h n

पिछड़े वर्ग की सभी जातियों के लिए तेलंगाना सरकार बनाएगी ‘आत्म गौरव भवन’

तेलंगाना सरकार ने पिछड़ा वर्ग में शामिल सभी जातियों के लिए आत्म गौरव भवन बनाने का निर्णय लिया है। राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री जाेगू रमन्ना के मुताबिक यह मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने इस योजना को एक साल के अंदर पूरा करने निर्देश दिया है। फारवर्ड प्रेस की खबर :

तेलंगाना सरकार इन दिनों एक अभूतपूर्व योजना पर काम कर रही है। हैदराबाद के निकट अन्य पिछडा वर्ग (ओबीसी) की विभिन्न जातियों के लिए अलग-अलग भवन  बनाए जाएंगे। इन भवनाें का इस्तेमाल अन्य कार्यों के अतिरिक्त जातियों से संबंधित सभा-सम्मेलनों के लिए किया जा सकेगा। तेलांगना सरकार की ओबीसी लिस्ट में कुल 112 जातियां हैं। सरकार ने सभी जातियों के एक-एक भवन बनाने का फैसला किया है। इन भवनों को ‘आत्‍म गौरव भवन’ का नाम दिया गया है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव

राज्य सरकार ने इसके लिए फिलहाल 10 एकड़ जमीन और 10 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन किया है। हाल ही में मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस योजना को एक वर्ष के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि तेलंगाना में अन्य पिछड़े वर्ग को चार पांच समूहों में बांटा गया है। इनमें शामिल जातियों की कुल संख्या 112 है। इनमें समूह ए को 7 प्रतिशत, समूह बी को 10 प्रतिशत, समूह सी को 1 प्रतिशत, समूह डी को 7 प्रतिशत और समूह ई को 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है।

पूरा आर्टिकल यहां पढें पिछड़े वर्ग की सभी जातियों के लिए तेलंगाना सरकार बनाएगी ‘आत्म गौरव भवन’

 

 

लेखक के बारे में

वीरेंद्र यादव

फारवर्ड प्रेस, हिंदुस्‍तान, प्रभात खबर समेत कई दैनिक पत्रों में जिम्मेवार पदों पर काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र यादव इन दिनों अपना एक साप्ताहिक अखबार 'वीरेंद्र यादव न्यूज़' प्रकाशित करते हैं, जो पटना के राजनीतिक गलियारों में खासा चर्चित है

संबंधित आलेख

झारखंड में राज्यसभा चुनाव : लोकतंत्र को धन्नासेठ की चुनौती
जिस भाजपा को खुद यकीन नहीं कि वह चार विधायकों को जुटा सकेगी, उसने नाथवानी नामक रेस के घोड़े पर दांव लगा दिया है,...
अमित शाह के हत्थे चढ़ गए उपेंद्र कुशवाहा
सम्राट चौधरी के रहते अब भाजपा को दूसरे कोईरी नेता की जरूरत नहीं रही। हालांकि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को सम्राट चौधरी के मंत्रिपरिषद...
हाशिए पर धकेल दिए गए महानायक के जीवन-संघर्ष का सिनेमाई दस्तावेज
फिल्म की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि वह जगदेव प्रसाद के जीवन को किसी चमत्कारी नायक की कथा में बदलने के बजाय उनके...
कॉकरोच जनता पार्टी का उभार : एक आंबेडकरवादी विश्लेषण
कोई भी आंदोलन हो, कोई भी पार्टी हो, कोई भी लीडर हो यह देखा जाना चाहिए कि इस पार्टी के मज़बूत होने से क्या...
ओमप्रकाश कश्यप, डॉ. रमाकांत ठाकुर व नवल किशोर कुमार को मिला संतराम बी.ए. स्मृति-सम्मान
संतराम बी.ए. सम्मान-2024 से सम्मानित डॉ. रमाकांत ठाकुर ने बहुजन वैचारिकी के बारे में विस्तार से बताया और इस बात पर एक तरह से...