वर्ष 2020 का उत्तरार्ध भीषण यौनहिंसा और हत्या के लिए याद किया जाएगा। यह भी याद रखा जाएगा कि कैसे शासन-प्रशासन ने अधिकांश मामलों में आपराधिक संवेदनहीनता दिखाई और अभियुक्तों के पक्ष में खड़ा दिखा। सितंबर-अक्टूबर महीने में बलात्कार और हत्या की पाँच बड़ी घटनाएं हुईं। इनमें 4 उत्तर प्रदेश में और एक घटना पंजाब सूबे में हुई। बता रहे हैं प्रो. बजरंग बिहारी तिवारी