h n

दलित-बहुजन पेज 3, जनवरी 2014

दिनांक 6 दिसम्बर को भीमराव आम्बेडकर की निधन स्थली, 26 अलीपुर रोड, दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मान रैली का आयोजन किया गया। इस सम्मान रैली में देश भर से उनके अनुयायी, भीम सैनिक और कार्यकर्ता परिनिर्वाण भूमि के निर्माण के उद्देश्य से यहां पहुंचे थे

आम्बेडकर के परिनिर्वाण भूमि को राष्ट्रीय स्मारक बनाने की मांग

नई दिल्ली :  दिनांक 6 दिसम्बर को भीमराव आम्बेडकर की निधनस्थली, 26 अलीपुर रोड, दिल्ली में एक राष्ट्रीय सम्मान रैली का आयोजन किया गया। इस सम्मान रैली में देश भर से उनके अनुयायी, भीम सैनिक और कार्यकर्ता परिनिर्वाण भूमि के निर्माण के उद्देश्य से यहां पहुंचे थे। इस अवसर पर डॉ. सत्यनारायण जटिया, चरण सिंह अटवाल, रामदास आठवले, एच हनुमनथप्पा, श्रीमती सत्या बहन, उदित राज, टीएम कुमार और इन्द्रेश गजभिये ने यूपीए सरकार से भीमराव आम्बेडकर की इस निधनस्थली का निर्माण कराने की मांग की।

उन्होंने इस अवसर पर यूपीए सरकार से उस 100 करोड़ रुपयों का हिसाब भी मांगा जो वर्ष 2003 में एनडीए सरकार ने भीमराव आम्बेडकर की निधनस्थली को राष्ट्रीय स्मारक बनाने के लिए दिया था लेकिन अब तक इस परियोजना पर काम शुरू नहीं हुआ है।

प्रोन्नति में आरक्षण के लिए महारैली

नई दिल्ली : दिनांक 11 नवंबर को देश भर के दलित-आदिवासी कार्यकर्ता प्रोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर जुटे। राष्ट्रीय दलित महापंचायत की ओर से आयोजित इस महारैली में कांग्रेस के पीएल पुनिया समेत अनेक नेताओं ने शिरकत की और केंद्र सरकार से दलितों और आदिवासियों के लिए प्रोन्नति में आरक्षण की सुविधा को अविलंब बहाल करने की मांग की। इस महारैली के जरिए समाज के कमजोर वर्गों के लिए निजी क्षेत्रों में भी आरक्षण की मांग की गई। महारैली की अगुवाई राष्ट्रीय दलित महापंचायत के संयोजक अशोक कुमार ने की।

फारवर्ड प्रेस के जनवरी, 2014 अंक में प्रकाशित


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +919968527911, ईमेल : info@forwardmagazine.in

लेखक के बारे में

सोहन सिंह

संबंधित आलेख

समाजवाद : लोहिया बनाम जगदेव प्रसाद
डॉ. लोहिया, पेरियार ई.वी. रामासामी और जगदेव प्रसाद – तीनों ने ही समाजवाद को भारतीय सामाजिक यथार्थ के अनुसार परिभाषित किया, लेकिन सांस्कृतिक और...
सामाजिक न्याय की राजनीति और जगदेव प्रसाद
जगदेव प्रसाद की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि जिन्हें व्यापक शोषित समाज की आवाज के रूप में पढ़ा जाना चाहिए, उन्हें कई बार...
जगदेव प्रसाद ने कहा था– ब्राह्मणवादियों से सटकर नहीं, हटकर लड़ना होगा
जिन मांगों को लेकर 5 सितंबर, 1974 को अरवल जिला के कुर्था प्रखंड कार्यालय के समक्ष शोषित समाज दल के बैनर तले किए जा...
आंबेडकर की नजर में कृष्ण और उनकी गीता
आंबेडकर ने महाभारत और भगवत गीता में कृष्ण की अलग-अलग स्थिति पर चर्चा की है। उन्होंने प्रश्न किया है कि ऐसा क्यों है कि...
मेरी यादों में बी.पी. मंडल
मंडल साहब से उत्सुकतावश लोग बार-बार पूछ रहे थे कि मंडल आयोग की रिपोर्ट में क्या अनुशंसा की गई है। कुछ लोग ऐसा कह...