h n

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : भाजपा नहीं, आरएसएस की प्रत्यक्ष हार

वर्ष 2014 में केंद्र में अपने स्वयंसेवक को गद्दीनशीं करके आरएसएस चुप नहीं बैठा। उसके निशाने पर सनातनियों का बौद्धिक गढ़ रहा पश्चिम बंगाल था। सत्ता के लिए उसने प्रणब मुखर्जी का उपयोग किया। परंतु, मोहन भागवत की प्रत्यक्ष भागीदारी और तिकड़मों को पश्चिम बंगाल की जनता ने बुरी तरह नकार दिया। बता रहे हैं भंवर मेघवंशी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और बंगाल का रिश्ता बहुत पुराना है। वैसे तो आधिकारिक तौर पर आरएसएस ने 1939 से बंगाल में काम शुरू किया लेकिन उसका अनौपचारिक जुड़ाव लंबा है। संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार की डाक्टरी की पढ़ाई बीसवीं शताब्दी के दूसरे दशक में वहीं हुई। उनके संघी जीवनीकार यह भी दावा करते हैं कि हेडगेवार क्रांतिकारी संगठन अनुशीलन समिति से भी जुड़े रहे और उन्होंने छद्म नाम से विप्लव में भागीदारी निभाई। आज़ादी के आंदोलन के ऐतिहासिक दस्तावेज़ इस संघी दावे की पुष्टि नहीं करते हैं। फिर भी यह तो माना ही जा सकता है कि संघ के संस्थापक हेडगेवार का रिश्ता बंगाल से रहा ही है। इसके बाद जब आरएसएस ने परोक्ष राजनीति में भाग लेने के लिए भारतीय जनसंघ बनाया, जिसके पहले अध्यक्ष श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बनाया गया। उन्होंने वर्ष 1952 के पहले आम चुनाव में जीत भी पश्चिमी बंगाल से हासिल की थी। हिंदुत्व राजनीति में प्रमुख भूमिका निभाने वाली सांप्रदायिक पार्टी हिंदू महासभा को भी बंगाल में राजनीतिक ज़मीन मिलती रही है। लेकिन आरएसएस को वाममोर्चे के लंबे शासन के दौरान अपने पांव जमाने का अवसर नहीं मिल पाया। हालांकि उसकी नफ़रत की राजनीति के लिए सर्वथा उपयुक्त और उर्वरा ज़मीन बंगाल की रही।

पूरा आर्टिकल यहां पढें : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव : भाजपा नहीं, आरएसएस की प्रत्यक्ष हार

लेखक के बारे में

भंवर मेघवंशी

भंवर मेघवंशी लेखक, पत्रकार और सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में अपना सार्वजनिक जीवन शुरू किया था। आगे चलकर, उनकी आत्मकथा ‘मैं एक कारसेवक था’ सुर्ख़ियों में रही है। इस पुस्तक का अंग्रेजी अनुवाद हाल में ‘आई कुड नॉट बी हिन्दू’ शीर्षक से प्रकाशित हुआ है। संप्रति मेघवंशी ‘शून्यकाल डॉट कॉम’ के संपादक हैं।

संबंधित आलेख

सामाजिक और राजनीतिक विमर्शों में नीतीश कुमार व उनकी सियासत 
यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या यह दौर वास्तव में ‘सुशासन’ का था, जैसा कि स्थापित मीडिया और सत्ता समर्थक वर्ग बार-बार प्रचारित...
‘वर्ष 2012 के रेगुलेशन से अधिक व्यापक व प्रभावकारी है नया रेगुलेशन’
ओबीसी बच्चों के साथ भी भेदभाव होता है। भारत की किसी यूनिवर्सिटी में ब्राह्मण और क्षत्रिय छात्रों के साथ जातीय भेदभाव का कोई आरोप...
दिल्ली और पटना में यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में कन्वेंशन, सांसद पी. विल्सन ने कहा– रेगुलेशन नहीं, एक्ट बने
अपने संबोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने यूजीसी रेगुलेशन-2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के संबंध में कहा कि उन्हें पहले...
उत्तर प्रदेश : यूजीसी इक्विटी नियमावली लागू करने की मांग अब गांव और कस्बों में भी
भाजपा सरकार बहुजन समुदाय के लिए लाए जा रहे सकारात्मक कानून को कोर्ट के जरिए रुकवा दे रही है। वहीं ईडब्ल्यूएस आरक्षण को उसी...
पंजाब विश्वविद्यालय : एक दलित प्रोफ़ेसर की आपबीती
दलित समुदाय से आने वाले डॉ. हरप्रीत सिंह के साथ नौकरी ज्वाइन करने वाले उनके सवर्ण सहकर्मी आज विभागाध्यक्ष हैं, जबकि वे पिछले 18...