h n

सुजाता पारमीता की कहानी, उनकी बेटी की ज़ुबानी

सुजाता पारमीता ने अपने अधिकारों के लिए अपने घर के अंदर संघर्ष किया और समाज के दमित वर्गों की लड़ाई भी लड़ी। उनके अनेक पहलों में शामिल थी ‘आह्वान’ रंग समूह की स्थापना, जिसे उन्होंने दिल्ली में सिक्ख-विरोधी दंगों की पृष्ठभूमि में गठित किया था, बता रहीं हैं उनकी पुत्री जुन्हाई सिंह

मेरी मां सुजाता पारमीता सासाराम, बिहार के डी.के. बैसंत्री और नागपुर, महाराष्ट्र की कौशल्या बैसंत्री की पुत्री थीं। मेरे नाना डी.के. बैसंत्री सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय में उप प्रमुख सूचना अधिकारी थे और मेरी नानी, कौशल्या बैसंत्री, महिला अधिकार कार्यकर्ता और जानीमानी लेखिका थीं। मेरी नानी बौद्ध थीं और इसलिए उन्होंने मेरी मां का नाम सुजाता रखा था। मेरी मां उनके माता-पिता की चौथी संतान थीं। तीन लड़कों के बाद मेरी मां का जन्म हुआ था। एक पड़ोसी ने मेरी नानी को कह दिया कि तीन लड़कों के बाद लड़की का जन्म अपशकुन होता है। कुछ ही दिनों बाद मेरी नानी का सबसे बड़ा लड़का काल के गाल में समा गया। मेरी नानी अपने पहले बच्चे की मौत को कभी स्वीकार न कर सकीं। यहीं से मेरी मां की यातना से भरी यात्रा की शुरुआत हुई। मेरी नानी आजीवन अपने बच्चे की मौत के लिए मेरी मां को ज़िम्मेदार ठहराती रहीं।

पूरा आर्टिकल यहां पढें : सुजाता पारमीता की कहानी, उनकी बेटी की ज़ुबानी

लेखक के बारे में

जुन्हाई सिंह

यूनिवर्सिटी ऑफ वेल्स, ब्रिटेन से मार्केटिंग में एमबीए जुन्हाई सिंह लंदन में रहती हैं तथा काम करती हैं

संबंधित आलेख

युवा आंबेडकर का भारत-अमरीका व्यापार ज्ञापन
“हम भारत के प्रतिनिधि और इंडियन सोसाइटी फॉर द प्रमोशन ऑफ़ कॉमर्स के सदस्य, ब्यूरो ऑफ़ कामर्शियल इकोनॉमिक्स के अत्यंत मेधावी अधिकारियों से अनुरोध...
जिम्मेदार व निर्भीक पत्रकारिता के अग्रदूत थे संतराम बी.ए.
संतराम जी की पत्रकारिता की पड़ताल करने पर जो तथ्य सामने आते हैं, उनमें सबसे पहला है– बहुजन समाज के मुद्दों पर उनकी बिना...
केवल त्याग की प्रतिमूर्ति नहीं, और भी बहुत कुछ थीं रमाबाई
क्या वे बाबासाहेब की कर्त्तव्यनिष्ठ पत्नी भर थीं? या वे आंबेडकर के मुक्ति संघर्ष में बराबर की साझीदार थीं? क्या वे भी मानव-निर्मित विभाजनों...
मनहीन, तनहीन और धनहीन के जननायक
कर्पूरी ठाकुर जिन वर्गों को ‘मनहीन, तनहीन और धनहीन’ कहकर संबोधित करते थे, शायद वे जानते थे कि इन वर्गों की पहली और सबसे...
शिवनंदन पासवान : एक जीवट समाजवादी, जिन्हें राजनीतिक कारणों से किया जा रहा विस्मृत
शिवनंदन पासवान ने जिस दौर में राजनीति में प्रवेश किया, वह बिहार और देश की राजनीति के लिए उथल-पुथल का समय था। समाजवादी आंदोलन...