकार ओबीसी के साथ दोहरा रवैया अख्तियार किया जाता है।

अनिल जयहिंद, संयोजक, संविधान बचाओ संघर्ष समिति

जयहिंद ने बताया कि बढ़ते निजीकरण से सरकारी नौकरियों में कमी आई है। इसका शिकार ओबीसी वर्ग के लोग हो रहे हैं। इसके लिए जरूरी है कि ओबीसी के लोगों को उद्यमिता के लिए विशेष सहायता उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि एक और मांग जो राजनीतिक दलों के समक्ष रखी गयी है उसमें नेशनल बैकवर्ड क्लासेज डेवलपमेंट एंड फाइनांस कारपोरेशन की तर्ज पर दिल्ली में भी एक कारपोरेशन का गठन की मांग शामिल है।

उन्होंने यह भी कहा कि इसके अलावा दिल्ली में लगभग सभी राज्यों के लोग रह रहे हैं। इस प्रकार दिल्ली मिनी इंडिया बन चुका है। इसलिए हम मांग कर रहे हैं कि दिल्ली सरकार के अधीन ओबीसी आयोग  इस वर्ग की उन जातियों को शामिल करे जो केंद्र सरकार की ओबीसी सूची में शामिल हैं। ऐसा इसलिए कि बहुत ओबीसी की कई जातियों को दिल्ली में ओबीसी का दर्जा हासिल नहीं है जबकि केंद्रीय सूची में वे ओबीसी में शामिल हैं। आयोग को इसकी समीक्षा करनी चाहिए।

(संपादन : सिद्धार्थ)

लेखक के बारे में

नवल किशोर कुमार

नवल किशोर कुमार फॉरवर्ड प्रेस के संपादक (हिन्दी) हैं।

संबंधित आलेख

पुष्यमित्र शुंग की राह पर मोदी, लेकिन उन्हें रोकेगा कौन?
सच यह है कि दक्षिणपंथी राजनीति में विचारधारा केवल आरएसएस और भाजपा के पास ही है, और उसे कोई चुनौती विचारहीनता से ग्रस्त बहुजन...
महाराष्ट्र : वंचित बहुजन आघाड़ी ने खोल दिया तीसरा मोर्चा
आघाड़ी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने अपनी ओर से सात उम्मीदवारों की सूची 27 मार्च को जारी कर दी। यह पूछने पर कि वंचित...
‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मेरी भागीदारी की वजह’
यद्यपि कांग्रेस और आंबेडकर के बीच कई मुद्दों पर असहमतियां थीं, मगर इसके बावजूद कांग्रेस ने आंबेडकर को यह मौका दिया कि देश के...
इलेक्टोरल बॉन्ड : मनुवाद के पोषक पूंजीवाद का घृणित चेहरा 
पिछले नौ सालों में जो महंगाई बढ़ी है, वह आकस्मिक नहीं है, बल्कि यह चंदे के कारण की गई लूट का ही दुष्परिणाम है।...
कौन हैं 60 लाख से अधिक वे बच्चे, जिन्हें शून्य खाद्य श्रेणी में रखा गया है? 
प्रयागराज के पाली ग्रामसभा में लोनिया समुदाय की एक स्त्री तपती दोपहरी में भैंसा से माटी ढो रही है। उसका सात-आठ माह का भूखा...