h n

फडऩवीस सरकार आंबेडकर का लंदन स्थित मकान खरीदेगी

महाराष्ट्र सरकार ने यह घोषणा की है कि वह लंदन में स्थित 2050 वर्गफिट का वह मकान खरीदेगी, जिसमें डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर 1921-22 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से पीएचडी करने के दौरान रहते थे

ambedkars-house-in-loondonमुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने यह घोषणा की है कि वह लंदन में स्थित 2050 वर्गफिट का वह मकान खरीदेगी, जिसमें डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर 1921-22 में लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स से पीएचडी करने के दौरान रहते थे। महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने यह घोषणा मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडऩवीस से परामर्श के बाद की। नंबर 10, किंग हैनरी रोड, एनडब्ल्यू-3 में स्थित इस मकान की कीमत 35 करोड़ रूपए है। तावड़े ने कहा कि आंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) से यह मकान आमजनों के लिए खोल दिया जायेगा। सरकार को इस मकान के बिकाऊ होने की जानकारी मुंबई में रहने वाले उद्योगपति कल्पना सरोज के जरिये मिली। कल्पना सरोज ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान इस मकान के दरवाजे पर ‘फॉर सेल’ का बोर्ड टंगा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल से दिल्ली में मुलाकात की और महाराष्ट्र की पूर्व कांग्रेस व वर्तमान भाजपा सरकार से यह अनुरोध किया कि वह इस मकान को खरीद ले। कहने की आवश्यकता नहीं कि वे सरकार के इस निर्णय से बहुत प्रसन्न हैं। यह मकान शिक्षा का मंदिर है। यही वह स्थान है जहां रहकर बाबासाहेब आंबेडकर ने छ: वर्ष का पाठ्यक्रम केवल दो वर्षों में पूरा कर लिया था।

(फारवर्ड प्रेस के मार्च, 2015 अंक में प्रकाशित )


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +919968527911, ईमेल : info@forwardmagazine.in

लेखक के बारे में

एफपी डेस्‍क

संबंधित आलेख

जिम्मेदार व निर्भीक पत्रकारिता के अग्रदूत थे संतराम बी.ए.
संतराम जी की पत्रकारिता की पड़ताल करने पर जो तथ्य सामने आते हैं, उनमें सबसे पहला है– बहुजन समाज के मुद्दों पर उनकी बिना...
केवल त्याग की प्रतिमूर्ति नहीं, और भी बहुत कुछ थीं रमाबाई
क्या वे बाबासाहेब की कर्त्तव्यनिष्ठ पत्नी भर थीं? या वे आंबेडकर के मुक्ति संघर्ष में बराबर की साझीदार थीं? क्या वे भी मानव-निर्मित विभाजनों...
मनहीन, तनहीन और धनहीन के जननायक
कर्पूरी ठाकुर जिन वर्गों को ‘मनहीन, तनहीन और धनहीन’ कहकर संबोधित करते थे, शायद वे जानते थे कि इन वर्गों की पहली और सबसे...
शिवनंदन पासवान : एक जीवट समाजवादी, जिन्हें राजनीतिक कारणों से किया जा रहा विस्मृत
शिवनंदन पासवान ने जिस दौर में राजनीति में प्रवेश किया, वह बिहार और देश की राजनीति के लिए उथल-पुथल का समय था। समाजवादी आंदोलन...
जोतीराव फुले के सहयोगी सत्यशोधक तुकाराम तात्या पडवळ
तुकाराम तात्या पडवळ ने धर्म तथा जाति-आधारित शोषण को करीब से देखा था। धर्म के नाम पर पुजारी अनपढ़ लोगों को किस तरह से...