h n

मंडल की धरती पर ‘मंडल संसद’

एक फरवरी 2015 को यहाँ महान समाजवादी नेता भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती पर एक 'मंडल संसद' का आयोजन किया गया

मधेपुरा (बिहार): एक फरवरी 2015 को यहाँ महान समाजवादी नेता भूपेंद्र नारायण मंडल की जयंती पर एक ‘मंडल संसद’ का आयोजन किया गया। ‘बागडोर’ द्वारा आयोजित मंडल संसद श्रृंखला की यह दूसरी संगोष्ठी थी, जिसका विषय था- ‘मौजूदा परिदृश्य में विचार और व्यक्तित्व का संकट’। कार्यक्रम में अपने उद्घाटन भाषण में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि भाग्यवाद, भोग और भगवान से पीडि़त है यह मुल्क। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में तीन तरह के दुख हैं। अगड़ी जातियों में भी पेट का दुख है, लेकिन उन्हें सम्मान का दुख नहीं है। पिछड़ों को पेट का दुख नहीं के बराबर है, लेकिन उन्हें सम्मान का दुख है। तीसरी श्रेणी उन दलितों की है जिसे सम्मान और पेट दोनों का दुख है। इनको जब तक दूर नहीं किया जाएगा, यह देश विकसित नहीं होगा।

बीज वक्तव्य में संतोष यादव, जो कि एक इंजीनियर हैं, ने कहा कि इतिहास और मधेपुरावासियों ने बीएन मंडल का सही मूल्यांकन नहीं किया। राजस्व मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने बीएन मंडल के जीवन के कई प्रसंग साझा करते हुए कहा कि वे जो कहते थे, वही करते भी थे। अपने इर्द-गिर्द के लोगों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जाग्रत करने की उनमें अद्भुत क्षमता थी। उन्होंने जाति से जमात की ओर चलने का आदर्श प्रस्तुत किया।


वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश ने उत्तर प्रदेश में दलित जागरण संबंधी कांशीराम के कामों की चर्चा करते हुए कहा कि वहां के गांवों में उन्होंने डा. भीमराव आंबेडकर को फिर से जिंदा कर दिया, लेेकिन उनकी शिष्य मायावती उसे आगे नहीं बढ़ा पाईं। उन्होंने कहा कि मंडलवादी राजनीति को आज पुनर्व्यवस्थित  करना पड़ेगा। आज एक व्यापक शूद्र एकता की जरूरत है, जो विचारों से आधुनिक हो। जगनारायण सिंह यादव ने कहा कि आज इस देश में ज्ञान और ईमान का संकट है।

कार्यक्रम का आगाज रोशन कुमार व उनके साथियों के गायन से हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता बिनोद कुमार ने की। सभा को बिहार विधान परिषद् के सदस्य उदयकांत चैधरी, विजय कुमार वर्मा, रमेश ऋषिदेव, पूर्व विधायक राधाकांत यादव, विधायक अरुण कुमार, अरविंद निषाद, भूपेंद्र कुमार मधेपुरी, सुरेश प्रसाद यादव, कुमार हिमांशु व कुमार भास्कर ने भी संबोधित किया।

(फारवर्ड प्रेस के मार्च, 2015 अंक में प्रकाशित )


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +919968527911, ईमेल : info@forwardmagazine.in

लेखक के बारे में

अरुण नारायण

हिंदी आलोचक अरुण नारायण ने बिहार की आधुनिक पत्रकारिता पर शोध किया है। इनकी प्रकाशित कृतियों में 'नेपथ्य के नायक' (संपादन, प्रकाशक प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन, रांची) है।

संबंधित आलेख

कागज़ बनाम आदिवासी : जीतू मुंडा प्रकरण का ऐतिहासिक अर्थ
जीतू मुंडा की यह घटना कोई बेचारगी भरी अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। आदिवासी पूर्वजों की वही ऐतिहासिक चेतावनी, जो हमें याद दिलाती...
भाजपा चाहती है कि मुसलमान, हिंदू पिछड़े और दलित नागरिक की तरह न सोचें
हिंदुत्ववादी राजनीति को मुसलमानों के मुसलमानों की तरह सोचने से कोई दिक्कत नहीं है। उसे दिक़्क़त बस मुसलमानों के नागरिक की तरह सोचने से...
‘बॉडी काउंट’ : लैंगिक असमानता के खिलाफ नए तेवर की शार्ट फिल्म
एक सवाल से अगर स्त्री के बॉडी काउंट एक से अधिक हुए तो उसके चरित्र पर धब्बा लग जाता है और वहीं पुरुष का...
रांची में स्टेन स्वामी की जयंती पर एसआईआर और परिसीमन का विरोध
अपने संबोधन में डॉ. परकला प्रभाकर ने कहा कि असम में जहां केवल स्पेशल रिवीजन (एसआर) हुआ, वहां सीमित स्तर पर नाम हटे, लेकिन...
शूद्र विद्रोह : हिंदू राष्ट्रवाद का प्रतिविमर्श
स्वीकार करना होगा कि कांचा आइलैय्या शेपर्ड की पुस्तक ‘शूद्र विद्रोह : ताकि बन सके आत्मनिर्भर भारत’ बहुजन समाज के एक ऑर्गैनिक बौद्धिक का...