h n

आदिम जारवा

यशोदा मुर्मू की कविता

अशांत असंख्य लहर लिए
उमड़-घुमड़ रहा है समंदर
उस समंदर के बीच
स्थिर खड़ा है एक द्वीप।

देखती हूं आकाश में उड़ रहे पंछियों को
और दूर-दूर देश जाते जहाजों को
समा जाती हैं असंख्य लहरें मुझमें
मन तरंगित हो उठता है।
अचानक ही घिर जाती हूं
अनंत अपार सघन उदासी से।
यादों में कौंध उठता है
उस द्वीप का एक घना जंगल
मेरा हृदय तपने लगता है।
मानो वैशाख की दोपहर में
सूरज के नीचे खड़ी हूं।

अनंत लहरें जैसे समंदर में
सवाल उठते कई मन में
स्वाधीन देश में
तुम हो कैद में
तुम्हारे लिए नया कानून बना
तुम्हारे साथ मिलना हुआ मना।
क्यों?

जंगल के खूंखार जानवर भी
मिलजुल गए हैं मानव के संग
और अति खूंखार बताए जाते हो तुम

मानव होकर भी।
क्यों?

खाली बदन, सपाट सूरत
खड़े हो जाते हो सड़क किनारे
तुम निकले फर्ज अपना निभाने
लेकिन लोग समझे आए हो रिझाने
अखिर क्यों?

कब तक रहोगे जड़वत स्थिर
अब मानो तुम बात हमारी
प्रकट करो ध्वनियां अपनी सारी
प्रतिध्वनित होगी धरती भी।

तुम हो जारवा तो हम हैं संताली
दोनों का परिचय एक है आदिवासी
तुम भी छीनो अपना हक-अधिकार
तुम भी आदिवासी हम भी आदिवासी
सिनगी, सिदो, बिरसा के उत्तराधिकारी

(फारवर्ड प्रेस, बहुजन साहित्य वार्षिक, मई  2014 अंक में प्रकाशित)


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +919968527911, ईमेल : info@forwardmagazine.in

लेखक के बारे में

यशोदा मुर्मू

यशोदा मुर्मू संताली की जानी-मानी कवयित्री हैं

संबंधित आलेख

पमरिया : साझा संस्कृति का बोझ और पसमांदा पहचान का बहुजन विमर्श
डॉ. अयुब राईन द्वारा संपादित यह पुस्तक महज़ एक सांस्कृतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि अशराफियत और सामंतवाद के गठजोड़ के खिलाफ एक पसमांदा ‘चार्जशीट’ है।...
आंबेडकर मिशन के नायक बुद्ध शरण हंस का साहित्य कर्म
हंस जी किस्सागो नहीं थे, वह कल्पना भी उनमें नहीं थी, जिससे कथा-शिल्प का निर्माण होता है। उनकी कहानियां उसी तरह की हैं, जिस...
आदिवासी, इकोसिस्टम, पूंजीवाद और नीला कॉर्नफ्लावर
लेखक का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण के प्रति सजगता जगाना प्रतीत होता है। आदिवासी जीवन का संघर्ष इस उपन्यास का बायप्रोडक्ट जान पड़ता है। चूंकि...
‘हेरि महां दरद दिवाणी म्हारा दरद न जाण्या कोय’
पति की मृत्यु और पुनर्विवाह न होने की स्थिति में मीरा का यह पक्ष अधिक मुखरता से अभिव्यक्त हुआ है। उन्हें कुछ भी मानने...
‘पसमांदा जन आंदोलन 1998’ : मुस्लिम समाज में जातिवाद और हक की जद्दोजहद की दास्तान
मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में यह किताब और भी अधिक प्रासंगिक हो जाती है। पसमांदा समाज के प्रतिनिधित्व की स्थिति आज भी लगभग...