h n

आलोचना पुस्तक ‘जाति के प्रश्न पर कबीर’ के लिए सम्मानित हुए कमलेश वर्मा

कमलेश वर्मा को सम्मानित करते हुए निर्णायक मंडल ने अपनी संस्तुति पत्र में ओबीसी विमर्श को रेखांकित करते हुए कहा कि “कमलेश वर्मा हिन्दी साहित्य में उभर रहे पिछड़ा विमर्श के युवा सिद्धांतकारों में से एक हैं । सम्मान समारोह की रपट :

15 अप्रैल, 2017 को दिल्ली के गांधी शान्ति प्रतिष्ठान में आयोजित सम्मान समारोह में आलोचना कर्म के लिए हिंदी आलोचक कमलेश वर्मा को सीताराम शास्त्री स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार उनकी चर्चित पुस्तक  “जाति के प्रश्न पर कबीर” के लिए दिया गया। पुस्तक का प्रथम संस्करण पेरियार प्रकाशन, पटना से प्रकाशित हुआ था, जबकि दूसरा संस्करण फारवर्ड प्रेस बुक्स ने प्रकाशित किया है।

आलोचक कमलेश वर्मा को सम्मानित करते मैनेजर पाण्डेय और ममता कालिया

दिवंगत सीताराम शास्त्री झारखंड में आदिवासियों के हक़ के लिए संघर्षरत रहे और झारखंड के विकास के लिए ‘कंपनी आधारित विकास’ को एक छलावा बताते थे। उनकी स्मृति में इस वर्ष शुरू किया गये इस सम्मान से कमलेश वर्मा के अतिरिक्त सर्वेश सिंह भी सम्मानित किए गए।

इसके निर्णायक मंडल  में तद्भव के संपादक अखिलेश, लमही के संपादक विजय राय और कवि-आलोचक जितेंद्र श्रीवास्तव शामिल थे। कमलेश वर्मा को सम्मानित करते हुए निर्णायक मंडल ने अपनी संस्तुति पत्र में  ओबीसी विमर्श को रेखांकित करते हुए कहा कि कमलेश वर्मा हिन्दी साहित्य में उभर रहे पिछड़ा विमर्श के युवा सिद्धांतकारों में से एक हैं और चुपचाप बड़े महत्व का कार्य करने वाले आलोचक हैं। जाति के प्रश्न पर कबीर उनकी सर्वथा नई दृष्टि से लिखी गई पुस्तक है, जिसमें सहमति का शउर और असहमति का विवेक है।

निर्णायक मंडल का संस्तुति पत्र

जाति के प्रश्न पर कबीर बिक्री के लिए यहां उपलब्ध है

समारोह में कमलेश वर्मा वरिष्ठ आलोचक मैनेजर पाण्डेय और लेखिका ममता कालिया के द्वारा सम्मानित किये गये। वर्मा ने अपने वक्तव्य में  कहा कि मेरे लिये अत्यंत खुशी की बात है कि बनारस के सुदूर देहाती इलाके के एक छोटे-से कॉलेज में अध्यापन करनेवाले के लेखन को पुरस्कार के लिये विचारणीय माना गया। मुझे यह देखकर सुखद आश्चर्य हुआ कि कबीर, निराला और पिछड़ी जातियों के साहित्य-सन्दर्भ में मेरे प्रयास को निर्णायक समिति की संस्तुति में चिह्नित किया गया है। मेरे काम को पहचान दिलाने का एक सुनहरा मौका इस पुरस्कार ने प्रदान किया है।

इस अवसर पर पर रवीन्द्र कालिया स्मृति पुरस्कार कबीर संजय और मनोज कुमार पाण्डेय को, पंकज सिंह स्मृति पुरस्कार अशोक कुमार पाण्डेय और मृत्युंजय प्रभाकर को, श्यामधर स्मृति पुरस्कार आकांक्षा पारे और पूजा सिंह को दिया गया।


जाति के प्रश्न पर कबीर किताब मंगवाने के लिए संपर्क करें:  ‘द मार्जिनलाइज्ड प्रकाशनवर्धा/दिल्‍ली। मोबाइल : 9968527911  ऑनलाइन आर्डर करने के लिए यहाँ जाएँ :  अमेजन  और फ्लिपकार्ट

लेखक के बारे में

एफपी डेस्‍क

संबंधित आलेख

‘हेरि महां दरद दिवाणी म्हारा दरद न जाण्या कोय’
पति की मृत्यु और पुनर्विवाह न होने की स्थिति में मीरा का यह पक्ष अधिक मुखरता से अभिव्यक्त हुआ है। उन्हें कुछ भी मानने...
‘पसमांदा जन आंदोलन 1998’ : मुस्लिम समाज में जातिवाद और हक की जद्दोजहद की दास्तान
मौजूदा सामाजिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में यह किताब और भी अधिक प्रासंगिक हो जाती है। पसमांदा समाज के प्रतिनिधित्व की स्थिति आज भी लगभग...
वर्चस्ववादी सत्ता की मुखालफत करतीं मोहन मुक्त की कविताएं
मोहन मुक्त सांस्कृतिक वर्चस्व को सत्ता का सबसे चालाक रूप मानते हैं। वे कहते हैं कि मिथक, परंपरा, धर्म और भाषा के ज़रिए शोषण...
निष्ठा का सवाल उठाए अरसा गुज़र गया!
कंवल भारती की कविताओं पर सरसरी नज़र दौड़ाने से यही पता चलता है कि उनके अंदर समता को लेकर बेचैनी है। वे महीन से...
प्रगतिशीलों के बीच वीरेंद्र यादव के होने का निहितार्थ
वीरेंद्र यादव का सीना ‘अपनों’ के हाथों होते रहे ऐसे अपमानों से छलनी था। वे अपना ज़ख़्मी दिल लिए सेकुलर-प्रगतिशील विचारों की लड़ाई लड़ते...