h n

नाथ पंथ और मछन्दरनाथ

वैचारिक स्तर पर सिद्धों और नाथों में काफी समानताएं हैं। दोनों ने लोक भाषा में काव्य-रचना की है। दोनों का जोर सहज अथवा नैसर्गिक जीवन पर था। दोनों ने ब्राह्मणवाद और वर्णव्यवस्था का खंडन किया है। दोनों ने मन की शुद्धि और स्थिरता की बात कही है। योग, ध्यान और समाधि दोनों के साधन हैं। दोनों ही बौद्ध-परंपरा में हैं। बता रहे हैं कंवल भारती

सिद्धों का समय 800 से 1200 ई. तक माना जाता है। ये 84 सिद्ध माने जाते हैं। इन 84 सिद्धों से ही नाथ पंथ निकला है, जिसने 12वीं से 14वीं सदी तक संत-काव्य धारा को प्रभावित किया था। अतः हम कह सकते हैं कि सिद्धों के समय में ही नाथ पंथ भी अस्तित्व में था। दूसरे शब्दों में सिद्ध और नाथ समकालीन थे। किन्तु सिद्धों की सूची बनाने वालों ने नाथों को भी सिद्धों में ही रखा है। स्वयं नाथों ने भी अपने को सिद्ध ही कहा है।

84 सिद्धों में 46वें सिद्ध जालन्धरपाद हैं, जिन्हें नाथ पंथ का प्रवर्तक माना जाता है। उन्हें आदिनाथ भी कहा गया है। अन्य सिद्धों में मीनपा, नागार्जुन, कण्हपा, चर्पटीपा और कंतालीपा भी नाथपंथी माने जाते हैं।

पूरा आर्टिकल यहां पढें : नाथ पंथ और मछन्दरनाथ

लेखक के बारे में

कंवल भारती

कंवल भारती (जन्म: फरवरी, 1953) प्रगतिशील आंबेडकरवादी चिंतक आज के सर्वाधिक चर्चित व सक्रिय लेखकों में से एक हैं। ‘दलित साहित्य की अवधारणा’, ‘स्वामी अछूतानंद हरिहर संचयिता’ आदि उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। उन्हें 1996 में डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार तथा 2001 में भीमरत्न पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

संबंधित आलेख

व्यक्ति-स्वातंत्र्य के भारतीय संवाहक डॉ. आंबेडकर
ईश्वर के प्रति इतनी श्रद्धा उड़ेलने के बाद भी यहां परिवर्तन नहीं होता, बल्कि सनातनता पर ज्यादा बल देने की परंपरा पुष्ट होती जाती...
सरल शब्दों में समझें आधुनिक भारत के निर्माण में डॉ. आंबेडकर का योगदान
डॉ. आंबेडकर ने भारत का संविधान लिखकर देश के विकास, अखंडता और एकता को बनाए रखने में विशेष योगदान दिया और सभी नागरिकों को...
संविधान-निर्माण में डॉ. आंबेडकर की भूमिका
भारतीय संविधान के आलोचक, ख़ास तौर से आरएसएस के बुद्धिजीवी डॉ. आंबेडकर को संविधान का लेखक नहीं मानते। इसके दो कारण हो सकते हैं।...
पढ़ें, शहादत के पहले जगदेव प्रसाद ने अपने पत्रों में जो लिखा
जगदेव प्रसाद की नजर में दलित पैंथर की वैचारिक समझ में आंबेडकर और मार्क्स दोनों थे। यह भी नया प्रयोग था। दलित पैंथर ने...
राष्ट्रीय स्तर पर शोषितों का संघ ऐसे बनाना चाहते थे जगदेव प्रसाद
‘ऊंची जाति के साम्राज्यवादियों से मुक्ति दिलाने के लिए मद्रास में डीएमके, बिहार में शोषित दल और उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय शोषित संघ बना...