h n

हास्यास्पद सम्मलेन

आंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित एक हास्य कवि सम्मलेन में एक पंडित ने सामाजिक बराबरी के प्रतीक के रूप में सभी कवियों को जनेऊ धारण करवाया

इस वर्ष डा. भीमराव आम्बेडकर की जयंती कई कारणों से अलग रही। जहां एक तरफ देश के विभिन्न हिस्सों में प्रतिक्रियावादी ताकतों द्वारा डा अम्बेडकर की मूर्तियां तोडी गईं, उन्हें जूतों की माला पहनाई गयी, वहीं दूसरी तरफ देश  की राजधानी में 14 अप्रैल को पार्लियामेंट स्ट्रीट पर हर बरस लगने वाले अम्बेडकर मेले में लाखों लोग पहुंचे। इस मेले को भाजपा ने हाईजैक करने में कोई कसर नहीं छोडी। यहाँ भाजपा-आरएसएस का अम्बेडकर व दलित प्रेम उमड़-उमड़ कर हिलोरें मार रहा था- ठीक गांधी के हरिजन प्रेम की तरह।

20150606_110333पार्लियामेंट स्ट्रीट के बगल में मावलंकर हाल में 3 बजे से सुलभ इंटरनेशनल के सौजन्य से आम्बेडकर जयंती के मौके पर हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य बैनर पर एक तरफ गांधी व दूसरी ओर डा. अम्बेडकर की फोटो लगी थी। कार्यक्रम की शोभा बढाने व तालियां बजाने वाले लगभग 15 दर्जन लोग सुलभ के ही कारिन्दें थे। कुर्सियां भरने के लिए कुछ स्कूली बच्चों को उनकी अध्यापिकाओं के साथ बुलाया गया था। कार्यक्रम शुरू होने से पहले सबके लिए खीर के साथ लंच की पूरी व्यवस्था थी। सात घन्टे चले इस कवि सम्मेलन में लगभग 15-16 कवि यूपी व बिहार से आमंत्रित थे। यह बात अलग है कि तमाम कवियों का इस महत्वपूर्ण दिवस से कोई सरोकार न तो इनकी कविताओं में दिखा और ना ही इनकी बातों में नजऱ आयांण् मंच पर सभी कवियों को बुलाकर बनारस के एक पंडित द्वारा संस्कृत में मंत्रोचारण करते हुए सामूहिक रुप से जनेऊ धारण कराया गया, जिनमें तीन महिला कवयित्रियाँ भी शामिल थीं।

महिलाओं को भी जनेउ धारण कराकर सुलभ के मालिक बिन्देश्वरी पाठक ने उद्घोष किया कि देखो,आज महिला, पुरुष व दलित सब समान ह। हालांकि एक दलित महिला कवयित्रि डा कौषल पंवारने न केवल जनेउ धारण करने से मना किया बल्कि मंच से अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि जब असल मायने में समाज में छूत-अछूत का भेद खत्म हो जाएगा और सब समान हो जाएगें तब मैं भी जनेउ धारण कर सकती हूँ पर आज नहीं। उन्होंने जानना चाहा कि हवन या यज्ञ में बैठने, गंगा में स्नान करने, मन्दिर में पूजा करने तथा जनेउ धारण करने मात्र से कोई दलित कैसे सामाजिक तौर पर बराबर हो सकता है? कार्यक्रम में अधिकतर कवि गैर-दलित थे और लगभग सभी श्रोता दलित।

फारवर्ड प्रेस के जुलाई, 2015 अंक में प्रकाशित

लेखक के बारे में

मुकेश कुमार

मुकेश कुमार दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के पीजीडीएवी कॉलेज के सहायक प्राध्‍यापक हैं

संबंधित आलेख

संघर्ष के साथी का वियोग नहीं सह पाईं रूपी सोरेन
रूपी सोरेन अपनी सास सोनामणी और शिबू के बड़े भाई राजाराम की पत्नी के साथ मिलकर अपना घर संभालती और पुलिस की दबिश होती...
सावित्रीबाई फुले : भारत में अंग्रेजी शिक्षा की जननी
सावित्रीबाई का अंग्रेजी भाषा को मां का दर्जा देना एक बहुत बड़ा कदम था। उन्होंने यह तब किया जब वे पेशवाओं के ब्राह्मणवाद के...
सबको दुखी कर गया राम बिलास भारती का अचानक चले जाना
बीते 26 सितंबर, 2026 को डॉ. राम बिलास भारती का हृदयगति रुकने के कारण दिल्ली में निधन हो गया। वे महज 52 वर्ष के...
अलबेले अर्थशास्त्री डॉ. आंबेडकर (संदर्भ : रुपए की समस्या, उद्गम और समाधान, पहला भाग)
डॉ. आंबेडकर के मुताबिक, “मुग़ल बादशाहों ने कभी भी अपने सिक्कों की गुणवत्ता कम नहीं की। सिक्का ढालने की तकनीक में कमियों को ध्यान...
पीली रोशनी में ओबीसी एकता की चमक और मजबूत इरादे पर जोर
दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब सभागार में आयोजित ओबीसी महासभा की बैठक में अधिकांश हिंदी-भाषी प्रदेशों से विभिन्न जातियों और पसमांदा के प्रतिनिधियों के अलावा...