h n

कबीर और रैदास की परंपरा के विचारक गुरू घासी दास

जैसे कबीर और रैदास साहेब को ब्राह्मण साबित करने के लिए कहानियां गढ़ी गईं, उसी प्रकार एक मिथ्या कहानी को आधार बनाकर डा. हीरालाल ने गुरु घासी दास को ब्राह्मण वंशज बनाया है

गुरू घासी दास (18 दिसम्बर 1756 – 1836 [1]) पर विशेष

गुरु घासी दास की वैचारिक परम्परा सतनामी पंथ से आती है, और सतनामी पंथ का उद्गम स्रोत सद्गुरु रैदास साहेब की ‘बेगमपुर’ विचारधारा है, जिसमें उन्होंने एक वर्गविहीन और जातिविहीन समतामूलक समाज की परिकल्पना का निर्माण किया था। यथा—

अब हम खूब वतन घर पाया। ऊँचा खेर सदा मन भाया।

बेगमपूर सहर का नांव, दुःख-अंदोह नहीं तेहि ठांव।

ना तसवीस खिराज न माल, खौफ न कहता न तरस जुबाल।

आवादान रहम औजूद, जहाँ गनी आप बसै माबूद।

काइम-काइम सदा पातिसाही, दोम न सोम एक सा आही।

जोई सैल करै सोई भावै, हरम महल ताको अटकावै।

कह रैदास खलास चमारा, जो हम सहरी सो मीत हमारा.[1]

पूरा आर्टिकल यहां पढें : कबीर और रैदास की परंपरा के विचारक गुरू घासी दास

 

 

 

 

 

लेखक के बारे में

कंवल भारती

कंवल भारती (जन्म: फरवरी, 1953) प्रगतिशील आंबेडकरवादी चिंतक आज के सर्वाधिक चर्चित व सक्रिय लेखकों में से एक हैं। ‘दलित साहित्य की अवधारणा’, ‘स्वामी अछूतानंद हरिहर संचयिता’ आदि उनकी प्रमुख पुस्तकें हैं। उन्हें 1996 में डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार तथा 2001 में भीमरत्न पुरस्कार प्राप्त हुआ था।

संबंधित आलेख

मंगू राम मुगोवालिया, आद धर्म आंदोलन और रविदास पंथ का उदय
यद्यपि पंजाब के अछूत समुदाय में पहले से ही गुरु रविदास (रैदास) के प्रति गहन श्रद्धा भाव था मगर आद धर्म आंदोलन ने अत्यंत...
जब दयानंद सरस्वती के विरोधियों के सामने खड़े हो गए फुले
विभिन्न लेखकों द्वारा दिए गए विवरणों से पता चलता है कि दयानंद के जुलूस की तैयारी कर रहे रानाडे जैसे सुधारवादी नेताओं ने जुलूस...
‘किसान का कोड़ा’ : फुले की वह कृति, जिसकी प्रासंगिकता आज भी है
फुले की इस कृति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह अपने समय से बहुत आगे की सोचती है। वे केवल किसानों की...
विमर्श : संतराम बी.ए. हिंदू संगठनकर्ता नहीं थे
जो आलोचक संतराम बी.ए. के विचारों और कामों को डॉ. आंबेडकर के विचारों के साथ जोड़कर उनका मूल्यांकन करते हैं, उन्हें देखना चाहिए कि...
जानिए, तमिलनाडु में द्रविड़ चेतना के बीज बोने वाले अयोती दास के बारे में
महाराष्ट्र में जोतीराव फुले (जो एक शूद्र थे) और उनके गैर-ब्राह्मण सत्यशोधक आंदोलन ने डॉ. आंबेडकर (जो एक अछूत या अति-शूद्र थे) के उदय...