h n

‘द इकोनॉमिस्ट’ ने की मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी

लन्दन से प्रकाशित इस पत्रिका का मानना है कि पुलवामा हमले ने आम चुनाव को एक निर्णायक मोड़ दिया. पत्रिका यह भी कहती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रवाद के मुद्दे को लगातार उठाने से विपक्ष सकते में है

‘द इकोनॉमिस्ट’ पत्रिका का अनुमान है कि नरेन्द्र मोदी एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे. पत्रिका के 2 मई 2019 के अंक में देश में चल रहे आम चुनाव पर एक लेख प्रकाशित हुआ है, जिसका शीर्षक है ‘मिसाइल्स मेकिथ द मैन : नेशनलिस्ट फ़र्वर इज़ लाइकली टू सिक्योर अ सेकंड टर्म फॉर नरेन्द्र मोदी’.

लेख में कहा गया है कि, मोदी एक प्रभावी व अत्यधिक परिश्रमी चुनाव प्रचारक हैं. वे लगातार अपनी पार्टी की बात लोगों के सामने ज़ोरदार ढंग से रख रहे हैं और अपने राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों पर कठोर प्रहार कर रहे हैं.

‘द इकोनॉमिस्ट’ ने लिखा है कि मोदी को अथाह आर्थिक संसाधनों की उपलब्धतता का लाभ भी मिल रहा है. उनकी पार्टी के पास कितना धन है यह कहना कठिन है परन्तु इसका एक अंदाज़ा पार्टी को इलेक्टोरल बांड्स के ज़रिये प्राप्त धन राशि से लगाया जा सकता है.  इलेक्टोरल बांड्स योजना के अंतर्गत बिना अपना नाम उजागर किये राजनैतिक पार्टियों को चंदा दिया जा सकता है. इस योजना की शुरुआत भाजपा सरकार ने राजनैतिक दलों को चंदा देने की प्रक्रिया को ‘पारदर्शी’ बनाने के लिए पिछले साल की थी. इलेक्टोरल बांड्स के जरिये राजनैतिक दलों को जो चंदा मिला है, उसमें से 95 फ़ीसदी भाजपा के हिस्से में आया है.

‘द इकोनॉमिस्ट’ के 2 मई 2019 के अंक के मुखपृष्ठ पर नरेन्द्र मोदी

पत्रिका का कहना है कि पुलवामा हमले ने इस चुनाव को निर्णायक मोड़ दिया. पिछले साल, भाजपा को हिंदी पट्टी के तीन राज्यों – मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ – सहित कई ऐसे अन्य राज्यों में चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था, जहाँ उसकी स्थिति खासी मज़बूत थी.

लेख में कहा गया है कि, “गत वर्ष 14 फरवरी को, बीस साल के आदिल अहमद दर ने विस्फोटकों से लदी अपनी कार को जम्मू-कश्मीर में अर्द्धसैनिक बलों के एक काफिले से भिड़ा दिया. इस हमले में 40 सैनिक मारे गए. इस हमले की ज़िम्मेदारी एक पाकिस्तानी आतंकी समूह ने ली. इस घटना ने देश में भावनाओं का ज्वार उत्पन्न कर दिया. यह ज्वार दो सप्ताह बाद तब अपने चरम पर पहुंचा जब श्री मोदी ने पाकिस्तान में एक कथित आतंकी शिविर पर प्रतिशोधात्मक बमबारी करने का आदेश दिया. अब श्री मोदी राष्ट्रवादी भावनाओं का जबरदस्त दोहन रहे हैं. वे अपने दुश्मन देश पर मिसाइलों की वर्षा करने के धमकी दे रहे हैं और अपने विरोधियों को कायर और कमज़ोर बता रहे हैं.”

एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी

‘द इकोनॉमिस्ट’ का मानना है कि मोदी के अनवरत ‘शाब्दिक प्रहारों’ ने विपक्षी पार्टियों को दिग्भ्रमित कर दिया है. वे  नज़दीक आने के बजाय वे एक-दूसरे से दूर हो गईं हैं. पत्रिका का निष्कर्ष है कि, “अगर भाजपा और उसके निकट सहयोगी स्पष्ट बहुमत पाने में असफल रहते हैं तो श्री (राहुल) गाँधी की तुलना में वे (मोदी), निश्चित रूप से क्षेत्रीय दलों की मदद से गठबंधन (सरकार) बनाने की बेहतर स्थिति में रहेंगे.”     

(अनुवाद: अमरीश हरदेनिया)


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +917827427311, ईमेल : info@forwardmagazine.in

फारवर्ड प्रेस की किताबें किंडल पर प्रिंट की तुलना में सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। कृपया इन लिंकों पर देखें

आरएसएस और बहुजन चिंतन 

मिस कैथरीन मेयो की बहुचर्चित कृति : मदर इंडिया

बहुजन साहित्य की प्रस्तावना 

दलित पैंथर्स : एन ऑथरेटिव हिस्ट्री : लेखक : जेवी पवार 

महिषासुर एक जननायक’

महिषासुर : मिथक व परंपराए

जाति के प्रश्न पर कबी

चिंतन के जन सरोका

लेखक के बारे में

एफपी डेस्‍क

संबंधित आलेख

बिहार : समाजवाद की कब्र पर भगवा झंडे की धमक
भाजपा ने चारों ओर से नीतीश को घेरने का पूरा इंतजाम कर लिया था। नीतीश कुमार के दिमागी हालत को भी भाजपा ने हथियार...
सामाजिक और राजनीतिक विमर्शों में नीतीश कुमार व उनकी सियासत 
यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या यह दौर वास्तव में ‘सुशासन’ का था, जैसा कि स्थापित मीडिया और सत्ता समर्थक वर्ग बार-बार प्रचारित...
‘वर्ष 2012 के रेगुलेशन से अधिक व्यापक व प्रभावकारी है नया रेगुलेशन’
ओबीसी बच्चों के साथ भी भेदभाव होता है। भारत की किसी यूनिवर्सिटी में ब्राह्मण और क्षत्रिय छात्रों के साथ जातीय भेदभाव का कोई आरोप...
दिल्ली और पटना में यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में कन्वेंशन, सांसद पी. विल्सन ने कहा– रेगुलेशन नहीं, एक्ट बने
अपने संबोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने यूजीसी रेगुलेशन-2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के संबंध में कहा कि उन्हें पहले...
उत्तर प्रदेश : यूजीसी इक्विटी नियमावली लागू करने की मांग अब गांव और कस्बों में भी
भाजपा सरकार बहुजन समुदाय के लिए लाए जा रहे सकारात्मक कानून को कोर्ट के जरिए रुकवा दे रही है। वहीं ईडब्ल्यूएस आरक्षण को उसी...