h n

बहुजन साप्ताहिकी : भंगी समाज का अपमान करने के आरोपी युवराज को राहत नहीं

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस अमोल रतन सिंह की खंडपीठ ने युवराज की यह दलील खारिज कर दी कि भंगी शब्द का प्रयोग भांग पीने वालों के लिए होता है। बहुजन साप्ताहिकी के तहत इस बार पढ़ें इस खास खबर के अलावा बिहार के नवादा जिले की एक खबर, जिसमें ओबीसी समाज की एक महिला को डायन के आरोप में पेट्रोल डालकर जला दिया गया

भंगी समाज का अपमान करने के आरोपी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य युवराज सिंह को पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की जस्टिस अमोल रतन सिंह की खंडपीठ ने युवराज की यह दलील खारिज कर दी कि भंगी शब्द का प्रयोग भांग पीने वालों के लिए होता है। अब इस मामले में युवराज सिंह के खिलाफ हिसार की अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत स्थापित विशेष अदालत में मुकदमा चलेगा तथा उन्हें हर पेशी पर अदालत में हाजिर होना होगा। इस आशय की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता व इस मामले में याचिकाकर्ता रजत कल्सन ने दी है। 

उन्होंने बताया कि युवराज सिंह द्वारा एक दायर याचिका की गयी थी, जिसमें उन्होंने खुद के खिलाफ थाना शहर हांसी, हिसार में दर्ज मुकदमे को खारिज करने की मांग की थी। लेकिन हाईकोर्ट के आदेश अनुसार युवराज सिंह के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा चलेगा। हालांकि हाईकोर्ट ने युवराज सिंह को कुछ राहत देते हुए मुकदमे में लगी धारा 153 ए को हाईकोर्ट ने हटा दिया है। 

युवराज सिंह, पूर्व सदस्य, भारतीय क्रिकेट टीम

बताते चलें कि युवराज सिंह ने अपने साथी क्रिकेटर रोहित शर्मा तथा यूज़वेंद्र चहल से इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो चैटिंग करते हुए अनुसूचित जाति समाज के लिए अपमानजनक टिप्पणी की थी। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने युवराज सिंह को उनके खिलाफ दर्ज मामले में पहले ही अग्रिम जमानत दे रखी है तथा वह हांसी पुलिस की जांच में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा हांसी पुलिस द्वारा युवराज सिंह को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया जा कर अंतरिम बेल पर छोड़ा जा चुका है। रजत के मुताबिक, अब युवराज सिंह के खिलाफ हांसी पुलिस हिसार की विशेष अदालत में चार्जशीट दायर करेगी । 

यह भी पढ़ें : भंगी या चमार होना कोई गुनाह नहीं है युवराज सिंह

रजत ने यह भी बताया कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम अभिनेत्री मुनमुन दत्ता तथा बॉलीवुड अभिनेत्री युविका चौधरी के खिलाफ भी अब हंसी पुलिस के लिए युवराज सिंह युविका चौधरी तथा मुनमुन दत्ता के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट पेश करने का रास्ता साफ हो गया है। इन दोनों के उपर अलग-अलग यूट्यूब वीडियो में भंगी शब्द का उपयोग जातिगत पूर्वाग्रह से करने का आराेप है।

बिहार : डायन के आरोप में ओबीसी समाज की महिला को जिंदा जलाया

मामला बिहार के नवादा जिले का है। एक ओबीसी समाज की महिला को डायन के आरोप में जिंदा जला दिया गया। बुरी तरह जल चुकी महिला जान बचाने के लिए तालाब में कूद गयी और उसकी मौत हो गई। यह लोमहर्षक घटना बीते 16 फरवरी को नवादा जिले के रजौली थाना अंतर्गत सवैयाटांड पंचायत के गोरियाडीह गांव में घटित हुई। झारखंड और बिहार की सीमा पर अवस्थित इस इलाके में भूत-प्रेत व डायन आदि अंधविश्वास की वजह से महिलाओं पर होनेवाले अत्याचारों में बढ़ोत्तरी हुई है।

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले गांव के ही एक नवयुवक की मौत बीमारी के कारण हो गई थी। गांववालों ने उसकी असमय मौत के लिए गांव के महेश सिंह की पत्नी सरिता देवी (35 वर्ष) को जिम्मेदार माना। मृतक युवक के उपर डायन करने का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों ने सरिता देवी के घर पर हमला बोला। वहां उसके पति और अन्य परिजनों के साथ मारपीट की। बाद में उनकी पकड़ में आयी सरिता देवी को मारते-पीटते वे गांव के बीचों-बीच ले गए तथा उसके उपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में बुरी तरह झुलस चुकी सरिता देवी ने गांव के ही तालाब में छलांग लगा दी और उसकी मौत हो गई। रजौली थाना प्रभारी के मुताबिक इस मामले की जांच चल रही है।

महाराष्ट्र : एनएसई की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण ने कबूला अंधविश्वास का आरोप 

अंधविश्वास का विस्तार कारपोरेट जगत में भी है। देश के प्रमुख वित्तीय संस्थानों में एक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण ने यह स्वीकार कर लिया है कि वह एक योगी के संपर्क में थीं तथा उनसे सलाह मशविरा लेकर ही निर्णय लेती थीं। इस आशय की जानकारी तब सामने आयी जब उनके खिलाफ 2015 से चल रही जांच की रपट भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने जारी की। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि उन्होंने ‘रिम्यार्जुन सामा ‍@ आउटलुक डॉट कॉम’ ईमेल के जरिए महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा की गयी हैं। इस संबंध में जब उनसे पूछताछ की गई तब उन्होंने यह कबूल किया कि एनएसई की सीईओ रहते हुए उन्होंने एक योगी के साथ सूचनाएं साझा की तथा उनसे परामर्श लिया। वहीं योगी के संबंध में उन्होंने बताया कि वह (योगी) हिमालय में कहीं रहते हैं।

(संपादन : अनिल)


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +917827427311, ईमेल : info@forwardmagazine.in

फारवर्ड प्रेस की किताबें किंडल पर प्रिंट की तुलना में सस्ते दामों पर उपलब्ध हैं। कृपया इन लिंकों पर देखें 

मिस कैथरीन मेयो की बहुचर्चित कृति : मदर इंडिया

बहुजन साहित्य की प्रस्तावना 

दलित पैंथर्स : एन ऑथरेटिव हिस्ट्री : लेखक : जेवी पवार 

महिषासुर एक जननायक’

महिषासुर : मिथक व परंपराए

जाति के प्रश्न पर कबी

चिंतन के जन सरोकार

लेखक के बारे में

नवल किशोर कुमार

नवल किशोर कुमार फॉरवर्ड प्रेस के संपादक (हिन्दी) हैं।

संबंधित आलेख

बिहार : समाजवाद की कब्र पर भगवा झंडे की धमक
भाजपा ने चारों ओर से नीतीश को घेरने का पूरा इंतजाम कर लिया था। नीतीश कुमार के दिमागी हालत को भी भाजपा ने हथियार...
सामाजिक और राजनीतिक विमर्शों में नीतीश कुमार व उनकी सियासत 
यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या यह दौर वास्तव में ‘सुशासन’ का था, जैसा कि स्थापित मीडिया और सत्ता समर्थक वर्ग बार-बार प्रचारित...
‘वर्ष 2012 के रेगुलेशन से अधिक व्यापक व प्रभावकारी है नया रेगुलेशन’
ओबीसी बच्चों के साथ भी भेदभाव होता है। भारत की किसी यूनिवर्सिटी में ब्राह्मण और क्षत्रिय छात्रों के साथ जातीय भेदभाव का कोई आरोप...
ब्राह्मण नहीं, श्रमण थे आयुर्वेद के प्रतिपादक (पहला भाग)
श्रमणों की तरह, चिकित्सक भी ज्ञान के साधक थे। वे घूमते-फिरते, रोग का कारण तथा उसके लिए नई औषधि, उपचार और चिकित्सा ज्ञान प्राप्त...
दिल्ली और पटना में यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में कन्वेंशन, सांसद पी. विल्सन ने कहा– रेगुलेशन नहीं, एक्ट बने
अपने संबोधन में वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने यूजीसी रेगुलेशन-2026 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के संबंध में कहा कि उन्हें पहले...