h n

मराठी के आंबेडकरवादी साहित्य का इतिहास

अतीत साक्षी है कि महाराष्ट्र में दलित साहित्य 1950 के पहले ही जन्म ले चुका था। डॉ. आंबेडकर ने इसकी वैचारिक बुनियाद को पुख्ता किया और आज यह कथित तौर पर मुख्य धारा के साहित्य को चुनौती दे रहा है। पढ़ें दलित साहित्य से लेकर आंबेडकरवादी साहित्य बनने की कहानी, बता रहे हैं दलित पैंथर्स के संस्थापकों में से एक जे. वी. पवार :

बाबा साहेब डॉ. बी.आर. आंबेडकर ने अपने सभी अनुयायियाें काे पेन (कलम) एवं ब्रेन (दिमाग) नामक हथियाराें का समुचित प्रयाेग कर आंदाेलन काे मजबूत करने और तीव्र गति देने की सलाह दी थी। यह संदेश देते समय उनकी निगाह में रूस की क्रांति भी विद्यमान थी। इस रूसी  क्रांति को वैचारिक प्रेरणा देने वालों में रूसाे और वॉल्तेयर भी शामिल थे। इन दोनों के विचारों से डॉ. आंबेडकर भी अच्छी तरह परिचित थे, लेकिन यहां एक बात विशेष बात पर गाैर करने लायक है कि डॉ. आंबेडकर ने स्पष्टता से रूसाे के विचाराें के बजाए वॉल्तेयर की विचारधारा काे ज्यादा अहमियत दी थी। वे अक्सर सवाल दागा करते थे कि भारतवर्ष में एक भी वॉल्तेयर क्याें पैदा नहीं हाे पाया?

पूरा आर्टिकल यहां पढें : मराठी के आंबेडकरवादी साहित्य का इतिहास

लेखक के बारे में

जे. वी. पवार

कवि और उपन्यासकार जे.व्ही. पवार, दलित पैंथर्स के संस्थापक महासचिव हैं। वे 1969 में लिखे अपने उपन्यास 'बलिदान' और 1976 में प्रकाशित कविता संग्रह 'नाकाबंदी', जो बाद में अंग्रेजी में अनुवादित हो 'ब्लॉकेड' शीर्षक से प्रकाशित हुआ, के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आंबेडकर के बाद के दलित आंदोलन का विस्तृत दस्तावेजीकरण और विश्लेषण किया है, जो कई खण्डों में प्रकाशित है। आंबेडकरवाद के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध पवार, महाराष्ट्र में कई दलितबहुजन, सामाजिक व राजनैतिक आंदोलनों में हिस्सेदार रहे हैं

संबंधित आलेख

‘हेरि महां दरद दिवाणी म्हारा दरद न जाण्या कोय’
पति की मृत्यु और पुनर्विवाह न होने की स्थिति में मीरा का यह पक्ष अधिक मुखरता से अभिव्यक्त हुआ है। उन्हें कुछ भी मानने...
‘पसमांदा जन आंदोलन 1998’ : मुस्लिम समाज में जातिवाद और हक की जद्दोजहद की दास्तान
मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में यह किताब और भी अधिक प्रासंगिक हो जाती है। पसमांदा समाज के प्रतिनिधित्व की स्थिति आज भी लगभग...
वर्चस्ववादी सत्ता की मुखालफत करतीं मोहन मुक्त की कविताएं
मोहन मुक्त सांस्कृतिक वर्चस्व को सत्ता का सबसे चालाक रूप मानते हैं। वे कहते हैं कि मिथक, परंपरा, धर्म और भाषा के ज़रिए शोषण...
निष्ठा का सवाल उठाए अरसा गुज़र गया!
कंवल भारती की कविताओं पर सरसरी नज़र दौड़ाने से यही पता चलता है कि उनके अंदर समता को लेकर बेचैनी है। वे महीन से...
प्रगतिशीलों के बीच वीरेंद्र यादव के होने का निहितार्थ
वीरेंद्र यादव का सीना ‘अपनों’ के हाथों होते रहे ऐसे अपमानों से छलनी था। वे अपना ज़ख़्मी दिल लिए सेकुलर-प्रगतिशील विचारों की लड़ाई लड़ते...