h n

रवीश कुमार को प्रथम कुलदीप नैयर पत्रकारिता पुरस्कार

इस वर्ष पत्रकारिता जगत में एक प्रतिष्ठित पुरस्कार योजना की शुरुआत गांधी शान्ति प्रतिष्ठान और कुलदीप नैयर के सहयोग से हुई है। इस वर्ष् यह पुरस्कार एनडीवी टीवी के रवीश कुमार को दिया जाएगा।

प्रथम कुलदीप नैयर पत्रकारिता पुरस्कार चर्चित पत्रकार रवीश कुमार को दिया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन 19 मार्चए 2017 को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में शाम 6 बजे आयोजित होगा। इस पत्रकारिता पुरस्कार की शुरूआत गांधी शांति प्रतिष्ठान व प्रतिष्ठित पत्रकार कुलदीप नैयर ने संयुक्त रूप से की है।

पुस्कार के लिए गठित संचालन समिति में  कुलदीप नैयर के अतिरिक्त गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, राजनीतिशास्त्री आशीष नंदी, जनसत्ता के पूर्व संपादक ओम थानवी, वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी, संजय पारीख, रिजवान कैसर, प्रियदर्शन, अशोक कुमार, जयशंकर गुप्त, विजय प्रताप व फारवर्ड प्रेस के प्रबंध संपादक प्रमोद रंजन शामिल थे।

गांधी शान्ति प्रतिष्ठान और इस पुरस्कार योजना के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि इस पुरस्कार योजना के तहत हर वर्ष भारतीय भाषाओं में काम करने वाले स्वतंत्रचेता, लोकतांत्रिक मूल्य व नागरिक अधिकार के लिए अपनी पत्रकारिता का इस्तेमाल करने वाले एक पत्रकार को हर वर्ष 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा। कुलदीप नैयर ने इसके लिए बीज राशि दी है। उन्होंने कहा कि यह पुस्कार इस कारण विशिष्ट है क्योंकि इसे पत्रकारों द्वारा पत्रकारों को दिया जा जाएगा। इस मामले में यह पुरस्कार नया, अलग और अकेला है। गौरतलब है कि कुलदीप नैयर भारतीय पत्रकारिता के स्तंभों में से रहे हैं। वे इस सम्मान योजना के अगुआ रहे हैं तथा उन्होंने गांधी शांति प्रतिष्ठान को इस पुस्कार योजना के संयोजन-संचालन से जोड़ा तथा उसके बाद कई पत्रकार-लेखक मित्रों के सहयोग से यह योजना साकार हुई है।

उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के लिए भारतीय भाषा की पत्रकारिता के किसी भी माध्यम के पत्रकार पर विचार किया जा सकेगा।


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +919968527911, ईमेल : info@forwardmagazine.in

लेखक के बारे में

एफपी डेस्‍क

संबंधित आलेख

राजस्थान : पत्रकार से सरपंच बने दलित युवा श्रवण कुमार मेघवाल
पानी, सड़क, बिजली और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से जूझते गांव की तस्वीर बदलने का सपना लेकर राजस्थान के श्रवण कुमार मेघवाल ने सरपंच...
पेसा एक्ट : ग्राम सभा की सहमति पर सर्वोच्च न्यायालय की लगी मुहर
जब तक ग्राम सभा की सहमति को वास्तविक, पारदर्शी और निर्णायक नहीं माना जाएगा – और फर्जीवाड़े या कागजी प्रक्रियाओं के खिलाफ सख्त जवाबदेही...
सुप्रीम कोर्ट : क्या रोस्टर के नाम पर दब जाएगी वंचितों की आवाज?
भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत द्वारा जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की अगुवाई वाली पीठ से दो संवेदनशील मामलों को वापस लेकर अन्य पीठों को...
पश्चिमी राजस्थान में शिक्षक-संकट का आंबेडकरवादी पाठ
पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, सिरोही आज एक गंभीर शिक्षक-संकट से गुज़र रहे हैं। यह संकट केवल इस अर्थ में प्रशासनिक...
नेहा बोरा के बयान से उठे विवाद के निहितार्थ
कम्युनिस्ट पार्टियां अक्सर वर्गीय चेतना की बात करती हैं, लेकिन भारत में वास्तविक श्रमिक वर्ग और कोई नहीं, बल्कि यहां के शूद्र, अतिशूद्र और...