h n

भारतीयों की जाति जानने की मानसिकता

पी.एस कृष्णन का कहना है कि हमारे देश मेंं कोई यह मानने को तैयार नहीं होता कि कोई जाति से मुक्त हो सकता है। मेरी जाति भी लोग जानने की कोशिश करते थे। ऐसे लोगों में केंद्रीय मंत्री से लेकर नौकरशाह तक शामिल थे :

आजादी के बाद का सामाजिक न्याय का इतिहास : पी.एस. कृष्णन की जुबानी (भाग-3)

मेरी जाति के संदर्भ में विभिन्न अवसरों पर विभिन्न व्यक्तियों की जिज्ञासाओं और पूछ-ताछ का मेरे द्वारा एक ही जवाब हमेशा दिया गया, “मेरी कोई जाति नहीं है, मैं जाति से मुक्त हो चुका हूं”। इसके चलते कभी-कभी दिलचस्प स्थिति पैदा हो जाती थी, इससे जुड़े दो वाकये मैं उदाहरण स्वरूप प्रस्तुत करना चाहता हूं। 1980 में जनता पार्टी की सरकार के बाद इंदिरा गांधी की सरकार में ज्ञानी जैल सिंह केंद्रीय गृहमंत्री बने। इसके पहले जब 1978 में जनता पार्टी की सरकार बनी थी, उस समय से मैं गृह मंत्रालय  में संयुक्त सचिव था। मेरे जिम्मे अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के कल्याण से संबंधित जिम्मेदारी थी। मैं अनुसूचित जातियों के मद्दों को हल करने में निरंतर लगा रहता था, इसके प्रति मेरी संबद्धता और गंभीरता को देखते हुए गृहमंत्री बनने के बाद ज्ञानी जैल सिंह की मेरे बारे में जिज्ञासा जगी। उन्होंने मंत्रालय के अन्य अधिकारियों से मेरी जाति के बारे में पूछना शुरू किया। प्रत्येक अधिकारी ने उनको यही उत्तर दिया कि वे लोग उनको जितना जानते हैं, जितने वर्षों से जानते हैं, और उनकी जानकारी के अनुसार हमेशा उन्होंने जो पक्ष चुना, उसके आधार पर उनका कहना है कि उनकी कोई जाति नहीं है।

पूरा आर्टिकल यहां पढें : भारतीयों की जाति जानने की मानसिकता

 

लेखक के बारे में

वासंती देवी

वासंती देवी वरिष्ठ शिक्षाविद और कार्यकर्ता हैं. वे तमिलनाडु राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और मनोनमेनियम सुन्दरनार विश्वविद्यालय, तमिलनाडु की कुलपति रह चुकी हैं। वे महिला अधिकारों के लिए अपनी लम्बी लड़ाई के लिए जानी जातीं हैं। उन्होंने विदुथालाई चिरुथैल्गल काची (वीसीके) पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सन 2016 का विधानसभा चुनाव जे. जयललिता के विरुद्ध लड़ा था

संबंधित आलेख

मंगू राम मुगोवालिया, आद धर्म आंदोलन और रविदास पंथ का उदय
यद्यपि पंजाब के अछूत समुदाय में पहले से ही गुरु रविदास (रैदास) के प्रति गहन श्रद्धा भाव था मगर आद धर्म आंदोलन ने अत्यंत...
जब दयानंद सरस्वती के विरोधियों के सामने खड़े हो गए फुले
विभिन्न लेखकों द्वारा दिए गए विवरणों से पता चलता है कि दयानंद के जुलूस की तैयारी कर रहे रानाडे जैसे सुधारवादी नेताओं ने जुलूस...
‘किसान का कोड़ा’ : फुले की वह कृति, जिसकी प्रासंगिकता आज भी है
फुले की इस कृति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह अपने समय से बहुत आगे की सोचती है। वे केवल किसानों की...
विमर्श : संतराम बी.ए. हिंदू संगठनकर्ता नहीं थे
जो आलोचक संतराम बी.ए. के विचारों और कामों को डॉ. आंबेडकर के विचारों के साथ जोड़कर उनका मूल्यांकन करते हैं, उन्हें देखना चाहिए कि...
जानिए, तमिलनाडु में द्रविड़ चेतना के बीज बोने वाले अयोती दास के बारे में
महाराष्ट्र में जोतीराव फुले (जो एक शूद्र थे) और उनके गैर-ब्राह्मण सत्यशोधक आंदोलन ने डॉ. आंबेडकर (जो एक अछूत या अति-शूद्र थे) के उदय...