h n

नोटबंदी से राहत देता एक एप्प

वेबसाइट और ऐप, एटीएम इस्तेमाल कर रहे लोगों द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर यह बतातीं है कि किस एटीएम में पैसा है और किस में नहीं और कहाँ कितनी बड़ी क़तार है

गत 8 नवम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रु 500 और रु 1000 के नोटों को चलन से बाहर किये जाने की घोषणा के बाद से ही, आम आदमी नगदी के लिए हैरान-परेशान है। बैंकों में पुराने नोट बदलने और जमा करने के लिए लम्बी-लम्बी लाईनें लगीं हैं। एटीएम बंद पड़े हैं। जब भी उनमें नगदी रखी जाती है, ज़रा देर में वहां भारी भीड़ इकठ्ठा हो जाती है और कुछ ही घंटों में लोग उन्हें खाली कर देते हैं। यह तो हुई बड़े शहरों की बात। ग्रामीण भारत में हालात और ख़राब हैं जहाँ मीलों तक बैंक और एटीएम हैं ही नहीं।

unnamed-9

दो युवाओं मंजुनाथ तलवार और अभिजीत खास्निस ने लोगों की परेशानी कुछ कम करने के लिए कुईकर वेबसाइट के साथ मिलकर केशनोकेश डॉट कॉम नामक वेबसाइट बनायी, जो नवंबर 12 को काम करने लगी। जल्दी ही उन्होंने इसी नाम से स्मार्टफ़ोनों के लिए ऐप भी जारी कर दिया। वेबसाइट और ऐप, एटीएम इस्तेमाल कर रहे लोगों द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर यह बतातीं है कि किस एटीएम में पैसा है और किस में नहीं और कहाँ कितनी बड़ी क़तार है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि किस एटीएम से आप रुपये 2, 500 पाने की उम्मीद रख सकते हैं, तो गूगल प्ले स्टोर से यह ऐप डाउनलोड करें, अपना पिनकोड टाइप करें और शुरू हो जायें।

इसके अलावा, पेटीएम, फ्रीचार्ज और मोबीक्विक जैसी ऑनलाइन सेवाएं भी उपलब्ध हैं, जिनसे आप नगदी पर अपनी निर्भरता कम कर सकते हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऑनलाइन वॉलेट का उपयोग करने वालों के लिए लेनदेन की उच्चतम सीमा रु 10,000 प्रतिमाह से बढ़ा कर रु  20,000 प्रतिमाह कर दी है।


 फारवर्ड प्रेस वेब पोर्टल के अतिरिक्‍त बहुजन मुद्दों की पुस्‍तकों का प्रकाशक भी है। एफपी बुक्‍स के नाम से जारी होने वाली ये किताबें बहुजन (दलित, ओबीसी, आदिवासी, घुमंतु, पसमांदा समुदाय) तबकों के साहित्‍य, सस्‍क‍ृति व सामाजिक-राजनीति की व्‍यापक समस्‍याओं के साथ-साथ इसके सूक्ष्म पहलुओं को भी गहराई से उजागर करती हैं। एफपी बुक्‍स की सूची जानने अथवा किताबें मंगवाने के लिए संपर्क करें। मोबाइल : +919968527911, ईमेल : info@forwardmagazine.in

लेखक के बारे में

एफपी डेस्‍क

संबंधित आलेख

आखिर भारत के राजनीतिक दलों ने आरएसएस को इतनी छूट क्यों दी?
आरएसएस का गठन हुए 100 साल से ज्यादा बीत चुके हैं। लेकिन क्या कारण हैं कि न तो केंद्र और न ही किसी भी...
राम मंदिर में चंदा चोरी से जुड़े सवालों पर रोक के मायने
राम मंदिर में चोरी का चेहरा सांप्रदायिक राजनीति में छिपा है। यह बात दर्ज की जानी चाहिए कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण...
दलित-बहुजनों की नजर में राम मंदिर चढ़ावा चोरी
राम मंदिर के लिए लोगों से चंदा वसूलने वाले घनश्याम ठठेरी कहते हैं कि अब चंदाचोरी, ज़मीन की ख़रीद में गड़बड़ी आदि सुनकर लग...
मुसलमानों में जाति को नकारना हिंदुत्व को मदद करना है
मुस्लिम धर्मगुरुओं, जिनमें ज़्यादातर अशराफ (सवर्ण) जातियों से हैं, में इस प्रवृत्ति की एक बड़ी वजह उनके द्वारा हिंदुत्व को हिंदू धर्म का पर्याय...
ओडिशा में मज़बूत दलित-ओबीसी-आदिवासी आंदोलन क्यों नहीं पनप सका?
राज्य के ओबीसी मानते हैं कि वे आरक्षण के लिए पात्र हैं लेकिन वे जाति-विरोधी आंदोलनों और दलितों के लिए आरक्षण को एक कलंक...