h n

कोई नहीं सुन रहा किसानों की

पंजाब के किसान फसल बर्बाद होने की वजह से आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। अब तक सिर्फ भटिंडा जिले में 100 किसान आत्महत्या कर चुके हैं

punjab-farmerपंजाब के किसान फसल बर्बाद होने की वजह से आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। अब तक सिर्फ भटिंडा जिले में 100 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। पंजाब के आठ किसान और मजदूर संगठन, 17 सितम्बर से अपनी मांगों को लेकर मिनी सचिवालय के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन के पहले दिन मुक्तसर जिले के एक मजदूर का दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। इस प्रदर्शन में पचास हजार किसानों ने हिस्सा लिया था।

पंजाब के मालवा क्षेत्र के तीन जिलों – भटिंडा, मनसा और फरीदकोट – के किसानों ने ‘नरमा’ कपास फसल बोई थी। मगर सफेद मच्छर की वजह से फसल बर्वाद हो गयी। किसान संगठनों का आरोप है कि पंजाब सरकार ने जो बीज और कीटनाशक दिये थे, वे घटिया होने की वजह से कपास की फसल बर्वाद हुई है। फसल बर्वाद होने पर राज्य सरकार ने 10 करोड़ रूपये मुआवजा देने की घोषणा की है, जो अपर्याप्त है। किसान 40 हजार रुपये प्रति एकड के हिसाब से मुआवजा चाहते हैं तथा खेतीहर मजदूर, जो फसल बर्वाद होने की वजह से बेरोजगार हो गये है, उन्हें प्रति परिवार 20 हजार रूपये मिलने चाहिए, ऐसी उनकी मांग है। लेकिन पंजाब सरकार उनकी मांगों को मानने के लिए तैयार नहीं है।

भटिंडा, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का गृह जिला है। फिर भी मुख्यमंत्री की ओर से किसानों से हमदर्दी व्यक्त करते हुए या उन्हें मदद का आश्वासन देते हुए कोई बयान तक नही आया है।

किसान यूनियन के नेता सिंगार सिंह मान का कहना है कि, ‘अगर कोई किसान फसल बर्वाद होने के आघात से से दिल के दौरे से से मरता है तो इसे आत्महत्या माना जाये।’

भटिंडा के कलेक्टर डॉ बसंत गर्ग कहना है कि किसी किसान ने आत्महत्या नहीं की है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक मजदूर की मौत प्रदर्शन के दौरान हुई है, जिसके परिवार को मुआवजा बतौर पांच लाख रुपये का चेक प्रशासन ने दे दिया है।

 

लेखक के बारे में

आजाद अंसारी

संबंधित आलेख

विपक्ष के ज्ञापन पर राष्ट्रपति के मौन रहने के मायने
राष्ट्रपति के अधिकारिक भाषण को तैयार करने की एक प्रक्रिया होती है और उसमें राष्ट्रपति का कार्यालय मुख्य रूप से शामिल होता है। लेकिन...
जातिगत जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग को लेकर दिसंबर में बड़े आंदोलन का ऐलान
बैठक में मांग की गई कि वर्ष 2027 की जनगणना में ओबीसी के लिए स्वतंत्र एवं पृथक कॉलम शामिल किया जाए, ताकि ओबीसी समाज...
संघर्ष के साथी का वियोग नहीं सह पाईं रूपी सोरेन
रूपी सोरेन अपनी सास सोनामणी और शिबू के बड़े भाई राजाराम की पत्नी के साथ मिलकर अपना घर संभालती और पुलिस की दबिश होती...
सबको दुखी कर गया राम बिलास भारती का अचानक चले जाना
बीते 26 सितंबर, 2026 को डॉ. राम बिलास भारती का हृदयगति रुकने के कारण दिल्ली में निधन हो गया। वे महज 52 वर्ष के...
पीली रोशनी में ओबीसी एकता की चमक और मजबूत इरादे पर जोर
दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब सभागार में आयोजित ओबीसी महासभा की बैठक में अधिकांश हिंदी-भाषी प्रदेशों से विभिन्न जातियों और पसमांदा के प्रतिनिधियों के अलावा...