h n

हम आदिवासियों के लिए जंगल संसाधन नहीं, हमारा जीवन है : वंदना टेटे

हम आदिवासियों की जो संस्कृति रही है, वह प्रकृतिवाद पर आधारित है। कहने के लिए तो दुनिया में हम सभी लोग स्वयं को प्रकृतिवादी कहते हैं। लेकिन आप अगर देखेंगीं तो क्या वास्तव में लोग प्रकृति की पूजा कर रहे हैं? प्रकृति की पूजा कहने का मतलब क्या है? झारखंड की आदिवासी अध्येता वंदना टेटे से ज्योति पासवान की बातचीत

साक्षात्कार

आदिवासी भषाओं की अध्येता, लेखिका, कवयित्री, प्रकाशक, सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यकर्ता वंदना टेटे के विमर्श के केंद्र में ‘आदिवासियत’ रही है। वह आदिवासियत की वैचारिकी और सौंदर्यबोध के मूल तत्त्वों की सहज तरीके से व्याख्या करती हैं। आदिवासी साहित्य की दार्शनिक अवधारणा में उनकी स्थापना है कि आदिवासियों की साहित्यिक परंपरा औपनिवेशिक और ब्राह्मणवादी शब्दावलियों और विचारों से बिल्कुल भिन्न है। आदिवासी जीवनदृष्टि पक्ष-प्रतिपक्ष को स्वीकार नहीं करता। आदिवासियों की दृष्टि समतामूलक है और उनके समुदायों में व्यक्ति केन्द्रित और शक्ति संरचना के किसी भी रूप का कोई स्थान नहीं है। उनकी प्रकाशित रचनाओं में ‘पुरखा लड़ाके’ (2005), ‘किसका राज है’ (2009), ‘झारखंड एक अंतहीन समरगाथा’ (2010) ‘असुर सिरिंग’ (2010), ‘पुरखा झारखंडी साहित्यकार और नये साक्षात्कार’ ( 2012), ‘आदिम राग’ (2013), ‘आदिवासी साहित्यः परंपरा और प्रयोजन’ (2013), ‘आदिवासी दर्शन कथाएं’ (2014), ‘आदिवासी दर्शन और साहित्य’ (सं) 2015, ‘वाचिकता, आदिवासी साहित्य एवं सौंदर्यबोध’ (सं) 2016, ‘लोकप्रिय आदिवासी कहानियां’ (सं) 2016, ‘लोकप्रिय आदिवासी कविताएं’ (सं) 2016, ‘प्रलाप’ (1935 में प्रकाशित भारत की पहली हिंदी आदिवासी कवयित्री सुशीला सामद का प्रथम काव्य संकलन) (सं) 2017, ‘कवि मन जनी मन’ (सं) 2019, और ‘हिंदी की आरंभिक आदिवासी कहानियां’ (सं) 2020 आदि शामिल हैं। युवा साहित्यकार ज्योति पासवान ने उनसे दूरभाष पर विशेष बातचीत की। प्रस्तुत है इस बातचीत का संपादित अंश

कृपया अपने जन्म और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में बतायें और प्रारंभिक शिक्षा के बारे में बतायें ।

मेरा जन्म 13 सितम्बर 1969 को अपने ननिहाल में झारखंड के सिमडेगा जिले में हुआ। उस समय यह सब-डिविजन हुआ करता था। मेरे नाना प्यारा केरकेट्टा बहमुखी प्रतिभावान व्यक्ति थे। पहले वे एक शिक्षक थे । शिक्षक के रूप में जब वे सिमडेगा में आए तब उन्होंने एक शिक्षक के साथ-साथ समाज-सुधार करने का भी कार्य किया। वे गाँव-गाँव में घूमकर लोगों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ स्कूल के लिए जमीन दान करने के लिए भी प्रेरित किया। जब कोई आदिवासी अपनी जमीन स्कूल के लिए दान में दे देता तो लोगों के सहयोग से ही वे वहाँ पर स्कूल का निर्माण करके वहाँ शिक्षा की व्यवस्था करते थे। शुरुआती दिनों में वे ‘आदिवासी महासभा’ से जुड़े थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। हालांकि उस समय उनका काफी विरोध हुआ था।

पूरा आर्टिकल यहां पढें : हम आदिवासियों के लिए जंगल संसाधन नहीं, हमारा जीवन है : वंदना टेटे

लेखक के बारे में

ज्योति पासवान

दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में एम.ए. ज्योति पासवान काज़ी नज़रुल विश्वविद्यालय, आसनसोल, पश्चिम बंगाल में पीएचडी शोधार्थी हैं

संबंधित आलेख

पमरिया : साझा संस्कृति का बोझ और पसमांदा पहचान का बहुजन विमर्श
डॉ. अयुब राईन द्वारा संपादित यह पुस्तक महज़ एक सांस्कृतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि अशराफियत और सामंतवाद के गठजोड़ के खिलाफ एक पसमांदा ‘चार्जशीट’ है।...
आंबेडकर मिशन के नायक बुद्ध शरण हंस का साहित्य कर्म
हंस जी किस्सागो नहीं थे, वह कल्पना भी उनमें नहीं थी, जिससे कथा-शिल्प का निर्माण होता है। उनकी कहानियां उसी तरह की हैं, जिस...
आदिवासी, इकोसिस्टम, पूंजीवाद और नीला कॉर्नफ्लावर
लेखक का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण के प्रति सजगता जगाना प्रतीत होता है। आदिवासी जीवन का संघर्ष इस उपन्यास का बायप्रोडक्ट जान पड़ता है। चूंकि...
ब्राह्मण नहीं, श्रमण थे आयुर्वेद के प्रतिपादक (पहला भाग)
श्रमणों की तरह, चिकित्सक भी ज्ञान के साधक थे। वे घूमते-फिरते, रोग का कारण तथा उसके लिए नई औषधि, उपचार और चिकित्सा ज्ञान प्राप्त...
मिस्र बनाम सिंधु : भाषा और ज्ञान का उद्गम, प्रवाह व अवरोध
भारत के संबंध में भाषा की खोज का सिलसिला भीमबेटका की पहाड़ियों तक ले जाता है। मध्य प्रदेश के विंध्यक्षेत्र की पहाड़ियों में स्थित...