h n

हे ईश्वर कहां पर रहते हो तुम?

पॉल माल्तो की कविता

धरती को देखने पर धरती (जमीन) सूखी दिखती है
आसमान को देखने पर आसमान ऊंचाई पर दिखता है
तकलीफ से ही दिन गुजरता है।
हे ईश्वर कहां पर रहते हो तुम?
हमारा दिल (मन) तुम्हें खोजता है

पहाड़ पर रहने वाले लोग पहाडिय़ा मानते हैं
बीमारी से मरते जा रहे हैं जो
हमलोगों को देखने वाला कोई नहीं है
हम पर हंसने वाले लोग ज्यादा हैं
तकलीफ से ही दिन गुजरता है
हे ईश्वर कहां पर रहते हो तुम?
हमारा दिल (मन) तुम्हें खोजता है

पहले सूखाड़-अकाल के दिनों में
भूखमरी से मर गए बहुत से लोग
भूखमरी में ताड़ और ओल खाकर जीवित रहे
तकलीफ से ही दिन गुजरता है

हे ईश्वर कहां पर रहते हो तुम?
हमारा दिल (मन) तुम्हें खोजता है

(फारवर्ड प्रेस, बहुजन साहित्य वार्षिक, मई, 2014 अंक में प्रकाशित )


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +919968527911, ईमेल : info@forwardmagazine.in

लेखक के बारे में

पॉल माल्तो

पॉल माल्तो आदिम आदिवासी समुदाय 'पहाडिय़ा' के सदस्य हैं और साहेबगंज जिला के पगार पहाड़ गांव के रहने वाले हैं जो राजमहल की पहाडिय़ों पर घने जंगल में बसा है

संबंधित आलेख

Gender, displacement and minorities: A critical review of Hansda Sowvendra Shekhar’s ‘The Adivasi Will Not Dance’
As an Adivasi, the author is justified in highlighting the distinct traditions and values of the Adivasi community, but progressive politics places on him...
Review: Kancha Ilaiah Shepherd’s ‘Harappa: God’s City of Civilisation’
Kancha Ilaiah Shepherd’s first foray into fiction is a courageous declaration that the oppressed, too, have the right to imagine, narrate and reclaim their...
Why Meera was forced to say that no one understood her anguish
With her husband no more and remarriage appearing impossible, the woman in Meera became articulate. Before considering any other aspects of her, Meera should...
Revisiting Meera and Raidas: Who was Girdhar Nagar?
Meera shedding social inhibitions was not about quitting royal life and embracing a spartan existence; it was about a widow being drawn to a...
Virendra Yadav’s struggles in the ‘progressive’ camp
Virendra Yadav’s heart was riddled with barbs hurled by his ‘own’ people. But he kept fighting for secular-progressive ideas. He could have easily immersed...