h n

भारत में बहुजनों की देशज समाजवादी परंपरा

कंवल भारती की अंग्रेजी की पहली किताब की भूमिका। यह किताब शीघ्र फारवर्ड से प्रकाशित होगी। इस किताब में कंवल भारती ने ब्राह्मणवादी वर्ण-जाति व्यवस्था के खिलाफ उत्तर भारत में बहुजनों द्वारा चलाए गए लंबे संघर्ष की की एक झलक प्रस्तुत की है। संघर्ष की इस विरासत के अग्रणी लोगों में बुद्ध, कबीर, रैदास, फुले, गुरु घासीदास, बोधानंद, स्वामी अछूतानंद, पेरियार और आंबेडकर और अन्य बहुजन नायक शामिल हैं

भारत में मौलिक समाजवादी चिन्तन का सूत्रपात भारत के आदिम जनजातियों के द्वारा हुआ,  और उसका विकास बहुजन समाज ने किया। बहुजन समाज का अर्थ है, ब्राह्मणी व्यवस्था में शूद्र-अतिशूद्र बनाई गईं जातियां। आदिम समाज मातृ सतात्मक समाज था, जिसमें पुरुष और स्त्री के बीच समानता थी। न केवल वैदिक साहित्य और मनुस्मृति में, बल्कि उसके पूर्ववर्ती और परवर्ती साहित्य में भी उसके असंख्य साक्ष्य देखे जा सकते हैं। ऋग्वेद (7-6-3) में भारत के आदिम समाजवादी चिन्तकों को यज्ञहीन, पूजाहीन और अश्रद्ध कहा गया है। शंकर ने ‘ब्रह्मसूत्र’ (1-1-1) में उन्हें प्राकृत जनाः (असभ्य लोग) लिखा है। महाभारत के शान्ति पर्व में  चार्वाक नामक एक समाजवादी चिन्तक को दानव बताकर जिन्दा जलाकर मारने का उल्लेख है। गीता (15-7, 8) में उन्हें असुर कहा गया है, जो यह मानते थे कि जगत आश्रय-रहित और बिना ईश्वर के स्त्री-पुरुष के संयोग से उत्पन्न हुआ है। अर्थात, जगत की उत्पत्ति का उनका सिद्धान्त वैज्ञानिक था। लगभग सभी उपनिषदों और पुराणों में समतावादी-भौतिकवादी विचार को असुरों का मत बताया गया है। यह भारत का आजीवक (श्रमिक) और लोकायत (लोकमत) दर्शन था, जो बुद्ध से होता हुआ, मध्यकालीन श्रमिक वर्गीय कवियों तक आया था। बौद्ध दर्शन ने प्रतीत्य समुत्पाद (कारण-कार्य सिद्धान्त) से आत्मवाद को महाविद्या कहा और असमानता पर आधारित वर्णव्यवस्था का खण्डन किया। कबीर ने कहा कि जिन लोगों के दिलों में प्रेम ही नहीं है, उनका जीवन संसार में किसी काम का नहीं है[1], और रैदास ने ‘बेगमपुर’ की समाजवादी परिकल्पना प्रस्तुत की।[2]

पूरा आर्टिकल यहां पढें : भारत में बहुजनों की देशज समाजवादी परंपरा

 

 

 

लेखक के बारे में

कंवल भारती

कंवल भारती (जन्म: फरवरी, 1953) प्रगतिशील आंबेडकरवादी चिंतक आज के सर्वाधिक चर्चित व सक्रिय लेखकों में से एक हैं। ‘दलित साहित्य की अवधारणा’, ‘स्वामी अछूतानंद हरिहर संचयिता’ आदि उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। उन्हें 1996 में डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार तथा 2001 में भीमरत्न पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

संबंधित आलेख

वायकोम सत्याग्रह : सामाजिक अधिकारों के लिए पेरियार का निर्णायक संघर्ष
गांधी, पेरियार को भी वायकोम सत्याग्रह से दूर रखना चाहते थे। कांग्रेस गांधी के प्रभाव में थी, किंतु पेरियार का निर्णय अटल था। वे...
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में दलित साहित्य
दलित साहित्य के सौंदर्यशास्त्र का विकास दलित समाज, उसकी चेतना, संस्कृति और विचारधारा पर निर्भर करता है, जो एक लंबी प्रक्रिया में होते हुए...
बी.पी. मंडल का ऐतिहासिक संबोधन– “कोसी नदी बिहार की धरती पर स्वर्ग उतार सकती है”
औपनिवेशिक बिहार प्रांत में बाढ़ के संदर्भ में कई परामर्श कमिटियां गठित हुईं। बाढ़ सम्मलेन भी हुए। लेकिन सभी कमिटियों के गठन, सम्मलेन और...
जब महामना रामस्वरूप वर्मा ने अजीत सिंह को उनके बीस हजार का चेक लौटा दिया
वर्मा जी अक्सर टेलीफोन किया करते थे। जब तक मैं उन्हें हैलो कहता उसके पहले वे सिंह साहब नमस्कार के द्वारा अभिवादन करते थे।...
जब हमीरपुर में रामस्वरूप वर्मा जी को जान से मारने की ब्राह्मण-ठाकुरों की साजिश नाकाम हुई
हमलोग वहां बस से ही गए थे। विरोधियों की योजना यह थी कि वर्मा जी जैसे ही बस में चढ़ें, बस का चालक तेजी...