h n

विभागवार रोस्टर के खिलाफ कांग्रेस और भाकपा, संसद मार्ग पर करेंगे प्रदर्शन

देश भर के विश्वविद्यालयों में 200 प्वाइंट के बदले 13 प्वाइंट रोस्टर सिस्टम बहाल किए जाने का विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में दलगत राजनीति से उपर उठकर कांग्रेस और भाकपा द्वारा 31 जनवरी को सुबह 11 बजे मंडी हाउस से संसद मार्ग तक आक्रोश मार्च निकालने का फैसला किया गया है। फारवर्ड प्रेस की खबर

विश्वविद्यालयों में 13 प्वाइंट रोस्टर सिस्टम बहाल किए जाने के विरोध में 31 जनवरी को मंडी हाउस से संसद मार्ग तक आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। दलगत राजनीति से उपर उठकर आरक्षण व्यवस्था को तहस-नहस होने से बचाने के लिए यह मार्च भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की छात्र इकाई स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की तरफ से निकाला जा रहा है। खास बात यह भी है कि इस आक्रोश मार्च को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है।

बता दें कि 31 जनवरी को प्रस्तावित आक्रोश मार्च में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव व उनके सहयोगी बीवी श्रीनिवास समेत कई अन्य पार्टियों के नेता शामिल होंगे। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव का साफ कहना है कि 13 प्वाइंट पर आधारित विभागवार रोस्टर उच्च शिक्षा में सामाजिक न्याय विरोधी है। उच्च शिक्षा में यह रोस्टर नहीं चलने दिया जाएगा।

केशव चंद यादव, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष

डिपार्टमेंट वाइज रोस्टर के आ जाने और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने से रोस्टर में फेरबदल होगा और इसका सबसे ज्यादा नुकसान आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को होगा। केशव चंद यादव का कहना है कि यदि यूजीसी /एमएचआरडी/ कोर्ट के निर्णय को लागू करती है तो लंबे समय से पढ़ा रहे आरक्षित श्रेणी के एडहॉक शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया से ही बाहर हो जाएंगे।

(कॉपी संपादन : एफपी डेस्क)


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +917827427311, ईमेल : info@forwardmagazine.in

फारवर्ड प्रेस की किताबें किंडल पर प्रिंट की तुलना में सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। कृपया इन लिंकों पर देखें 

मिस कैथरीन मेयो की बहुचर्चित कृति : मदर इंडिया

बहुजन साहित्य की प्रस्तावना 

दलित पैंथर्स : एन ऑथरेटिव हिस्ट्री : लेखक : जेवी पवार 

महिषासुर एक जननायक’

महिषासुर : मिथक व परंपराए

जाति के प्रश्न पर कबी

चिंतन के जन सरोकार

लेखक के बारे में

कुमार समीर

कुमार समीर वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने राष्ट्रीय सहारा समेत विभिन्न समाचार पत्रों में काम किया है तथा हिंदी दैनिक 'नेशनल दुनिया' के दिल्ली संस्करण के स्थानीय संपादक रहे हैं

संबंधित आलेख

अर्जक संघ में शामिल हों महिलाएं : रीता चौधरी
लखनऊ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. रीता चौधरी ने अपने वक्तव्य में अर्जक संघ के आंदोलन में शामिल स्त्री-विमर्श को रेखांकित किया। उन्होंने अर्जक संघ...
बहुजन स्पोर्ट्स : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के आदिवासी स्केटबोर्डिंग खिलाड़ियों का टूट रहा सपना
जनवार गांव में 50 से ज्यादा आदिवासी लड़के-लड़कियां हैं, जो स्केटबोर्डिंग के खेल में माहिर हैं। इनमें कई लड़के-लड़कियों ने तो गोल्ड मेडल भी...
‘त्रिवेणी संघ हमें फासीवादी, जातिवादी, सांप्रदायिक और पूंजीवादी ताकतों से लड़ने की प्रेरणा देता है’
मेरी दृष्टि में त्रिवेणी संघ महज़ तीन बड़ी पिछड़ी जातियों का राजनीतिक गठबंधन नहीं था। यह उत्तर भारत के इतिहास में उत्पीड़ित जातियों के...
झारखंड में राज्यसभा चुनाव : लोकतंत्र को धन्नासेठ की चुनौती
जिस भाजपा को खुद यकीन नहीं कि वह चार विधायकों को जुटा सकेगी, उसने नाथवानी नामक रेस के घोड़े पर दांव लगा दिया है,...
अमित शाह के हत्थे चढ़ गए उपेंद्र कुशवाहा
सम्राट चौधरी के रहते अब भाजपा को दूसरे कोईरी नेता की जरूरत नहीं रही। हालांकि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को सम्राट चौधरी के मंत्रिपरिषद...