h n

विकास खांडेकर : सतनाम पंथ और पत्नी ने दी संघर्ष की ताकत

विकास खांडेकर पर आरोप था कि उन्होंने फेसबुक पर दुर्गा से संबंधित एक पोस्ट शेयर किया। इस आरोप में उन्हें करीब साढ़े तीन महीने की जेल यात्रा करनी पड़ी और लगभग दो वर्षों तक जिला बदर रहना पड़ा। इस बीच उन्होंने अपनी मां और दादी को खो दिया। प्रेमा नेगी की रिपोर्ट :

वह 4 अक्टूबर, 2016 का दिन था जब छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के सतनाम पंथ के प्रदेशाध्यक्ष व दलित नेता विकास खांडेकर को सोशल मीडिया फेसबुक पर हिंदू देवी दुर्गा के खिलाफ कथित अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने के आरोप में जेल में डाल दिया गया। उन्हें अगले साल 24 जनवरी 2017 को हाईकोर्ट से जमानत तो मिली, मगर कंडीशनल। जिला बदर होने की शर्त पर उन्हें रिहा किया गया। कहा गया कि जब तक माहौल शांत न हो 6 महीने या साल भर तक या इसे भी ज्यादा, आप मुंगेली जिले में नहीं रह सकते, उसके बाद हाईकोर्ट स्थितियों को देखते हुए आपको इजाज़त देगा कि आप वहां जा सकते हैं या फिर कंडीशन खत्म की जाएगी।

उन्हें  लगभग दो वर्ष तक अपने घर-परिवार से दूर बिलासपुर में रहना पड़ा। कोर्ट के निर्देश के बाद वह इसी वर्ष बीते 27 जुलाई 2018 को वापस मुंगेली जिले में अपने पत्नी-बच्चों व परिजनों के पास वापस आए हैं। लेकिन उन्हें हर महीने के दसवें दिन थाने में हाजिरी लगानी होगी।

पूरा आर्टिकल यहां पढें विकास खांडेकर : सतनाम पंथ और पत्नी ने दी संघर्ष की ताकत

 

 

 

लेखक के बारे में

प्रेमा नेगी

प्रेमा नेगी 'जनज्वार' की संपादक हैं। उनकी विभिन्न रिर्पोट्स व साहित्यकारों व अकादमिशयनों के उनके द्वारा लिए गये साक्षात्कार चर्चित रहे हैं

संबंधित आलेख

फुले की बौद्धिक विरासत, जो आज बहुजनों की सबसे बड़ी ताकत है
निधन के पहले 14 अक्टूबर, 1956 को नागपुर के दीक्षा भूमि में बाबासाहब ने बौद्ध धर्म स्वीकार करते समय देश के बहुजनों को जो...
फुले का सामाजिक और आध्यात्मिक दर्शन
फुले के विचारों के अनुसार, निर्माता ने सभी मनुष्यों को कुछ समान और अपरिहार्य अधिकार दिए हैं। इसलिए सभी मनुष्य समान हैं और किसी...
एक कहानी भारतीय पुनर्जागरण के पितामह जोतीराव फुले की
फुले आधुनिक दर्शनशास्त्र के पिता समझे जाने वाले देकार्ते के समकक्ष माने जाते हैं। देकार्ते ने सभी मान्यताओं को तर्क की कसौटी पर कसा।...
सामाजिक न्याय और डॉ. आंबेडकर
डॉ. आंबेडकर ने ब्रिटिश सरकार से मांग की कि दलित वर्ग को समान नागरिकता दी जाए। समान नागरिक के सभी अधिकार दलितों को दिये...
मानना और अवमानना के दौर में फुले
फुले उन्नीसवीं सदी के महानतम व्यक्तियों में से एक थे, जिन्होंने औपनिवेशिक भारत में तमाम बहसों और विमर्शों की नुमाइंदगी करते हुए ब्राह्मणवादी अवधारणा...