h n

संजय सहाय व ईश मिश्र को हृदयघात

हिंदी लेखकों- बुद्धिजीवियों की दुनिया के लिए पिछला सप्ताह पीड़ाजनक रहा। प्रसिद्ध कथा-मासिक हंस के संपादक संजय सहाय व राजनीति विज्ञानी ईश मिश्र को हृदयाघात से जूझना पड़ा। दोनों अब खतरे से बाहर हैं

नई दिल्ली : हिंदी लेखकों-बुद्धिजीवियों की दुनिया के लिए पिछला सप्ताह पीड़ाजनक रहा। प्रसिद्ध कथा-मासिक हंस के संपादक संजय सहाय व  राजनीति विज्ञानी ईश मिश्र को हृदयाघात से जूझना पड़ा। दोनों अब खतरे से बाहर हैं।

संजय सहाय (बाएं) और ईश मिश्र

संजय सहाय को उनके पैतृक शहर गया (बिहार) में हृदयघात हुआ, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। संजय सहाय (जन्म : 21 अक्टूबर, 1958) की पहचान कथाकार, नाटककार और निर्देशक के रूप में हैं। उन्होंने बिहार के गया शहर में रेनेसां नाम से सांस्कृतिक केन्द्र का निर्माण किया है, जिसमें कला-संस्कृति के विभिन्न कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किया जाता है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर ईश मिश्र सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय रहते हैं तथा फारवर्ड प्रेस के नियमित लेखकों में से एक हैं। उन्हें यूनविर्सिटी लाइब्रेरी के निकलते समय हृदयघात हुआ। उन्हें मैक्स हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया। हालत में सुधार के बाद अब उन्हें घर भेज दिया गया है।

(कॉपी संपादन – अर्चना)


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +917827427311, ईमेल : info@forwardmagazine.in

फारवर्ड प्रेस की किताबें किंडल पर प्रिंट की तुलना में सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। कृपया इन लिंकों पर देखें 

 

बहुजन साहित्य की प्रस्तावना 

दलित पैंथर्स : एन ऑथरेटिव हिस्ट्री : लेखक : जेवी पवार 

महिषासुर एक जननायक’

महिषासुर : मिथक व परंपराए

जाति के प्रश्न पर कबी

चिंतन के जन सरोकार

लेखक के बारे में

एफपी डेस्‍क

संबंधित आलेख

मध्य प्रदेश : बालाघाट में 19 आदिवासी बच्चों की मौत
जिन गांवों में बच्चों की मौत हो रही है, वहां सड़क, स्वास्थ्य, पानी जैसी अन्य सुविधाओं का घोर अभाव है। बच्चे कुपोषित हैं। लोगों...
बिहार में सामंती उत्पीड़न और दलित-पिछड़े मजदूरों पर बढ़ते हमले
रोहतास में चंद्रेश्वर चौधरी की हत्या के बाद नवादा में एक गरीब महिला मजदूर द्वारा अपनी मजदूरी मांगना यदि उसके खिलाफ ऐसी बर्बर यौन...
‘जातिगत जनगणना जातियों के नाम की गणना नहीं’
“अगर यह सुनिश्चित किया जाना है कि ओबीसी से संबंधित आंकड़े वैज्ञानिक और विश्वसनीय हों तो हम गणना के बाद लाखों जातियों में से...
पिछड़े वर्ग की चेतना की कीमत पर जातिगत जनगणना करा रही सरकार
गत 14 अगस्त, 2026 को जारी अधिसूचना में जातियों के नाम पूछे जा सकते हैं, लेकिन वह जाति समूह के किस वर्ग में आते...
जातिगत जनगणना : हाथी नहीं, हाथी की पूंछ
गजट के जरिए जारी अधिसूचना के प्रश्न संख्या 10 में केवल “अनुसूचित जाति (अ.जा.)/अनुसूचित जनजाति (अ.ज.जा.)/जाति” का कॉलम है। अलग से ओबीसी/अन्य पिछड़ा वर्ग...