h n

थेरी : मुक्ति मार्ग पर स्त्री

कड़े नियमों के बावजूद बड़े पैमाने पर स्त्रियाँ बौद्ध संघों में आईं। बौद्ध भिक्षुणी थेरी कहलाती थीं। संघ में आकर उन्होंने खुद को कई सामाजिक प्रतिबंधों से मुक्त पाया।

बुद्ध ने बड़ी मुश्किल से संघों में स्त्रियों के प्रवेश की अनुमति दी। संघ में आने वाली स्त्रियों के लिए कड़े नियम लागू किये गए। इन नियमों में एक नियम था कि किसी भी आयु की बौद्ध भिक्षुणी के लिए युवा बौद्ध भिक्षु को सम्मान देना होगा और उसके आने पर खडा होना होगा। कड़े नियमों के बावजूद बड़े पैमाने पर स्त्रियाँ बौद्ध संघों में आईं। बौद्ध भिक्षुणी थेरी कहलाती थीं। संघ में आकर उन्होंने खुद को कई सामाजिक प्रतिबंधों से मुक्त पाया। उन्होंने कविताओं में इस मुक्ति के गीत लिखे, जिनके संग्रह को थेरी गाथा कहा जाता है। थेरी गाथा बहुजन साहित्य की अपूर्व थाती हैं।

भिक्षुणियां भिन्न-भिन्न जाति-कुलों की थीं। उदाहरणत: पूर्णिका दासी पुत्री थी। शुभा, सुनार की पुत्री और चापा एक बहेलिए की लड़की थी। अड्ढ-काशी, अभय-माता, विमला और अम्बपाली जैसी गणिकाएँ भी थीं। गृहपति और वैश्य (सेठ) वर्ग की महिलाओं में पर्णा, चित्रा और अनोपमा थी। मैत्रिका, अमतरा, उत्तमा, चन्दा, गुप्ता, दन्तिका और सोमा ब्राह्मण-वंश की थीं। खेमा, सुमना, शैला और सुमेध; कोसल, मगध और आलवी राजवंशों की महिलायें थीं। महाप्रजापती गौतमी, तिष्या, अभिरूपा नन्दा, आदि सामन्तों की लड़कियां थीं।

सभी पेंटिंग्स डॉ. लाल रत्नाकर की

 

 

(फारवर्ड प्रेस के मई 2016 अंक में प्रकाशित)


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +919968527911, ईमेल : info@forwardmagazine.in

लेखक के बारे में

एफपी डेस्‍क

संबंधित आलेख

कड़वा सच : ब्राह्मण वर्ग की सांस्कृतिक गुलामी में डूबता जा रहा बहुजन समाज
सरल शब्दों में कहें तो सत्ताधारी ब्राह्मण वर्ग कहता है कि हमें कोट-पैंट छोड़कर धोती-कुर्ता पहनना चाहिए। वह कहता है कि हमें अंग्रेजी छोड़कर...
दलित नजरिए से भगत सिंह की शहादत के मायने
निस्संदेह विचार के स्तर पर भगत सिंह और उनके साथी उस दौर के सबसे प्रखर समाजवादी चिंतक कहे जा सकते हैं। लेकिन उन्होंने एक...
‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म का दलित-बहुजन पक्ष
यह फिल्म बिहार के लोकप्रिय लोक-कलाकार रहे भिखारी ठाकुर की याद दिलाती है, जिनकी भले ही हत्या नहीं की गई, लेकिन उनके द्वारा इजाद...
‘आत्मपॅम्फ्लेट’ : दलित-बहुजन विमर्श की एक अलहदा फिल्म
मराठी फिल्म ‘आत्मपॅम्फलेट’ उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जो बच्चों के नजरिए से भारतीय समाज पर एक दिलचस्प टिप्पणी करती है। यह...
‘मैं धंधेवाली की बेटी हूं, धंधेवाली नहीं’
‘कोई महिला नहीं चाहती कि उसकी आने वाली पीढ़ी इस पेशे में रहे। सेक्स वर्कर्स भी नहीं चाहतीं। लेकिन जो समाज में बैठे ट्रैफिकर...