h n

इंसेफलाइटिस : चिकित्सकों की तैनाती से लगी बच्चों की मौत पर रोक

सौ से अधिक बच्चों की मौत के बाद बिहार सरकार की नींद खुली। अब स्थिति में सुधार दिखने लगे हैं। पिछले दो दिनों में मुजफ्फरपुर में केवल एक बच्चे की मौत हुई है

बिहार के मुजफ्फरपुर में हालात सुधरने लगे हैं। जिले के मुख्य चिकित्सका पदाधिकारी डा. शैलेश प्रसाद सिंह के मुताबिक एक्यूट इंसेफलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) के कारण बीते दो दिनों में केवल एक बच्चे की मौत हुई है। हालांकि अबतक मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है। बच्चों की मौत पर यह रोक इस वजह से भी लगी है कि 18 जून 2019 को बिहार सरकार ने चिकित्सकों की कमी को देखते हुए  श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) के शिशु रोग विभाग में नौ सीनियर रेजीडेंट चिकित्कसों की प्रतिनियुक्ति की थी। 

डा. शैलेश प्रसाद सिंह ने फारवर्ड प्रेस को दूरभाष पर बताया कि अब मरीजों की संख्या में भी काफी कमी आयी है। उनके मुताबिक 24 जून 2019 को दिन में पांच मरीज भर्ती किए गये। पहले यह संख्या रोजाना 15-20 हुआ करती थी। 

यह भी पढ़ें – इंसेफलाइटिस : चिकित्सकों की कमी बन रही बच्चों की मौत की वजह

ध्यातव्य है कि इंसेफलाइटिस से बच्चों की मौत को लेकर राज्य सरकार और तंत्र की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए थे। साथ ही यह सवाल भी उठा कि अधिकांश मृतक बच्चों का संबंध दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों से क्यों है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित इलाकों में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण करवाने का आदेश दिया था।  इस संबंध में 24 जून 2019 को अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार पीड़ित परिवारों में 77 फीसदी गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करते हैं और उनकी रोजाना की आय सौ रुपए । साथ ही इसके अलावा यह आंकड़ा भी सामने आया है कि 66 फीसदी मृतक बच्चों के घरों के आसपास लीची के बगान थे। 

मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इंसेफलाइटिस से पीड़ित का इलाज करतीं एक चिकित्सक

बहरहाल, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि बच्चों की मौत कैसे हुई और इसके कारण क्या हैं। हालांकि कई विशेषज्ञ इसके लिए गर्मी, लीची और कुपोषण तीनों को जिम्मेदार मान रहे हैं। अब जबकि चिकित्सकों की तैनाती और इलाज के बेहतर प्रबंध के कारण बच्चों की मौत पर अंकुश लगा है तब सवाल तो उठता ही है कि सरकार की नींद सौ से अधिक बच्चों की मौत के बाद क्यों खुली?  

(कॉपी संपादन : सिद्धार्थ)


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +917827427311, ईमेल : info@forwardmagazine.in

फारवर्ड प्रेस की किताबें किंडल पर प्रिंट की तुलना में सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। कृपया इन लिंकों पर देखें

 

आरएसएस और बहुजन चिंतन 

मिस कैथरीन मेयो की बहुचर्चित कृति : मदर इंडिया

बहुजन साहित्य की प्रस्तावना 

दलित पैंथर्स : एन ऑथरेटिव हिस्ट्री : लेखक : जेवी पवार 

महिषासुर एक जननायक’

महिषासुर : मिथक व परंपराए

जाति के प्रश्न पर कबी

चिंतन के जन सरोकार

लेखक के बारे में

नवल किशोर कुमार

नवल किशोर कुमार फॉरवर्ड प्रेस के संपादक (हिन्दी) हैं।

संबंधित आलेख

मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट के नजरिए का नया संस्करण
यह मानने में हिचक नहीं होनी चाहिए कि मौजूदा मुख्य न्यायाधीश की पृष्ठभूमि भी संस्थागत है। यह उनकी सीमा है। इसीलिए उनमें वह व्यापक...
गए थे जोतीराव को मारने, बन गए महान सत्यशोधक पंडित धोंडीराम नामदेव कुंभार
संस्कृत तथा धर्म-शास्त्रों में प्रवीण होने के बावजूद धोंडीराम अपने सत्यशोधक होने के लक्ष्य से भटके नहीं थे। सन् 1896 में उनकी एक पुस्तक...
जाति-आधारित जनगणना के लिए महाराष्ट्र में राज्यव्यापी अभियान प्रारंभ
पूरे देश में ओबीसी समुदाय की सही आबादी के आंकड़े, साथ ही उनकी शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति का पता लगाने के लिए जाति-आधारित...
राजस्थान में आरएसएस के कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर हड़पे जाने पर दलित पुजारी ने मोहन भागवत से लगाई गुहार
“संघ के जातिवादी स्वयंसेवकों द्वारा पैदा किए गए विवाद की आड़ में राजस्थान की भाजपा सरकार ने भाजपा विधायक जबर सिंह सांखला और प्रशासन...
बिहार में किनकी जमीनों पर है सम्राट सरकार की नजर?
कारपोरेट परस्त राजनीति लंबे समय से ‘विकास’ के नाम पर भूमि को पूंजी में बदलने की राजनीति रही है। गुजरात से लेकर उत्तर प्रदेश...