h n

क्यों नहीं है बहुजन नायकों के चेहरे पर मुस्कान?

दलितों, दरिद्रों, शोषितों और अछूतों के किसी भी नायक और मसीहा के चेहरे पर मुस्कान नहीं है। मुस्कान अगर है, तो शोषक वर्ग के नायकों के चेहरे पर है। हिन्दुओं के सारे देवताओं के चित्र मुस्कुराते हुए हैं। क्यों? इसलिए की वे शासक वर्ग से आते हैं। वे आजाद हैं, मुस्कुरा सकते हैं

‘फारवर्ड प्रेस’ ने साढ़े तीन साल सफलता के साथ पूरे कर लिए। इसके लिए आपको और आपकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई !

यह जानते हुए भी कि आपने फारवर्ड प्रेस में पाठकों के पत्रों का प्रकाशन बंद कर दिया है, हालांकि पत्रों के छपने से पाठकों की भागीदारी बढ़ती है, इसलिए मैं अपनी पाठकीय प्रतिक्रिया आपको भेज रहा हूं।

फारवर्ड प्रेस का जनवरी, 2013 का अंक मेरे सामने है, जिसमें 2013 का कैलेंडर दिया गया है। निस्संदेह यह कैलेंडर बहुजन इतिहास को रेखांकित करता है, जो वस्तुत: प्रशंसनीय है। पर, इस कैलेंडर में एक भूल हो गई है कि इसमें दलित कवि और संत रैदास का जन्मदिवस छूट गया है, जो 25 फरवरी को है।

इस अंक की आवरण कथा सावित्रीबाई फुले पर है-‘सावित्रीबाई कब मुस्कुराएंगी?’ यह लेख इस अंक की निश्वित रूप से एक बड़ी उपलब्धि है। लेकिन मुझे इसके शीर्षक ने बहुत प्रभावित किया है। शायद दलित चिंतन के पूरे इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब बहुजन नायकों की मुस्कान पर विचार किया गया है। इस शीर्षक ने चिंतन की नई खिड़की खोली है। सिर्फ सावित्रीबाई फुले ही नहीं, शोषित समाज के किसी भी नायक के चेहरे पर मुस्कान नहीं है। कबीर, रैदास, जोतिबा फुले, आंबेडकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान नहीं है। क्यों ? क्या ईसा मसीह के चेहरे पर मुस्कान हैै?

दलितों, दरिद्रों, शोषितों और अछूतों के किसी भी नायक और मसीहा के चेहरे पर मुस्कान नहीं है। मुस्कान अगर है, तो शोषक वर्ग के नायकों के चेहरे पर है। हिन्दुओं के सारे देवताओं के चित्र मुस्कुराते हुए हैं। क्यों? इसलिए की वे शासक वर्ग से आते हैं। वे आजाद हैं, मुस्कुरा सकते हैं। बहुजन नायकों और लेखकों के चित्र तो आज भी आपको मुस्कुराते हुए नहीं मिलेंगे। वे ऐसे समाज से आते हैं, जहांं उन्होंने नर्क के सिवाय कुछ नहीं भोगा है। वे कैमरे के सामने कितना ही मुस्कुराने का बनावटी पोज बनाएंं, लेकिन क्लिक होते ही चेहरे पर विषाद आ ही जाता है। ऐसा नहीं है कि हम मुस्कुरा कर पोज नहीं देते हैं, पर हमारी सारी मुस्कान नकली होती है। बहुजन समाज आजादी के 65 साल बाद भी आजादी के साथ नहीं मुस्कुरा सकता, जैसा कि शासक वर्ग के लोग निद्र्वन्द्व मुस्कुराते हैं। मैंने तो अपने जीवन में कभी चन्द्रिकाप्रसाद जिज्ञासु को भी मुस्कुराते हुए नहीं देखा था। वे जब बात करते थे, तो हमेशा क्रोध और विद्रोह के भाव उनके चेहरे पर आते-जाते थे। फारवर्ड प्रेस हमेशा मौलिक विषय उठाता है और यही कारण है कि इसने काफी कम समय में ही अपना विशिष्ट स्थान बना लिया है।

आपका एक पाठक,
कंवल भारती

(फारवर्ड प्रेस के फरवरी, 2013 अंक में प्रकाशित)


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +917827427311, ईमेल : info@forwardmagazine.in

लेखक के बारे में

कंवल भारती

कंवल भारती (जन्म: फरवरी, 1953) प्रगतिशील आंबेडकरवादी चिंतक आज के सर्वाधिक चर्चित व सक्रिय लेखकों में से एक हैं। ‘दलित साहित्य की अवधारणा’, ‘स्वामी अछूतानंद हरिहर संचयिता’ आदि उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। उन्हें 1996 में डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार तथा 2001 में भीमरत्न पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

संबंधित आलेख

जिम्मेदार व निर्भीक पत्रकारिता के अग्रदूत थे संतराम बी.ए.
संतराम जी की पत्रकारिता की पड़ताल करने पर जो तथ्य सामने आते हैं, उनमें सबसे पहला है– बहुजन समाज के मुद्दों पर उनकी बिना...
केवल त्याग की प्रतिमूर्ति नहीं, और भी बहुत कुछ थीं रमाबाई
क्या वे बाबासाहेब की कर्त्तव्यनिष्ठ पत्नी भर थीं? या वे आंबेडकर के मुक्ति संघर्ष में बराबर की साझीदार थीं? क्या वे भी मानव-निर्मित विभाजनों...
मनहीन, तनहीन और धनहीन के जननायक
कर्पूरी ठाकुर जिन वर्गों को ‘मनहीन, तनहीन और धनहीन’ कहकर संबोधित करते थे, शायद वे जानते थे कि इन वर्गों की पहली और सबसे...
शिवनंदन पासवान : एक जीवट समाजवादी, जिन्हें राजनीतिक कारणों से किया जा रहा विस्मृत
शिवनंदन पासवान ने जिस दौर में राजनीति में प्रवेश किया, वह बिहार और देश की राजनीति के लिए उथल-पुथल का समय था। समाजवादी आंदोलन...
जोतीराव फुले के सहयोगी सत्यशोधक तुकाराम तात्या पडवळ
तुकाराम तात्या पडवळ ने धर्म तथा जाति-आधारित शोषण को करीब से देखा था। धर्म के नाम पर पुजारी अनपढ़ लोगों को किस तरह से...