h n

कितना समावेशी है भारतीय सिनेमा?

महान संगीतकार इलियाराज और गीतकार शैलेन्द्र जैसे दलित शख्सियतों का फिल्मी दुनिया को योगदान किसी से कम नहीं लेकिन अफसोसजनक बात यह है कि भारतीय सिनेमा में दलितबहुजनों की भागीदारी के बारे में कोई गंभीर अध्ययन नहीं हुआ है और इस कारण इस संबंध में ठोस लेखा-जोखा नहीं हैं

आज भारतीय सिनेमा ने टेक्नोलॉजी, भौगोलिक सीमाओं और दृश्यों एवं कथानकों संबंधी अनेक वर्जनाओं को तोड़ दिया है, लेकिन वह चतुर्वर्ण व्यवस्था को नहीं तोड़ पाया है। यही कारण है कि हमेशा से ही सवर्ण कलाकारों, फिल्मकारों, निर्देशकों, लेखकों, तकनीशियनों, वितरकों आदि का यहाँ बोलवाला रहा है। भारतीय सिनेमा में सवर्णों के वर्चस्व के कारण फिल्मों के जरिए सवर्ण मुद्दों एवं मानसिकता को बढ़ावा मिला और आबादी के 75 प्रतिशत हिस्से के मुद्दों और समस्याओं को दरकिनार किया जाता रहा। हालांकि भारतीय सिनेमा के विकास के विभिन्न दौर में अनेक दलित-ओबीसी कलाकारों एवं फिल्मकारों ने योगदान दिया, लेकिन उनके जीवन एवं कृतित्व के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं हुई। यही कारण है कि भारतीय सिनेमा के अच्छे से अच्छे जानकार भी दो-चार दलित कलाकारों एवं फिल्मकारों का नाम भी नहीं बता पाते।

 

सवाल यह है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान दलित समाज के आर्थिक विकास के बावजूद रूपहले पर्दों पर या उसके पीछे उनकी मौजूदगी नगण्य क्यों बनी हुयी है। सिनेमा को बहुत ही उदार और धर्म, जाति के भेद से उपर माना जाता है। भारत में दिलीप कुमार, शाहरूख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे कई सुपरस्टार हुये लेकिन आज तक बॉलीवुड में एक भी दलित सुपरस्टार नहीं हुआ। क्या दलितों में प्रतिभा की कमी है या फिर बॉलीवुड दलित प्रतिभाओं को नजऱंदाज़ करता है।

अजय देवगन

महान संगीतकार इलैयाराजा और गीतकार शैलेन्द्र जैसी दलित शख्सियतों का योगदान किसी से कम नहीं है। लेकिन अफसोसजनक बात यह है कि भारतीय सिनेमा में दलित-बहुजन कलाकारों, फिल्मकारों आदि की भागीदारी के बारे में कोई गंभीर अध्ययन नहीं हुआ है और इस कारण इस संबंध में ठोस लेखा-जोखा नहीं हैं। हममें से ज्यादातर को पता ही नही हैं कि भारतीय सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कौन-कौन से दलित-बहुजन फिल्मकार एवं कलाकार हुए। मिसाल के तौर पर महान गीतकार शैलेन्द्र के अनेक गीत भारतीय जनमानस में गहराई से पैठे हुए हैं लेकिन काफी लंबे समय तक हममें से ज्यादातर लोगों को उनके दलित होने तथा उनके संघर्षों के बारे में पता नहीं था।

sg
सोनू निगम
Divya-Bharti-2
दिव्या भारती

भारतीय सिनेमा में जब तक भारत के दलित-बहुजन समुदाय का उचित प्रतिनिधित्व एवं यथार्थपूर्ण फिल्मांकन नहीं होगा, तब तक भारतीय सिनेमा सच्चे अर्थों में भारतीय नहीं बन सकेगा। कई लोग यह तर्क देते हैं कि साहित्य, कला, सिनेमा को जातिवाद, क्षेत्रवाद और भौगोलिकता के बंदिशों में नहीं बांधा जा सकता। सिनेमा बनाना एवं सिनेमा के लिये विषय एवं कलाकारों का चुनना निर्माता व निर्देशक की व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला है और उसमें किसी तरह की दखल नहीं होनी चाहिये। निर्माता व निर्देशक अपनी मर्जी से और पूरी स्वतंत्रता के साथ विषय और कलाकारों का चुनाव कर सकते हैं, लेकिन हमें याद रखना चाहिए कि फिल्में दर्शकों की जिंदगी का हिस्सा हो जाती हैं, उनसे समाज का बड़ा तबका प्रभावित होता है और उनका अनुसरण करता है। ऐसे में निर्माताओं व निर्देशकों का यह सामाजिक दायित्व बनता है कि फिल्मों में समाज के विभिन्न वर्गों को समुचित प्रतिनिधित्व प्रदान करें।

हम यहाँ दलित-बहुजन कलाकारों एवं फिल्मकारों की सूची दे रहे हैं जो कि हालांकि लंबी नहीं है लेकिन इस विषय में अगर और शोध/अध्ययन किये जायें तो यह सूची और लंबी हो सकती है।

भारतीय सिनेमा में दलितों की उपस्थिति : सूची

हिन्दी सिनेमा

नामफिल्मों में भूमिकाजाति/ जाति समूह
शैलेंद्र (वास्तविक नाम: शंकरदास केसरीलाल)गीतकार तथा निर्माता-निर्देशकदलित
कांजीभाई राठौड़भारतीय सिनेमा के पहले सफल निर्देशक, ‘शकुंतला’’ (1920) में अभिनयरविदास (दलित)
दिव्या भारतीअभिनेत्रीरविदास (दलित)
अजय देवगनअभिनेतालोहार (ओबीसी)*
जॉनी लीवर (वास्तविक नाम: जनुमाला जान प्रकाश)हास्य कलाकार रविदास (दलित)
सोनू निगमगायकरविदास (दलित)
सुखविन्दर सिंह उर्फ सुक्खीहिन्दी और पंजाबी गायक सिक्ख[i]
कैलाश खेरगायकरविदास (दलित)
सीमा विश्वासअभिनेत्रीरविदास (दलित)
राखी सावंत (वास्तविक नाम: नीरू भीडा)अभिनेत्री ओबीसी
श्रद्धा आर्यहिन्दी, तमिल, तेलुगू फिल्मों की अभिनेत्रीअद्विज**
सुदाम वाघमारेनिर्देशक अद्विज**
मुन्नी लालअभिनेता (फिल्म शहीद, 1933) अद्विज**
चिराग पासवान अभिनेता दुसाध(दलित)
गौरी शिंदेविज्ञापन एवं फीचर फिल्म निर्देशकरविदास (दलित)
अभिजीत सावंतपार्श्व गायक व टीवी कलाकार रविदास (दलित)
गोपाल पासवानचरित्र अभिनेता एवं निर्देशकदुसाध(दलित)
रूपेश कुमारवृतचित्र निर्माताअद्विज**
तृशा कर्मकारटेलीविजन अभिनेत्री ओबीसी
विरेन्द्र पासवानहिन्दी और भोजपुरी फिल्मों के संवाद लेखकअद्विज
मधुरोज मधुटेलीविजन अभिनेत्रीदुसाध (दलित)
 मोहन राठौर गायक, भोजपुरीओबीसी
अशोक लोखंडे अभिनेता, फिल्म: ब्रदर, टीवी सीरियल: दीया और बाती महार (दलित)
अनिल बिस्बाससंगीतकारदलित
टुनटुनअभिनेत्रीदलित
ओंकारदास मानिकपुरीअभिनेता ओबीसी

 

 पंजाबी सिनेमा

दलेर मेंहदीगायकमिरासी (दलित)
हंस राज हंसगायकमिरासी (दलित)
जस्सी गिलगायकमजहबी सिख (दलित)
देव दीवानानिर्देशक एवं अभिनेतारविदास (दलित)
अमर आर्शीगायकरविदास (दलित)
अमृता विर्कगायकरविदास (दलित)
भुला राम चानगीतकार रविदास (दलित)
चमकीलागायकरविदास (दलित)
गुरमीत कौर बाबागायकरविदास (दलित)
कलेर कंठगायकरविदास (दलित)
कुलदीप रसीलागायकरविदास (दलित)
लाल चंद यमला जाटगायकरविदास (दलित)
लखविन्द्र लकीगायकरविदास (दलित)
मंजीत रूपवालागायकरविदास (दलित)
मनमोहन वारिसगायकरविदास (दलित)
मास्टर सलीमगायकरविदास (दलित)
मिका सिंहगायकरविदास (दलित)
मिस पूजा (वास्तविक नाम : गुरिन्दर कौर कैंठ)गायिकामिरासी (दलित)
सुदेश कुमारीगायिकामिरासी (दलित)
सुरिन्दर हीरागायकरविदास (दलित)
युवराज हंसगायक और अभिनेतारविदास (दलित)
रंजीत मणिगायकरविदास (दलित)

 

बांग्ला सिनेमा

छवि बिस्वासअभिनेत्रीरविदास (दलित)
षताब्दी रायअभिनेत्री, संसद सदस्यरविदास (दलित)
गौतम हलदरनिर्देशकअद्विज


मराठी सिनेमा

आनंद षिंदे – मिलिंद षिंदेसंगीत निर्देषका जोड़ीअद्विज**
उशा जाघवअभिनेत्रीअद्विज**

 

 दक्षिण भारतीय सिनेमा

इलैयाराजा ( वास्तविक नाम: इसाइ गनाई इलैयाराजा)तमिल संगीतकारदलित
एम के त्यागराज भागवधरदक्षिण प्रथम सुपर स्टारलोहार (ओबीसी)लोहार (ओबीसी)*
अर्चनातेलुगू, तमिल एवं मलयालयम अभिनेत्रीदलित
जल्दी राजा रावतेलगू सिनेमा के लेखकअद्विज**
माधवीतेलुगू, तमिल, मलयालयम, कन्नड़, उड़िया, बंगाली और हिन्दी अभिनेत्रीदलित
एम. एन. राजमतमिल अभिनेतालोहार (ओबीसी)*
वेंकटेश प्रभू कस्तूरी राजा ( उपनाम धनुश)तमिल अभिनेता और गायक, निर्मार्ता एवं गीतकारदलित
देवातमिल संगीत निर्देषकदलित
जयतमिल अभिनेतादलित
बाबू मोहन ( वास्तविक नाम: कस्तूरी बाबू मोहन राव)तेलुगू फिल्मों के कामेडियन, तेलुगू देशम् सरकार में समाज कल्याण मंत्री भी रहेअद्विज**
आर्यतमिल अभिनेता, निर्माताधोबी (दलित)
भवतरिणीतमिल पाष्र्वगायकअद्विज**
बोयी भीमन्नातेलुगू फिल्म लेखकअद्विज**
ब्रह्मानंदतेलुगू एवं तमिल अभिनेता, कामेडियनलोहार (ओबीसी)**
चेरनतमिल निर्देशक एवं अभिनेताअद्विज**
कस्तूरी राजातमिल फिल्म अभिनेतापेरियार (ओबीसी)
गंगाई अमरानतमिल निर्देषकअद्विज
कादल भारततमिल अभिनेतालोहार
कलाभवन मणिमलयालम, तमिल एवं तेलुगू अभिनेता, गायकअद्विज**
कार्तिक राजातमिल संगीत निर्देषकअद्विज**
करूनासतमिल अभिनेताअद्विज**
लारेंस राघवेन्दतमिल अभिनेता, डांस कोरियोग्राफर, निर्देषकअधिद्वाविदर (दलित)
लीना मनिमकालाईतमिल निर्माता एवं अभिनेत्रीअद्विज**
लिविंगस्टोनतमिल अभिनेताअद्विज**
एन. एस. कृश्णनन (वास्तविक नाम: कलैवानर नागरकोयिल सुदालैमुतृ कृश्णन)तमिल हास्य कलाकार, ड्रामा कलाकार, पाष्र्व गायकअद्विज**
नरमाली षिवप्रसादतेलुगू अभिनेता और संसद सदस्यरविदास (दलित)
पी के रोजी (रोसम्मा)प्रथम मलयालम अभिनेत्रीछलित (ईसाई)   संभवतः घास की कटाई करने वाल जाति
पी. एस. कीर्तनतमिल अभिनेत्रीअद्विज
परतिबन (फिल्मी नाम – रा परतिपन)तमिल अभिनेता, निर्देषक, निर्माता एवं लेखकलोहार (ओबीसी)*
पिलेली सुनीलतेलुगू निर्मातारविदास (दलित)
पूनम मेहमीमिस इंडिया यूके। ब्रिटेन में प्रसिद्ध माडलरविदास (दलित)
प्रेमजी अमरन

तमिल अभिनेता, सहायक कलाकारअधिद्वाविदर (दलित)
रीमा कलिंगलमलयालय अभिनेत्रीदलित
साबेश-मुरालीतमिल फिल्मों की संगीतकार जोडीअद्विज
सांतानमतमिल अभिनेतालोहार (ओबीसी)*
सेल्वाराघवनतमिल निर्देशकअद्विज**
शंकरमलयालमय अभिनेताधोबी (दलित)
श्रीकांत देवातमिल संगीत निर्देषकअद्विज**
स्टालिन केवृत्तचित्र निर्माताअद्विज
सुधाकर बेथा ( वास्तकिव नाम: पिच्छा कोतुडु सुधाकर)हिन्दी, तेलुगू एवं तमिल प्रसिद्ध कामेडियनदलित
सुकन्यातमिल अभिनेत्रीलोहार (ओबीसी)
उदय बाबूटालीवुड का प्रथम दलित हीरोदलित
एस. वी. सुबैयातमिल अभिनेतालोहार
तोल तिरूमावलवनतमिल अभिनेताअद्विज
वेंकट प्रभुतमिल निर्देषकअद्विज
विजय निर्मलातेलुगू अभिनेत्रीधोबी (दलित)
युवान षंकर राजातमिल एवं हिन्दी संगीत निर्देषकअद्विज
वीएसआर स्वामीतेलुगू के प्रसिद्ध कैमरामैनअद्विज

 

अन्य

भंजंगी ग्रुप एंड अनाडी संगीतप्रथम ब्रिटिष भांगड़ा बैंड (70 दषक)रविदास (दलित)
शहतास समूहमुखतार सहोता और उनके भाइयों की ओर से संचालित ब्रिटिश संगीत समूहरविदास (दलित)
उशा रजाकनेपाली फिल्म अभिनेत्रीधोबी (दलित)

 

*हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे कुछ राज्यों में लोहार एससी हैं
** ‘अद्विज’ उन कलाकारों के लिए प्रयुक्त है, जिनकी निश्चित जाति का
पता नहीं, लेकिन वे द्विज जाति से भी नहीं है

[i] प्रसिद्ध पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ। सुखविंदर सिंह ने फिल्मी कलाकारों की सामाजिक पृष्ठभूमि की उपोक्त सूची में अपने नाम के उल्लेख के संदर्भ में प्रतिक्रिया देते हुए फारवर्ड प्रेस को बताया कि वे जाति व्यवस्था नहीं मानने वाले सिक्ख परिवार में पैदा हुए हैं तथा मानवता के गायक हैं।

फारवर्ड प्रेस के अक्टूबर, 2015 अंक में प्रकाशित

आलेख परिवर्द्धित : 19 मार्च 2019, 5:53 PM

लेखक के बारे में

विनोद विप्लव

चर्चित पत्रकार और कहानीकार विनोद विप्लव की कई पुस्तकें प्रकाशित हैं। वे मुहम्मद रफ़ी की पहली जीवनी ' मेरी आवाज सुनो’, तथा डेढ़ सौ फिल्मी हस्तियों पर एक किताब ' सिनेमा के सौ सितारे' के लेखक हैं। उनकी कहानियों का संग्रह’ विभव दा का अंगूठा’ भी प्रकाशित है

संबंधित आलेख

‘निर्मल पाठक की घर वापसी’ : एक घिसी-पिटी गांधी की ‘हरिजनवादी’ कहानी
फिल्मों व धारावाहिकाें में दलितों में हमेशा चेतना सवर्ण समुदाय से आने वाले पात्रों के दखल के बाद ही क्यों आती है? जिस गांव...
सामाजिक यथार्थ से जुदा हैं बॉलीवुड फिल्में
दक्षिण भारतीय फिल्में मनोरंजन करती हैं। साथ ही, वे स्थानीय और सामाजिक मुद्दों को भी उठाती हैं। लेकिन बॉलीवुड फिल्में एक निश्चित फार्मूले पर...
‘निर्मल पाठक की घर वापसी’ : एक घिसी-पिटी गांधी की ‘हरिजनवादी’ कहानी
फिल्मों व धारावाहिकाें में दलितों में हमेशा चेतना सवर्ण समुदाय से आने वाले पात्रों के दखल के बाद ही क्यों आती है? जिस गांव...
सामाजिक यथार्थ से जुदा हैं बॉलीवुड फिल्में
दक्षिण भारतीय फिल्में मनोरंजन करती हैं। साथ ही, वे स्थानीय और सामाजिक मुद्दों को भी उठाती हैं। लेकिन बॉलीवुड फिल्में एक निश्चित फार्मूले पर...
आंखन-देखी : मूल सवालों से टकराता नजर आया पहला झारखंड विज्ञान फिल्म महोत्सव
इस फिल्म फेस्टिवल में तीन दर्जन से ज्यादा फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। अहम फिल्मों में पानी के लिए काम करने वाले पद्मश्री सिमोन...