h n

अलविदा स्टेन! आप बेमिसाल थे

उन्होंने मुझसे कहा कि आप एक देशद्रोही से बात कर रहे हैं। मेरा जवाब था– मैं फादर स्टेन से बात कर रहा हूं, जो इस देश के मशहूर मानवाधिकार एक्टिविस्ट हैं। उसके बाद से उनकी खबरें मिलती रहीं, लेकिन वे नहीं मिले। अफसोस कि वे अब फिर कभी नहीं मिलेंगे। पढ़ें, स्टेन स्वामी की कहानी, रवि प्रकाश की जुबानी

लंबा कद। आंखों पर चश्मा। हाथों में पुराने चेन वाली घड़ी। पैरो में चमड़े का चप्पल। सस्ते खरीदे गए कपड़ों से बनी फुलपैंट और वैसी ही शर्ट या टी-शर्ट। फादर स्टेन स्वामी ऐसे ही दिखते थे। सिंपल, सहज लेकिन मुद्दों को लेकर उतने ही गंभीर। विचारों में बेबाक और निडर। अब वे इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन झारखंड के आदिवासी उन्हें सदियों तक अपनी यादों में जिंदा रखेंगे। वे जिंदा थे, जिंदा हैं और जिंदा रहेंगे। यह अलग बात है कि कभी विचाराधीन बंदियों के अधिकारों के लिए न्यायिक लड़ाई लड़ने वाले स्टेन स्वामी का निधन एक विचाराधीन बंदी के रुप में जमानत मांगते हुए हुआ। मुंबई की अदालत उनकी जमानत पर फैसला करती, इससे पहले ही उनकी सांसें रुक गईं और वे दुनिया को अलविदा कह गए। अब उनके निधन से लोग दुखी हैं, आक्रोशित भी।

पूरा आर्टिकल यहां पढें : अलविदा स्टेन! आप बेमिसाल थे

लेखक के बारे में

रवि प्रकाश

लेखक वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार हैं तथा दैनिक जागरण, प्रभात खबर व आई-नेक्स्ट के संपादक रहे हैं

संबंधित आलेख

मंगू राम मुगोवालिया, आद धर्म आंदोलन और रविदास पंथ का उदय
यद्यपि पंजाब के अछूत समुदाय में पहले से ही गुरु रविदास (रैदास) के प्रति गहन श्रद्धा भाव था मगर आद धर्म आंदोलन ने अत्यंत...
जब दयानंद सरस्वती के विरोधियों के सामने खड़े हो गए फुले
विभिन्न लेखकों द्वारा दिए गए विवरणों से पता चलता है कि दयानंद के जुलूस की तैयारी कर रहे रानाडे जैसे सुधारवादी नेताओं ने जुलूस...
‘किसान का कोड़ा’ : फुले की वह कृति, जिसकी प्रासंगिकता आज भी है
फुले की इस कृति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह अपने समय से बहुत आगे की सोचती है। वे केवल किसानों की...
विमर्श : संतराम बी.ए. हिंदू संगठनकर्ता नहीं थे
जो आलोचक संतराम बी.ए. के विचारों और कामों को डॉ. आंबेडकर के विचारों के साथ जोड़कर उनका मूल्यांकन करते हैं, उन्हें देखना चाहिए कि...
जानिए, तमिलनाडु में द्रविड़ चेतना के बीज बोने वाले अयोती दास के बारे में
महाराष्ट्र में जोतीराव फुले (जो एक शूद्र थे) और उनके गैर-ब्राह्मण सत्यशोधक आंदोलन ने डॉ. आंबेडकर (जो एक अछूत या अति-शूद्र थे) के उदय...