h n

शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितताएं

झाविमो जिलाध्यक्ष मो. शाकिर, पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी तथा वीरेंद्र साह ने एक प्रेस बयान में कहा कि राज्य में जनता की अनदेखी की जा रही है और उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है

गढ़वा (झारखंड): झाविमो जिलाध्यक्ष मो. शाकिर, पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी तथा वीरेंद्र साह ने एक प्रेस बयान में कहा कि राज्य में जनता की अनदेखी की जा रही है और उद्योगपतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसे झाविमो कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार द्वारा, पूर्व सरकार की तरह, झारखंड के पढ़े-लिखे नवजवानों की अनदेखी करते हुए शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा से नवजवानों में आक्रोश है। बालू घाटों की नीलामी को निरस्त कर उन्हें ग्राम पंचायतों को सौंपा जाना चाहिए। बालू, सरकारी महकमों की अवैध कमाई का जरिया बन गयी है। जिले में धान खरीदी का एक भी केंद्र अभी तक नही खुलने से किसानों में आक्रोश है। किसान अपने धान को बाजार में औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं।

(फारवर्ड प्रेस के मार्च, 2015 अंक में प्रकाशित )


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +919968527911, ईमेल : info@forwardmagazine.in

लेखक के बारे में

सारवत फातमी

संबंधित आलेख

राजस्थान : हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में नहरी क्रांति से दलितों को क्या मिला?
राजस्थान में अनुसूचित जातियों की कृषि भूमि के हस्तांतरण को लेकर विशेष कानूनी प्रावधान मौजूद हैं। इनके अनुसार दलितों की कृषि भूमि को सवर्ण...
डेमोग्राफी परिवर्तन आयोग : निशाने पर दलित-बहुजन व मुस्लिम एकता
लंबे समय से इस धारणा को हमारी आम समझ का हिस्सा बनाने की सचेत कोशिश की गई कि जहां मुसलमानों की आबादी ज़्यादा होती...
आखिर हम तिरस्कृत पसमांदा-बहुजन कॉकरोच कब करेंगे अपना आंदोलन वायरल?
लगभग हर दशक में कुछ मेधावी दलित-बहुजन शख्सियतें उभर के आती हैं जो व्यवस्था की बारीकी से समालोचना करते हैं और सत्ताधारी आसानी से...
अर्जक संघ में शामिल हों महिलाएं : रीता चौधरी
लखनऊ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. रीता चौधरी ने अपने वक्तव्य में अर्जक संघ के आंदोलन में शामिल स्त्री-विमर्श को रेखांकित किया। उन्होंने अर्जक संघ...
बहुजन स्पोर्ट्स : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के आदिवासी स्केटबोर्डिंग खिलाड़ियों का टूट रहा सपना
जनवार गांव में 50 से ज्यादा आदिवासी लड़के-लड़कियां हैं, जो स्केटबोर्डिंग के खेल में माहिर हैं। इनमें कई लड़के-लड़कियों ने तो गोल्ड मेडल भी...