h n

पंजाब में ईशनिंदा पर सरकार की सख्ती, हो सकती है उम्रकैद

कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ईशनिंदा को लेकर एक सख्त कानून बनाने जा रही है। बीते 21 अगस्त 2018 को राज्य मंत्रिमंडल ने यह फैसला लिया। इसके मुताबिक दोषी को आजीवन उम्रकैद की सजा दी सजा सकेगी। यह सभी धर्मों के लिए लागू होगा। इसके अलावा राज्य मंत्रिमंडल ने पदोन्नति में अनुसूचित जाति के लोगों को 20 फीसदी आरक्षण देने का निर्णय लिया है। एक खबर :

सामाजिक सद्भावना और सामाजिक न्याय के लिहाज से पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने दो एतिहासिक फैसले लिए हैं। एक, धार्मिक ग्रंथों की सार्वजनिक तौर पर बेअदबी करने वाले को उम्रकैद का प्रावधान और समाज में बराबरी और न्याय और समता मूलक समाज के लिए अनुसूचित जातियों के कर्मियों के लिए पदोन्नति में रिजर्वेशन।

स्वर्ण मंदिर परिसर में अपने परिजनों के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह

कैबिनेट ने एससी कैटिगरी को पदोन्नति में ग्रुप-ए और बी के लिए 14 प्रतिशत और ग्रुप-सी और डी के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले बिल को विधानसभा में पेश करने की मंजूरी दे दी है। इस बिल के पास हो जाने से भारतीय संविधान की धारा 16 (ए) के मुताबिक पदोन्नतियों में आरक्षण का लाभ 20 फरवरी, 2018 से अमल में लाने के लिए रास्ता साफ हो जाएगा।

पूरा आर्टिकल यहां पढें  : पंजाब में ईशनिंदा पर सरकार की सख्ती, हो सकती है उम्रकैद

 

लेखक के बारे में

कमल चंद्रवंशी

लेखक दिल्ली के एक प्रमुख मीडिया संस्थान में कार्यरत टीवी पत्रकार हैं।

संबंधित आलेख

‘जय भीम’ की राजनीतिक दिशा क्या होगी?
जंतर-मंतर पर जब शुरुआती दौर में नारे लगे तो केवल दो नारे थे– ‘जय भीम’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे। बाकी सभी तरह के...
आखिर भारत के राजनीतिक दलों ने आरएसएस को इतनी छूट क्यों दी?
आरएसएस का गठन हुए 100 साल से ज्यादा बीत चुके हैं। लेकिन क्या कारण हैं कि न तो केंद्र और न ही किसी भी...
राम मंदिर में चंदा चोरी से जुड़े सवालों पर रोक के मायने
राम मंदिर में चोरी का चेहरा सांप्रदायिक राजनीति में छिपा है। यह बात दर्ज की जानी चाहिए कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण...
दलित-बहुजनों की नजर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी
राम मंदिर के लिए लोगों से चंदा वसूलने वाले घनश्याम ठठेरी कहते हैं कि अब चंदाचोरी, ज़मीन की ख़रीद में गड़बड़ी आदि सुनकर लग...
मुसलमानों में जाति को नकारना हिंदुत्व को मदद करना है
मुस्लिम धर्मगुरुओं, जिनमें ज़्यादातर अशराफ (सवर्ण) जातियों से हैं, में इस प्रवृत्ति की एक बड़ी वजह उनके द्वारा हिंदुत्व को हिंदू धर्म का पर्याय...