h n

‘शूद्र होने पर गर्व’

लोकतंत्र के चारो स्तंभों कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका व मीडिया में शूद्रों के प्रभावकारी प्रतिनिधित्व की मुहीम चलानी चाहिए

पटना। डा. आम्बेडकर के निर्वाण दिवस पर पटना में सामाजिक और आर्थिक बदलाव के साथ सम्मान व हिस्सेदारी की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि शूद्र नाम से परहेज करने के बजाय उस पर गर्व करना चाहिए। शूद्रों को हीनताबोध से मुक्त भी होना होगा। सामाजिक संस्था ‘बागडोर मिशन 341’ की अगुवाई में शूद्र सम्मेलन का आयोजन एसके मेमोरियल हॉल में किया गया। इसकी अध्यक्षता शशिकांत महाराज ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार के वित्तमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा, हमारी सामाजिक व्यवस्था में भेदभाव व्याप्त है। इससे मुकाबले के लिए शिक्षा के साथ आर्थिक राजनीतिक सांस्कृतिक क्षेत्र में पहल की आवश्यकता है। लोकतंत्र के चारो स्तंभों कार्यपालिका, न्यायपालिका, विधायिका व मीडिया में शूद्रों के प्रभावकारी प्रतिनिधित्व की मुहीम चलानी चाहिए। यादव ने इसके लिए बड़े आंदोलन बदलाव और क्रांति पर बल दिया, ‘मिशन 341’ के बैनर तले आंदोलन चला रहे और शूद्र सम्मेलन के संयोजक पूर्व सांसद डा. एजाज अली ने कहा कि भारतीय संविधान की धारा 341 के तहत मुसलमान व ईसाई दलितों को आरक्षण नहीं दिया गया है, जबकि मुसलमान व ईसाई धर्मावलम्बियों में भी हिन्दू अनुसूचित जाति के समान आर्थिक व सामाजिक पृष्ठभूमि वाली जातियां मौजूद हैं। उन्हें भी अनुसूचित जाति की सुविधाएं दी जानी चाहिए। पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुशवाहा ने कहा कि उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय में जजों की नियुक्ति में आरक्षण की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछड़े व दलित वर्ग के हजारो अधिवक्ता जज बनने की पूरी योग्यता रखते हैं, लेकिन जातीय भेदभाव के कारण उन्हें मौका नहीं दिया जाता है। सम्मेलन को मो. मतलूब रब, बागडोर से संतोष यादव सहित मनीष रंजन, अरुण नारायण आदि ने भी संबोधित किया।

(फारवर्ड प्रेस के जनवरी, 2015 अंक में प्रकाशित)


फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +919968527911, ईमेल : info@forwardmagazine.in

लेखक के बारे में

वीरेंद्र यादव

फारवर्ड प्रेस, हिंदुस्‍तान, प्रभात खबर समेत कई दैनिक पत्रों में जिम्मेवार पदों पर काम कर चुके वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र यादव इन दिनों अपना एक साप्ताहिक अखबार 'वीरेंद्र यादव न्यूज़' प्रकाशित करते हैं, जो पटना के राजनीतिक गलियारों में खासा चर्चित है

संबंधित आलेख

सामाजिक न्याय और डॉ. आंबेडकर
डॉ. आंबेडकर ने ब्रिटिश सरकार से मांग की कि दलित वर्ग को समान नागरिकता दी जाए। समान नागरिक के सभी अधिकार दलितों को दिये...
मानना और अवमानना के दौर में फुले
फुले उन्नीसवीं सदी के महानतम व्यक्तियों में से एक थे, जिन्होंने औपनिवेशिक भारत में तमाम बहसों और विमर्शों की नुमाइंदगी करते हुए ब्राह्मणवादी अवधारणा...
गैर-हिंदुओं से नफरत के दौर में फुले का सार्वजनिक सत्य धर्म
हैरानी की बात यह है कि बराबरी का समाज बनाने का ख़्वाब देखने वालों के संघर्षों को जनता के बीच बेअसर करने में जिस...
‘तृतीय रत्न’ : जोतीराव फुले का नाटक जो 125 साल अंधेरे में रहा
जोतीराव के लिए ‘तृतीय रत्न’ या ‘तीसरी आंख’ का आशय मानवीय विवेक से था। शूद्रातिशूद्रों की दोनों आंखें तो ब्राह्मण-पुरोहित की छलना का शिकार...
जोतीराव फुले का साहित्य कर्म
जोतीराव फुले ने समाज में व्याप्त अंधश्रद्धा, रूढ़िवादिता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विपुल लेखन किया। दलित-बहुजन समाज पर ब्राह्मण वर्ग...