h n

आजमगढ़ में छह-दिवसीय विचारोतेजक कार्यक्रम

स्थानीय शिब्ली नेशनल पीजी कालेज परिसर में स्थित क्रांतिवीर रामप्रसाद बिस्मिल सभागार सबको अपनी तरफ खींच रहा था, जहाँ देश-दुनिया के लोग जुटे थे। मौका था काकोरी के क्रांतिवीरों की जेल डायरी, क्रांतिकारियों के दुर्लभ तस्वीरों और दस्तावेजों की प्रदर्शनी का

awamआजमगढ़ (उत्तरप्रदेश): स्थानीय शिब्ली नेशनल पीजी कालेज परिसर में स्थित क्रांतिवीर रामप्रसाद बिस्मिल सभागार सबको अपनी तरफ खींच रहा था, जहाँ देश-दुनिया के लोग जुटे थे। मौका था काकोरी के क्रांतिवीरों की जेल डायरी, क्रांतिकारियों के दुर्लभ तस्वीरों और दस्तावेजों की प्रदर्शनी का, जिसका उद्घाटन शहीद-ए-वतन अशफाकउल्ला खां के पौत्र अशफाक उल्ला खान ने किया। इसी शाम, बगल के दूसरे सभागार, जिसका नाम 1857 के महान क्रांतिकारी रज्ज़ब अली के नाम पर रखा गया है, ‘भारतीय क्रांतिकारी आन्दोलन की विरासत और हमारा प्रतिरोध’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। इस सत्र को प्रसिद्ध इतिहासकार प्रो. लालबहादुर वर्मा, नेपाल के वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र गुरगैन और नेपाल की विद्रोही कवियत्री तारा पराजुली ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशफाक उल्ला खान ने की।

छ: दिनों (25-31 मई) तक जिले के अलग-अलग जगहों पर कई विचार गोष्ठियां आयोजित की गईं। दूसरे दिन शाम को शिब्ली कालेज के परिसर में आसमान के नीचे बनाये गए ‘क्रांतिवीर पीर अली सभागार’ में ‘सिनेमा की भाषा और भारतीय-नेपाली दस्तावेजी फिल्मों में उसका इस्तेमाल’ विषयक सत्र आयोजित किया गया।

तीसरे दिन यहाँ से तीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित मालटारी के श्री मथुराराय महिला महाविद्यालय में ‘किसानो की त्रासदी – सवाल दर सवाल’ विषयक सत्र आयोजित किया गया। चौथे दिन 24 किलोमीटर दूर जीयनपुर सगड़ी के प्राचीन शिव मंदिर के सभागार में ‘बाज़ार, लोकतंत्र और सांप्रदायिकता’ विषयक सत्र आयोजित हुआ। पांचवें दिन यहाँ से 25 किलोमीटर दूर बीबीपुर में ‘जनसंघर्षों की वैचारिक एकजुटता’ पर सत्र रखा गया।

आखिरी दिन, यहाँ से 28 किलोमीटर दूर स्थित महापंडित राहुल सांकृत्यायन बालिका इंटर कालेज कनैला में ‘मौजूदा दौर में कबीर’ सत्र में मुख्य वक्ता आलोचक पीएन सिंह ने कहा कि पाखंड और विवेकहीन आस्थाओ के लिए लडऩे-मरने वालों की तादाद बढ़ रही है। ऐसे में आमजन को विवेकशील बनाना होगा। छह-दिवसीय इस आयोजन में कविता पोस्टर व किताबों के स्टॉल और देर रात तक फिल्मों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहे।

फारवर्ड प्रेस के जुलाई, 2015 अंक में प्रकाशित

लेखक के बारे में

एफपी डेस्‍क

संबंधित आलेख

मुसलमानों में जाति को नकारना हिंदुत्व को मदद करना है
मुस्लिम धर्मगुरुओं, जिनमें ज़्यादातर अशराफ (सवर्ण) जातियों से हैं, में इस प्रवृत्ति की एक बड़ी वजह उनके द्वारा हिंदुत्व को हिंदू धर्म का पर्याय...
ओडिशा में मज़बूत दलित-ओबीसी-आदिवासी आंदोलन क्यों नहीं पनप सका?
राज्य के ओबीसी मानते हैं कि वे आरक्षण के लिए पात्र हैं लेकिन वे जाति-विरोधी आंदोलनों और दलितों के लिए आरक्षण को एक कलंक...
शिक्षा में पीछे छूट गए लोगों को पढ़ने का एक और मौका दे रहा पैकपेट
कोल्लुरी सथैया की दृष्टि और दृढ़ निश्चय से पैकपेट का जन्म हुआ। इस पहल का लक्ष्य है हाशियाकृत समुदायों के युवाओं को ज्ञान, कौशल...
वंचित वर्ग के छात्रों से अवसर छीनने को होते हैं पेपर लीक
समाज की कई जातियां हैं, जिन्हें पढ़ने से रोककर रखा गया। ऐसे लोग अपनी पूरी उर्जा कामयाबी के लिए लगा देते हैं। दूसरी तरफ...
राम मंदिर प्रकरण : धर्म के नाम पर धन की उगाही और लूट के इतिहास के संदर्भ में
अक्सर यह भ्रम फैलाया जाता है कि मंदिरों में डकैती केवल गैर हिंदू या विदेशी आक्रांताओं ने ही की थी, जबकि ऐतिहासिक तथ्य इसके...