h n

रिव्यू पिटिशन खारिज होने पर लाएंगे अध्यादेश, नियुक्ति पर लगेगी रोक : जावड़ेकर

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने राज्यसभा में बयान दिया है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करेगी। याचिका खारिज होने की स्थिति में वह अध्यादेश लाएगी और तब तक विश्वविद्यालयों में नियुक्तियों पर रोक लगी रहेगी

विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति में आरक्षण के प्रावधान को लेकर केंद्र सरकार ने अहम बयान दिया है। राज्यसभा में 8 फरवरी 2019 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने साफ कहा कि सरकार विभागवार 13 प्वाइंट रोस्टर संबंधी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बड़े बेंच में चुनौती देगी। यदि सुप्रीम कोर्ट में इसे खारिज कर दिया गया तब सरकार अध्यादेश ला सकती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब तक ऐसा नहीं होता है तब तक विश्वविद्यालयों में नयी नियुक्तियों पर रोक लगायी जाएगी।

जावड़ेकर का यह बयान तब सामने आया है जब संसद के दोनों सदनों में विपक्षी दलों के द्वारा इस मुद्दे को लेकर हंगामा किया जा रहा था। उनके बयान के बाद से अब इस मामले में विवाद थमने की उम्मीद है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

बताते चलें कि 22 जनवरी 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में 2017 में इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया था। अपने फैसले में हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के संबंध में कहा था कि आरक्षण का आधार विश्वविद्यालयों के बजाय विभागों को बनाया जाय। इसके आधार पर 5 मार्च 2018 को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सर्कूलर जारी किया था, जिसका पूरे देश में व्यापक विरोध हुआ था। इसी विरोध के मद्देनजर केंद्र सरकार और यूजीसी ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी।

(कॉपी संपादन : एफपी डेस्क)


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +917827427311, ईमेल : info@forwardmagazine.in

फारवर्ड प्रेस की किताबें किंडल पर प्रिंट की तुलना में सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। कृपया इन लिंकों पर देखें

मिस कैथरीन मेयो की बहुचर्चित कृति : मदर इंडिया

बहुजन साहित्य की प्रस्तावना 

दलित पैंथर्स : एन ऑथरेटिव हिस्ट्री : लेखक : जेवी पवार 

महिषासुर एक जननायक’

महिषासुर : मिथक व परंपराए

जाति के प्रश्न पर कबी

लेखक के बारे में

एफपी डेस्‍क

संबंधित आलेख

ओडिशा में मज़बूत दलित-ओबीसी-आदिवासी आंदोलन क्यों नहीं पनप सका?
राज्य के ओबीसी मानते हैं कि वे आरक्षण के लिए पात्र हैं लेकिन वे जाति-विरोधी आंदोलनों और दलितों के लिए आरक्षण को एक कलंक...
शिक्षा में पीछे छूट गए लोगों को पढ़ने का एक और मौका दे रहा पैकपेट
कोल्लुरी सथैया की दृष्टि और दृढ़ निश्चय से पैकपेट का जन्म हुआ। इस पहल का लक्ष्य है हाशियाकृत समुदायों के युवाओं को ज्ञान, कौशल...
वंचित वर्ग के छात्रों से अवसर छीनने को होते हैं पेपर लीक
समाज की कई जातियां हैं, जिन्हें पढ़ने से रोककर रखा गया। ऐसे लोग अपनी पूरी उर्जा कामयाबी के लिए लगा देते हैं। दूसरी तरफ...
राम मंदिर प्रकरण : धर्म के नाम पर धन की उगाही और लूट के इतिहास के संदर्भ में
अक्सर यह भ्रम फैलाया जाता है कि मंदिरों में डकैती केवल गैर हिंदू या विदेशी आक्रांताओं ने ही की थी, जबकि ऐतिहासिक तथ्य इसके...
त्रिवेणी संघ स्थापना दिवस : वर्तमान की चुनौतियां और विरासत पर मंथन
श्रीकांत ने कहा कि 1967 के बाद बिहार की राजनीति में हाशिए के समाज की निर्णायक भागीदारी त्रिवेणी संघ की वैचारिक विरासत का परिणाम...