हिंदी दलित साहित्य को नई ऊंचाई देने वाले साहित्यकार मलखान सिंह का आज (9 अगस्त 2019 को) तड़के चार बजे निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। 1998 में अपने प्रकाशन के साथ ही उनके कविता संग्रह “सुनो ब्राह्मण” ने तहलका मचा दिया था। उनके बारे में बता रहे हैं कर्मानंद आर्य