h n

थेरी : मुक्ति मार्ग पर स्त्री

कड़े नियमों के बावजूद बड़े पैमाने पर स्त्रियाँ बौद्ध संघों में आईं। बौद्ध भिक्षुणी थेरी कहलाती थीं। संघ में आकर उन्होंने खुद को कई सामाजिक प्रतिबंधों से मुक्त पाया।

बुद्ध ने बड़ी मुश्किल से संघों में स्त्रियों के प्रवेश की अनुमति दी। संघ में आने वाली स्त्रियों के लिए कड़े नियम लागू किये गए। इन नियमों में एक नियम था कि किसी भी आयु की बौद्ध भिक्षुणी के लिए युवा बौद्ध भिक्षु को सम्मान देना होगा और उसके आने पर खडा होना होगा। कड़े नियमों के बावजूद बड़े पैमाने पर स्त्रियाँ बौद्ध संघों में आईं। बौद्ध भिक्षुणी थेरी कहलाती थीं। संघ में आकर उन्होंने खुद को कई सामाजिक प्रतिबंधों से मुक्त पाया। उन्होंने कविताओं में इस मुक्ति के गीत लिखे, जिनके संग्रह को थेरी गाथा कहा जाता है। थेरी गाथा बहुजन साहित्य की अपूर्व थाती हैं।

भिक्षुणियां भिन्न-भिन्न जाति-कुलों की थीं। उदाहरणत: पूर्णिका दासी पुत्री थी। शुभा, सुनार की पुत्री और चापा एक बहेलिए की लड़की थी। अड्ढ-काशी, अभय-माता, विमला और अम्बपाली जैसी गणिकाएँ भी थीं। गृहपति और वैश्य (सेठ) वर्ग की महिलाओं में पर्णा, चित्रा और अनोपमा थी। मैत्रिका, अमतरा, उत्तमा, चन्दा, गुप्ता, दन्तिका और सोमा ब्राह्मण-वंश की थीं। खेमा, सुमना, शैला और सुमेध; कोसल, मगध और आलवी राजवंशों की महिलायें थीं। महाप्रजापती गौतमी, तिष्या, अभिरूपा नन्दा, आदि सामन्तों की लड़कियां थीं।

सभी पेंटिंग्स डॉ. लाल रत्नाकर की

 

 

(फारवर्ड प्रेस के मई 2016 अंक में प्रकाशित)


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +919968527911, ईमेल : info@forwardmagazine.in

लेखक के बारे में

एफपी डेस्‍क

संबंधित आलेख

मिस्र बनाम सिंधु : भाषा और ज्ञान का उद्गम, प्रवाह व अवरोध
भारत के संबंध में भाषा की खोज का सिलसिला भीमबेटका की पहाड़ियों तक ले जाता है। मध्य प्रदेश के विंध्यक्षेत्र की पहाड़ियों में स्थित...
सुदर्शन ऋषि और डुमार (डोमार) समाज
पूरे भारत में डोमार जाति की जनसंख्या को लेकर एकमत नहीं है, क्योंकि जनगणना में भी उनकी जानकारी सही नहीं मिल पाती है। इसका...
देखें, जगत के प्रकाश को
इस क्रिसमस पर हम झिलमिलाते बल्बों और साज-सज्जा से आगे देखें – हमारे जगत के उस प्रकाश को देखें, जो अंधेरे से भरी हमारी...
आर्यभट नहीं, आजीवक थे भारतीय गणित के प्रतिपादक
सच तो यह है कि सभ्यता के आरंभिक चरण में प्रकृति के सान्निध्य में रहकर, उसका करीब से अध्ययन करने वाले श्रमण, ज्ञान और...
हाशिए पर जीवन जीते गाड़िया लुहार
गाड़िया लुहारों का रहन-सहन भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा करता है। सार्वजनिक शौचालयों का अभाव या उनसे दूरी, इन्हें खुले में शौच...