h n

याद किये गये शहीद जगदेव

बिहार के लेनिन के नाम से चर्चित शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती के अवसर पर बिहार के अरवल जिलान्तर्गत कुर्था प्रखंड कार्यालय परिसर में 2 से 4 फरवरी तक राष्ट्रीय शहीद जगदेव मेला, 'शोषित समाज दल' के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. जयराम प्रसाद सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ

img_0451कुर्था (बिहार), लुधियाना (पंजाब): बिहार के लेनिन के नाम से चर्चित शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती के अवसर पर बिहार के अरवल जिलान्तर्गत कुर्था प्रखंड कार्यालय परिसर में 2 से 4 फरवरी तक राष्ट्रीय शहीद जगदेव मेला, ‘शोषित समाज दल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. जयराम प्रसाद सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

मेले का उद्घाटन करते हुए सामाजिक और मानववादी संगठन ‘अर्जक संघ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस आर. सिंह और अन्य वक्ताओं ने शहीद जगदेव प्रसाद के जीवन और कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार 25 अगस्त, 1967 को पटना में ‘शोषित दल’ की स्थापना करके जगदेव बाबू ने दस और नब्बे का दर्शन दिया और कहा कि पिछड़ों दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को एक कर देश की सत्ता हासिल की जा सकती है। मेले में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर लुधियाना में भी सम्राट अशोक क्लब की ओर से समारोह आयोजित किया गया और विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो पिप्पल चौक से अम्बेडकर नगर, अजीत नगर, सरपंच कॉलोनी, ग्यासपुर पार्क व सुरजीत नगर से होकर हरगोविन्द स्कूल तक गई। कार्यक्रम में लुधियाना के सामाजिक कार्यकतार्ओं ने जगदेव प्रसाद के कार्यों का श्रद्धा से याद किया। इस अवसर पर सुदर्शन बौद्ध, राज कुशवाहा, महेश चौहान, राज कुमार वकील, डॉ राम चन्दर, रविंदर कुमार, राम कृपाल वर्मा, एपी मौर्या, बद्री वर्मा शैलेन्द्र प्रेमी व राहुल कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। -उपेंद्र पथिक, राजेश मंचल

(फारवर्ड प्रेस के मार्च, 2015 अंक में प्रकाशित )


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, संस्कृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +919968527911, ईमेल : info@forwardmagazine.in

लेखक के बारे में

उपेन्द्र पथिक

सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार उपेंद्र पथिक अर्जक संघ की सांस्कृतिक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। वे बतौर पत्रकार आठवें और नौवें दशक में नवभारत टाइम्स और प्रभात खबर से संबद्ध रहे तथा वर्तमान में सामाजिक मुद्दों पर आधारित मानववादी लेखन में सक्रिय हैं

संबंधित आलेख

सामाजिक न्याय की राजनीति और जगदेव प्रसाद
जगदेव प्रसाद की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि जिन्हें व्यापक शोषित समाज की आवाज के रूप में पढ़ा जाना चाहिए, उन्हें कई बार...
जगदेव प्रसाद ने कहा था– ब्राह्मणवादियों से सटकर नहीं, हटकर लड़ना होगा
जिन मांगों को लेकर 5 सितंबर, 1974 को अरवल जिला के कुर्था प्रखंड कार्यालय के समक्ष शोषित समाज दल के बैनर तले किए जा...
आंबेडकर की नजर में कृष्ण और उनकी गीता
आंबेडकर ने महाभारत और भगवत गीता में कृष्ण की अलग-अलग स्थिति पर चर्चा की है। उन्होंने प्रश्न किया है कि ऐसा क्यों है कि...
मेरी यादों में बी.पी. मंडल
मंडल साहब से उत्सुकतावश लोग बार-बार पूछ रहे थे कि मंडल आयोग की रिपोर्ट में क्या अनुशंसा की गई है। कुछ लोग ऐसा कह...
जानिए, सामाजिक क्रांति के अग्रदूत रामस्वरूप वर्मा के बारे में
अर्जक संघ के माध्यम से रामस्वरूप वर्मा समाज में व्याप्त अंधविश्वास और सामाजिक-सांस्कृतिक कुरीतियों को नकारकर वैज्ञानिक सोच विकसित करने और मानववाद की स्थापना...