h n

मेरी दृष्टि में दलित-बहुजनों के अघोषित मित्र विभूतिनारायण राय

दूसरे दिन हम सब झूंसी के जी. बी. पंत समाज वैज्ञानिक संस्थान के सभागार में एकत्र हुए और उस ‘दलित-वाम-संवाद’ के साक्षी बने, जो इस तरह का भारत का पहला इवेंट था। फिर उस तरह का इवेंट कभी नहीं हुआ। उस ऐतिहासिक महासंवाद का श्रेय निश्चित रूप से विभूति जी को जाता है। पढ़ें, प्रसिद्ध साहित्यकार विभूतिनारायण राय से संबंधित कंवल भारती का संस्मरण

बात 6 फरवरी, 2010 की है तब मैं अपने इतिहासकार मित्र ओमप्रकाश गुप्ता के साथ दिल्ली के विश्व पुस्तक मेले में घूम रहा था। घूमते-घामते हम ‘महात्मा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय’, वर्धा के स्टॉल पर पहुंचे, तो वहां हमें विश्वविद्यालय के कुलपति विभूति नारायण राय मिल गए। उन्होंने हमें स्टॉल पर बैठा लिया। मैंने उन्हें गुप्ता जी का परिचय कराया। फिर कुछ इधर-उधर की बातचीत के बाद वह मुझसे बोले, कहां ठहरे हो? मैंने कहा- कहीं नहीं। आज ही रात की ट्रेन से वापिस जाना है। वह बोले, आज रात को आप मेरे साथ रुकेंगे और सुबह मेरे साथ वर्धा चलेंगे। मैंने कहा मैं रुकने के हिसाब से आया नहीं हूं, और मेरे साथ मेरे मित्र हैं, उन्हें छोड़ना मुमकिन नहीं है। परंतु, गुप्ता जी ने काम आसान कर दिया। तुरंत बोले– कंवल, तुम चले जाओ। मेरी चिंता मत करो। अब मैं क्या करता। शाम छह बजे तक हम मेले में घूमे, कुछ किताबें खरीदीं और गुप्ता जी को विदा करके मैं राय साहेब के साथ चला गया। हालाँकि इससे पहले मैं कई बार वर्धा यूनिवर्सिटी में व्याख्यान देने गया हूँ, पर आज यह अचानक का जाना गले नहीं उतर रहा था।

पूरा आर्टिकल यहां पढें : मेरी दृष्टि में दलित-बहुजनों के अघोषित मित्र विभूतिनारायण राय

लेखक के बारे में

कंवल भारती

कंवल भारती (जन्म: फरवरी, 1953) प्रगतिशील आंबेडकरवादी चिंतक आज के सर्वाधिक चर्चित व सक्रिय लेखकों में से एक हैं। ‘दलित साहित्य की अवधारणा’, ‘स्वामी अछूतानंद हरिहर संचयिता’ आदि उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। उन्हें 1996 में डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार तथा 2001 में भीमरत्न पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

संबंधित आलेख

पुस्तक पुनर्पाठ : सुनो कहानी ‘मरंग गोड़ा नीलकंठ हुआ’
महुआ माजी की यह कथा कोल्हान क्षेत्र (पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, और सरायकेला-खरसावां) के उन आदिवासी समुदायों की वास्तविक परिस्थितियों को सामने लाती है,...
अर्जक संघ में शामिल हों महिलाएं : रीता चौधरी
लखनऊ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉ. रीता चौधरी ने अपने वक्तव्य में अर्जक संघ के आंदोलन में शामिल स्त्री-विमर्श को रेखांकित किया। उन्होंने अर्जक संघ...
बहुजन स्पोर्ट्स : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के आदिवासी स्केटबोर्डिंग खिलाड़ियों का टूट रहा सपना
जनवार गांव में 50 से ज्यादा आदिवासी लड़के-लड़कियां हैं, जो स्केटबोर्डिंग के खेल में माहिर हैं। इनमें कई लड़के-लड़कियों ने तो गोल्ड मेडल भी...
असुर समुदाय के अध्यात्म और जीवन-सौंदर्य को अभिव्यक्त करतीं सुषमा असुर की कविताएं
फौरी तौर पर तो यही लगता है कि सुषमा बुद्ध के मध्यमार्ग की बात कह रही हैं, लेकिन यह बात तब सत्य होती यदि...
‘त्रिवेणी संघ हमें फासीवादी, जातिवादी, सांप्रदायिक और पूंजीवादी ताकतों से लड़ने की प्रेरणा देता है’
मेरी दृष्टि में त्रिवेणी संघ महज़ तीन बड़ी पिछड़ी जातियों का राजनीतिक गठबंधन नहीं था। यह उत्तर भारत के इतिहास में उत्पीड़ित जातियों के...