h n

संजय सहाय की ‘हंसवाणी’ से गो-भक्तों को चुभन

यह टिप्पणी मुझे इसलिए लिखनी पड़ रही है, क्योंकि इस विषय पर ‘हंस’ के संपादक संजय सहाय के खिलाफ जोधपुर में हिंदुत्ववादियों द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने की सूचना मिली है। संजय जी ने ‘हंस’ के अक्टूबर 2021 अंक में ‘उवाच-ए-मिट्ठू’ शीर्षक से सम्पादकीय लिखा है। बता रहे हैं कंवल भारती

नजरिया

गाय नहीं जानती कि उसके नाम पर सरकार बन चुकी है। वह यह भी नहीं जानती कि हिंदुओं ने उसे माता बना दिया है। वह बेचारी पहले की तरह प्लास्टिक और गंदगी खाती घूम रही है। लोग दूध के लिए गाय को पालते हैं, और जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो उसे खुला छोड़ देते हैं। फिर किसी को उससे कोई मतलब नहीं। कहीं जाए, कुछ भी खाए, जिन्दा रहे या मरे। पहले लोग बूढ़ी गाय को कसाई को बेच देते थे। लेकिन अब संघियों के डर से कोई नहीं बेचता। इसलिए मारी-मारी फिरती हैं। पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू लाख कहते रहें कि एक जानवर हमारी माता कैसे हो सकता है? गाय को न वेद माता मानते हैं, न उपनिषद, न स्मृतियां, जिस मनुस्मृति को ब्राह्मण अपना पवित्र कानून मानते हैं, उसमें भी गाय को माता नहीं कहा गया है। लेकिन हिंदुत्ववादियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके लिए गाय माता है, तो है, और डंडे के बल पर वे पूरे देश को मनवाएंगे कि गाय माता है, जो नहीं मानेगा, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करायेंगे, और इससे भी बात नहीं बनी, तो कानून अपने हाथ में लेकर खुलेआम हिंसा करेंगे।

पूरा आर्टिकल यहां पढें : संजय सहाय की ‘हंसवाणी’ से गो-भक्तों को चुभन

लेखक के बारे में

कंवल भारती

कंवल भारती (जन्म: फरवरी, 1953) प्रगतिशील आंबेडकरवादी चिंतक आज के सर्वाधिक चर्चित व सक्रिय लेखकों में से एक हैं। ‘दलित साहित्य की अवधारणा’, ‘स्वामी अछूतानंद हरिहर संचयिता’ आदि उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। उन्हें 1996 में डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार तथा 2001 में भीमरत्न पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

संबंधित आलेख

वर्ग-जाति अंतर्संबंध और सामाजिक न्याय आंदोलन की चुनौतियां
फुले, पेरियार और आंबेडकर के आंदोलन केवल पहचान के आंदोलन नहीं थे। उनके केंद्र में मनुष्य की गरिमा, बराबरी और अधिकार का प्रश्न था।...
आखिर क्यों नहीं दिए जा रहे श्रम पुरस्कार?
संसद में मजदूरों से संबंध बनाने के लिए भाषा नहीं दिखती है। केवल कामगारों, श्रमिकों, मजदूरों के लिए चार लेबर कोड बनाए गए। कोड...
राजस्थान : हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में नहरी क्रांति से दलितों को क्या मिला?
राजस्थान में अनुसूचित जातियों की कृषि भूमि के हस्तांतरण को लेकर विशेष कानूनी प्रावधान मौजूद हैं। इनके अनुसार दलितों की कृषि भूमि को सवर्ण...
डेमोग्राफी परिवर्तन आयोग : निशाने पर दलित-बहुजन व मुस्लिम एकता
लंबे समय से इस धारणा को हमारी आम समझ का हिस्सा बनाने की सचेत कोशिश की गई कि जहां मुसलमानों की आबादी ज़्यादा होती...
आखिर हम तिरस्कृत पसमांदा-बहुजन कॉकरोच कब करेंगे अपना आंदोलन वायरल?
लगभग हर दशक में कुछ मेधावी दलित-बहुजन शख्सियतें उभर के आती हैं जो व्यवस्था की बारीकी से समालोचना करते हैं और सत्ताधारी आसानी से...