h n

डिक्की को मिला वेंचर कैपिटल फंड

चिदंबरम ने कहा कि बैंकों के साथ-साथ देश के अन्य पीएसयू और भारतीय जीवन बीमा निगम को डिक्की के जरिए निवेश करना चाहिए। यह दलित फंड समाज में बराबरी को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए उद्यमिता बहुत जरूरी है। मध्यम स्तर की उद्यमिता से ही दलित उद्यमिता को सशक्त किया जा सकता है।

मुम्बई के होटल ताज में 6 जून को आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक, सिडबी द्वारा दलित इंडियन चैम्बर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री, डिक्की को वेंचर कैपिटल फंड प्रदान किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने देश का पहला सोशल इम्पैक्ट फंड सेबी में पंजीकृत कर दलित उद्योग जगत को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सिडबी के सीएमडी सुशील महनोट ने डिक्की ज्वाइंट वेंचर फंड को दस करोड़ का चेक दिया। वेंचर कैपिटल फंड के उद्घाटन के मौके पर डिक्की के मेंटर चन्द्रभान प्रसाद ने मांग की कि सरकार देश के प्रत्येक बैंक की प्रत्येक शाखा से साल में एक बार कम से कम एक दलित उद्यमी को उद्योग लगाने के लिए ऋण देने की व्यवस्था करे। वित्त मंत्री ने प्रसाद की मांग को सकारात्मक बताते हुए उसे माने जाने का आश्वासन दिया। चिदंबरम ने कहा कि बैंकों के साथ-साथ देश के अन्य पीएसयू और भारतीय जीवन बीमा निगम को डिक्की के जरिए निवेश करना चाहिए। यह दलित फंड समाज में बराबरी को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए उद्यमिता बहुत जरूरी है। मध्यम स्तर की उद्यमिता से ही दलित उद्यमिता को सशक्त किया जा सकता है। वेंचर कैपिटल फंड को एक ऐतिहासिक शुरुआत बताते हुए डिक्की के अध्यक्ष मिलिंद काम्बले ने कहा कि डिक्की की इस पहल के जरिए पांच सौ करोड़ रुपये दलित उद्यमियों को अपना व्यापार बढ़ाने के लिए दस साल तक सिडबी से लेने का प्रयास रहेगा।

इस संबंध में डिक्की के दिल्ली चैप्टर के प्रमुख एनके चंदन ने फारवर्ड प्रेस को बताया कि हम दलित उद्यमियों को एक मंच पर लाकर उन्हें आगे लाने का काम कर रहे हैं। अब सरकार के साथ-साथ देश के बड़े उद्यमियों का भी साथ मिल रहा है जो एक बेहद उत्साहजनक शुरुआत है।

(फारवर्ड प्रेस के जुलाई 2013 अंक में प्रकाशित)

लेखक के बारे में

अशोक चौधरी

अशोक चौधरी फारवर्ड प्रेस से बतौर संपादकीय सहयोग संबद्ध रहे हैं।

संबंधित आलेख

झारखंड में राज्यसभा चुनाव : लोकतंत्र को धन्नासेठ की चुनौती
जिस भाजपा को खुद यकीन नहीं कि वह चार विधायकों को जुटा सकेगी, उसने नाथवानी नामक रेस के घोड़े पर दांव लगा दिया है,...
अमित शाह के हत्थे चढ़ गए उपेंद्र कुशवाहा
सम्राट चौधरी के रहते अब भाजपा को दूसरे कोईरी नेता की जरूरत नहीं रही। हालांकि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को सम्राट चौधरी के मंत्रिपरिषद...
हाशिए पर धकेल दिए गए महानायक के जीवन-संघर्ष का सिनेमाई दस्तावेज
फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि वह जगदेव प्रसाद के जीवन को किसी चमत्कारी नायक की कथा में बदलने के बजाय उनके...
कॉकरोच जनता पार्टी का उभार : एक आंबेडकरवादी विश्लेषण
कोई भी आंदोलन हो, कोई भी पार्टी हो, कोई भी लीडर हो यह देखा जाना चाहिए कि इस पार्टी के मज़बूत होने से क्या...
ओमप्रकाश कश्यप, डॉ. रमाकांत ठाकुर व नवल किशोर कुमार को मिला संतराम बी.ए. स्मृति-सम्मान
संतराम बी.ए. सम्मान-2024 से सम्मानित डॉ. रमाकांत ठाकुर ने बहुजन वैचारिकी के बारे में विस्तार से बताया और इस बात पर एक तरह से...