h n

हम हरियाणा को मजबूत राजनीतिक विकल्प देंगे : राव इंदरजीत सिंह

पूरे राज्य में आज दलित और ओबीसी वर्ग की बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार के जातिवादी रवैये के कारण प्रशासन में भी एक खास जाति का ही बोलबाला है। हम प्रशासन में इस जाति के वर्चस्व को तोडऩे के लिए प्रतिबद्ध हैं। राव इंदरजीत सिंह से विशेष बातचीत

यादव परिवार में जन्मे 63 वर्षीय राव इंदरजीत सिंह, गुडग़ांव, हरियाणा से कांग्रेस के बागी सांसद हैं। उन्होंने एक अलग राजनीतिक संगठन हरियाणा इंसाफ मंच की स्थापना की है और उसे मजबूत करने में जुटे हैं। उपरोक्त टिप्पणी फारवर्ड प्रेस के प्रमुख संवाददाता अमरेंद्र यादव से उनकी बातचीत पर आधारित है

हरियाणा इंसाफ मंच एक सामाजिक और राजनीतिक मंच है। हम समाज के सभी तबकों के साथ न्याय के पक्षधर हैं। हम लोगों ने इस मंच का गठन राज्य को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प देने के लिए किया है। आज हरियाणा में कांग्रेस का निजीकरण हो चुका है और इस पार्टी को चंद लोगों द्वारा चलाया जा रहा है। हरियाणा की सरकार द्वारा विकास कार्यों में भेदभाव बरता जा रहा है। राज्य को सबसे अधिक राजस्व दक्षिण हरियाणा से प्राप्त होता है लेकिन यहां विकास नाम की चीज नहीं है। रोजगार के अवसरों का सृजन व आधारभूत ढांचागत विकास केवल रोहतक जिले में हो रहा है।

पूरे राज्य में आज दलित और ओबीसी वर्ग की बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार के जातिवादी रवैये के कारण प्रशासन में भी एक खास जाति का ही बोलबाला है। हम प्रशासन में इस जाति के वर्चस्व को तोडऩे के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगर हरियाणा सरकार पक्षपात के आरोपों को नकारना चाहती है तो पिछले सालों में प्रदेश सरकार में नौकरी पाने वालों के 10वीं के प्रमाणपत्रों को जनता के सामने प्रस्तुत करे। इससे साफ हो जाएगा कि किस तरह से कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने एक विशेष जाति और विशेष क्षेत्र के लोगों को नौकरियां दी हैं।

हरियाणा का दक्षिणी इलाका ‘अहीरवाल’ राज्य के गठन के समय से ही उपेक्षा का शिकार रहा है। यहां न तो कोई उद्योग-धंधा स्थापित हुआ और ना ही यहां पर कृषि की हालत बहुत अच्छी है। इस क्षेत्र में सड़कों और गलियों की हालत भी अत्यंत दयनीय है। शिक्षा के मामले में भी यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। मैं आरक्षण के बारे में अपनी सोच स्पष्ट करना चाहूंगा। मेरा मानना है कि सामाजिक समानता के लिए आरक्षण की आवश्यकता है लेकिन यह आर्थिक आधार पर होना चाहिए। जाति आधारित आरक्षण समाज को विभाजित कर रहा है। जाति आधारित आरक्षण के रोग ने बिहार और यूपी को बरबाद कर दिया है। हम हरियाणा को बरबाद नहीं होने देंगे।

(फारवर्ड प्रेस के जून 2013 अंक में प्रकाशित)

लेखक के बारे में

अमरेन्द्र यादव

अमरेन्द्र यादव फारवर्ड प्रेस के प्रमुख संवाददाता हैं।

संबंधित आलेख

बिहार : समाजवाद की कब्र पर भगवा झंडे की धमक
भाजपा ने चारों ओर से नीतीश को घेरने का पूरा इंतजाम कर लिया था। नीतीश कुमार के दिमागी हालत को भी भाजपा ने हथियार...
सामाजिक और राजनीतिक विमर्शों में नीतीश कुमार व उनकी सियासत 
यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या यह दौर वास्तव में ‘सुशासन’ का था, जैसा कि स्थापित मीडिया और सत्ता समर्थक वर्ग बार-बार प्रचारित...
‘वर्ष 2012 के रेगुलेशन से अधिक व्यापक व प्रभावकारी है नया रेगुलेशन’
ओबीसी बच्चों के साथ भी भेदभाव होता है। भारत की किसी यूनिवर्सिटी में ब्राह्मण और क्षत्रिय छात्रों के साथ जातीय भेदभाव का कोई आरोप...
दिल्ली और पटना में यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में कन्वेंशन, सांसद पी. विल्सन ने कहा– रेगुलेशन नहीं, एक्ट बने
अपने संबोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने यूजीसी रेगुलेशन-2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के संबंध में कहा कि उन्हें पहले...
उत्तर प्रदेश : यूजीसी इक्विटी नियमावली लागू करने की मांग अब गांव और कस्बों में भी
भाजपा सरकार बहुजन समुदाय के लिए लाए जा रहे सकारात्मक कानून को कोर्ट के जरिए रुकवा दे रही है। वहीं ईडब्ल्यूएस आरक्षण को उसी...