h n

रामस्वरूप वर्मा की यादें

रामस्वरूप वर्मा की दिलचस्पी राजनीति से अधिक सामाजिक परिवर्तन में थी। इसी उद्देश्य से उन्होंने अर्जक संघ स्थापित किया था। वह वैज्ञानिक चेतना पर जोर देते थे और मॉडर्न साइंस व तकनीक से उपलब्ध ज्ञान पर उनका जोर था। प्रेमकुमार मणि का संस्मरण :

रामस्वरूप वर्मा जी को पहली दफा 1974 में देखा। हालांकि उन्हें उसके तीन साल पहले से जानता था। मुझे स्मरण है, 1971 का साल रहा होगा, जब मेरे हाथ एक पुस्तिका लगी। यह हिंदुस्तानी शोषित समाज दल का चुनाव घोषणा पत्र था। शोषित दल, बिहार के जुझारू नेता जगदेव प्रसाद के प्रयासों से बना एक राजनीतिक दल था। जो परिवर्तित होकर हिंदुस्तानी शोषित दल हो गया था। कुछ ही समय बाद यह नामांतरित होकर शोषित समाज दल हो गया। जब मैंने वह घोषणा पत्र देखा-पढ़ा, तब मुझे वह प्रभावित नहीं कर सका। उसमें कृषक क्रांति पर जोर था, जिसकी बुनियाद लालबहादुर शास्त्री के प्रधानमंत्रित्व काल में सरकारी स्तर पर रखी गयी थी। हालांकि इसकी मांग विभिन्न राजनीतिक संगठनों द्वारा एक अरसे से की जा रही थी। 1971 में मैं बिलकुल तरुण था, इंटर का छात्र, लेकिन राजनीतिक रूप से बिलकुल अनजान नहीं था। जानने की उत्सुकता रहती थी और चूकि मार्क्स-एंगेल्स का कम्युनिस्ट घोषणा पत्र पढ़ चुका था, इसलिए मन में यह बात जम चुकी थी कि किसी भी राजनीतिक दल की रीती-नीति को जानने का सबसे अच्छा तरीका है– उसके घोषणा पत्र को पढ़ा जाय और इसी भाव से मैंने उक्त पुस्तिका पढ़ी थी। जिस किसी ने वह पुस्तिका दी थी, उसी ने बताया था कि इसे रामस्वरूप वर्मा ने लिखा है, और कि वह उत्तरप्रदेश के एक जानेमाने नेता हैं।

पूरा आर्टिकल यहां पढें  :  https://www.forwardpress.in/2018/08/memories-of-ramswaroop-verma-hindi/

लेखक के बारे में

प्रेमकुमार मणि

प्रेमकुमार मणि हिंदी के प्रतिनिधि लेखक, चिंतक व सामाजिक न्याय के पक्षधर राजनीतिकर्मी हैं

संबंधित आलेख

जिम्मेदार व निर्भीक पत्रकारिता के अग्रदूत थे संतराम बी.ए.
संतराम जी की पत्रकारिता की पड़ताल करने पर जो तथ्य सामने आते हैं, उनमें सबसे पहला है– बहुजन समाज के मुद्दों पर उनकी बिना...
केवल त्याग की प्रतिमूर्ति नहीं, और भी बहुत कुछ थीं रमाबाई
क्या वे बाबासाहेब की कर्त्तव्यनिष्ठ पत्नी भर थीं? या वे आंबेडकर के मुक्ति संघर्ष में बराबर की साझीदार थीं? क्या वे भी मानव-निर्मित विभाजनों...
मनहीन, तनहीन और धनहीन के जननायक
कर्पूरी ठाकुर जिन वर्गों को ‘मनहीन, तनहीन और धनहीन’ कहकर संबोधित करते थे, शायद वे जानते थे कि इन वर्गों की पहली और सबसे...
शिवनंदन पासवान : एक जीवट समाजवादी, जिन्हें राजनीतिक कारणों से किया जा रहा विस्मृत
शिवनंदन पासवान ने जिस दौर में राजनीति में प्रवेश किया, वह बिहार और देश की राजनीति के लिए उथल-पुथल का समय था। समाजवादी आंदोलन...
जोतीराव फुले के सहयोगी सत्यशोधक तुकाराम तात्या पडवळ
तुकाराम तात्या पडवळ ने धर्म तथा जाति-आधारित शोषण को करीब से देखा था। धर्म के नाम पर पुजारी अनपढ़ लोगों को किस तरह से...